Showing posts with label virat kohli. Show all posts
Showing posts with label virat kohli. Show all posts

Friday, 10 March 2017

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम इंडिया के साथ किया धोखा,कोहली ने खोली पोल


स्टीव स्मिथ के एलबीडब्ल्यू डिसिजन पर डीआरएस लेने से पहले ड्रेसिंग रूप से पूछने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है।

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान के इस बर्ताव की निंदा की और उन पर धोखे का आरोप लगाया। कोहली ने कहा,मैं उनके(स्टीव) खिलाफ उस शब्द को नहीं बोलना चाहता लेकिन उन्होंने किया यही(धोखा)था।

दूसरे टेस्ट के चौथे और निर्णायक दिन स्टीव स्मिथ उमेश यादव की गेंद पर जब एलबीडब्ल्यू आउट हुए तो उन्होंने अंपायर के इस फैसले पर डीआरएस लेना चाहा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास बचे एकमात्र डीआरएस रिव्यू को वह बर्बाद नहीं करना चाहते थे,इसलिए उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम से पूछा कि क्या वह अंपायर के अपने खिलाफ गए इस निर्णय को चैलेंज करें या नहीं।

स्टीव का यह बर्ताव खेल भावना के खिलाफ है। मैच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कोहली ने कहा,हमने ऑस्ट्रेलिया के इस बर्ताव की शिकायत पहले ही मैच रेफरी और अंपायर से की थी।

टेस्ट में वह पिछले तीन दिन से ऐसा ही कर रहे हैं। इसको रोका जाना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में रिव्यू लेने से पहले अक्सर अपने ड्रेसिंग रूम से इशारों ही इशारों में संवाद कर रही थी,जो खेल भावना के खिलाफ है।

स्टीव के आउट होने के वक्त ऑस्ट्रेलिया के इस बर्ताव की पोल खुल गई। उन्हें ऐसा करते देख लिया और कोहली गुस्से में आकर स्मिथ पर बरस पड़े। कोहली ने कहा,वह जो कर रहे हैं वह खेल भावना के खिलाफ है और डीआरएस के नियमों के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी को अंपायर के निर्णय पर संदेह है तो वह सिर्फ मैदान पर खड़े खिलाडिय़ों से राय मशविरा कर डीआरएस ले सकता है।

स्मिथ ने मैदान पर खड़े अपने पार्टनर पीटर हैंड्सकॉम्ब से इस एलबीडब्ल्यू पर बात की लेकिन हैंड्सकॉम्ब इस पर कोई ठोस राय नहीं दे पाए तो उन्होंने अपने ड्रेसिंग रूम से पूछ लिया,ड्रेसिंग रूम में बैठा ऑस्ट्रेलियाई स्टाफ इस लाइव टेलिकास्ट को टीवी और अपने कंप्यूटर पर भी देख रहा था।

हालांकि स्मिथ को ऐसा करते देख कोहली के अलावा मैदान पर खड़े अंपायर ने भी देख लिया और उन्होंने भी स्मिथ को टोक दिया। अंपायर ने कहा कि वह ड्रेसिंग रूम की सलाह लेकर डीआरएस कॉल नहीं कर सकते। इसके बाद स्मिथ बिना कुछ कहे मैदान से पवैलियन लौट गए।

Tuesday, 17 January 2017

विराट कोहली के साथ बिजनेस करने का मौका, हर महीने होगी लाखों में इनकम

नई दिल्‍ली। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। मौका है करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले यूथ आइकन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का। यह यूथ आइकन कोई और नहीं, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। आप भी कोहली के साथ अपना नया बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।

विराट कोहली देश भर में अपने जिम और फिटनेस सेंटर का विस्तार करना चाहते हैं। इसके तहत चिशेल ब्रांड नाम से 75 सेंटर्स खोलने के लिए फ्रेंचाइजी दी जा रही है। आप किसी भी राज्य के रहने वाले हैं, इसकी फ्रेंचाइजी लेकर विराट काहेली के साथ बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं।

किन शहरों में खुल सकता है सेंटर
विराट कोहली की जिम और फिटनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास एक स्टोर के बराबर स्पेस होनी चाहिए। यह स्टोर मार्केट या रेजिडेंशियल एरिया दोनों ही जगह खोला जा सकता है। अमूमन स्टोर का साइज इतना होना चाहिए कि उसमें एक जिम या फिटनेस सेंटर खुल सके। अमूमन इसके लिए 4000 से 5000 वर्गफुट जगह होनी चाहिए।
यह स्टोर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों के साथ जयपुर, इंदौर, लखनऊ, भोपाल जैसे शहरों में भी खोला जा सकता है।

कितनी होगी फ्रेेंचाइजी फीस
विराट के चिशेल ब्रांड नाम से जिम और फिटनेस सेंटर खोलने के लिए फ्रेंचाइजी और ब्रांड फीस देनी होगी। यह फीस अलग-अलग शहर के हिसाब से 20 से 30 लाख रुपए हो सकती है। इसके लिए किसी तरह की रॉयल्टी या कमिशन नहीं देना होगा।

कितनी होगी कमाई
जिम की मेंबरशिप फीस एक महीने की 3000 रुपए होगी। अनुमान लगाया गया है कि एक जिम को कम से कम 500 से 600 मेंबर ज्‍वॉइन करेंगे, यानी कि लगभग 18 लाख रुपए मंथली इनकम होगी। इसके अलावा फूड सेंटर, स्वीमिंग पूल, योगा, इनडिविजुअल हेल्थ ट्रेंनिंग जैसी एक्टिविटी से अलग से कमाई होगी। यानी फ्रेंचाइजी पर किया खर्च 1.5 साल में निकल जाएगा।

कैसे करें अप्लाई
इसके लिए आपको फ्रेंचाइजी इंडिया की वेबसाइट www.franchiseindia.com पर जाना होगा। इस पर आपको Chisel (शिशेल) फ्रेंचाइजी अपॉर्च्युनिटी पर क्लिक करना होगा। जो पेज खुलेगा, उस पर आपको आवेदन करने के लिए एक अलग से लिंक मिल जाएगा।
लिंक में आपको अपने नाम के साथ एड्रेस, मोबाइल नंबर, सिटी, स्टेट के साथ ई-मेल डालना होगा। इसके बाद आपको अप्लाई करना होगा।

ये होंगी सुविधाएं
-जिम में वर्ल्ड क्लास जिम इक्विपमेंट होंगे।-जिम में एक कैफे होगा, जिसमें हेल्थ फूड भी मिलेगा।-ट्रेनिंग के दौरान डायटीशियन खाने-पीने की टिप्स देंगे।-स्वीमिंग और वाटर एरोबिक्स सेंटर भी होगा।-फिजियोथेरेपी की भी सुविधा होगी।-जिम में ग्रुप और पर्सनल ट्रेनिंग सेशन दोनों की सुविधा होगी।-वेट लॉस ट्रेनिंग जरूरी होगा।

कोहली के पहले महेंद्र सिंंह धोनी भी जिम स्पोर्ट्स चेन के बिजनेस में उतर चुके हैं। धोनी ने रिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर 2012 रिति एमएसडी आलमोड प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू की। इस कंपनी में धोनी की 65 फीसदी हिस्सेदारी हैं।

शिशेल ब्रांड नाम से जिम व फिटनेस सेंटर खोलने के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करना होगा। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर आप यूनिट फ्रेंचाइजी शुरू करते हैं तो इसके लिए पे-बैक पीरियड 1.5 साल हो सकता है।

Wednesday, 11 January 2017

प्रैक्टिस मैच में हार के बाद धोनी ने युवराज को क्यों कहा ‘थैंक्यू’


कई लोगों के मानना है कि टीम इंडिया में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीत अब वो बात नहीं रही, जो पहले देखने को मिलती थी। एक दौर में युवी और धोनी की टीम की जीत की गांरटी माना जाता था, मगर फिर दोनों के बीच दूरियों की खबर आने लगी।

मगर इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में धोनी की कप्तानी में युवराज आखिरी बार मैदान में उतरने का मौका मिला। हालांकि दोनों की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद इंडिया-ए 3 विकेट से हार गई, मगर धोनी और युवी की दिलकश बल्लेबाजी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

हार के साथ कप्तानी का अंत करने बावजूद, धोनी ने अपना कूल अंदाज अपना रखा और युवराज सिंह के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। युवराज और धोनी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

इस वीडियो में युवराज धोनी से सवाल कर रहे हैं और धोनी अपने अंदाज में इन सवालों के जवाब दे रहे हैं। युवी ने धोनी से बतौर कप्तान उनके सफर के बारे में पूछा, जिसपर धोनी ने कहा कि उन्हें टीम की कप्तानी करने में बहुत मजा आया। युवी जैसे खिलाड़ियों के चलते काम आसान हो जाता है और उन्होंने कप्तानी का भरपूर लुत्फ उठाया।

युवी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल हैं। उन्हें धोनी की कप्तानी में खेलने में बहुत मजा आया। धोनी ने युवराज का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि युवी के चलते ही उन्हें टी-20 में एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिले।

हाल ही में टीम में वापसी पर युवराज ने कहा था कि वो और धोनी अब निडर होकर पुराने अंदाज में क्रिकेट खेल चाहते हैं। दोनों की बल्लेबाजी की शैली आक्रामक ही है। अभ्यास मैच में धोनी ने 40 गेंद में 68 रन बनाए और युवी ने 45 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली।

Saturday, 7 January 2017

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने किया धोनी को लेकर बड़ा चोंकाने वाला खुलासा


नई दिल्ली। विराट कोहली को शुक्रवार को औपचारिक रूप से टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। इससे पहले तक वह केवल टेस्ट टीम के ही कप्तान थे। हालांकि विराट कोहली कप्तानी मिलने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी के उनके करियर में योगदान को नहीं भूले हैं और ट्वीट के बाद अब एक इंटरव्यू में भी एमएस धोनी की जमकर प्रशंसा की है।
उन्होंने धोनी को कप्तान नहीं बल्कि अपना संरक्षक बताते हुए कहा कि मुश्किल दौर में धोनी ने कप्तान और सीनियर खिलाड़ी के रूप में उनका हमेशा साथ दिया। यहां तक कि खराब प्रदर्शन के बावजूद कई बार टीम से बाहर होने से भी उन्हें बचाया था।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ करियर की शुरुआत करने वाले विराट कोहली पहले ही मैच में फेल हो गए थे और महज 12 रन पर आउट हो गए थे। अपने शुरुआती दिनों में विराट कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन एमएस धोनी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उनका स्थान सुरक्षित रखा।
बीसीसीआई।टीवी के अनुसार विराट कोहली ने कहा, ‘‘वह (धोनी) वो इंसान थे जो शुरू में मेरे मार्गदर्शक थे और जिन्होंने मुझे मौके दिए। उन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में उभरने का पर्याप्त समय दिया और कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया।’’
भारत के नंबर एक बल्लेबाज ने साफ किया कि कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेना आसान नहीं होगा। कोहली ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर उनकी जगह भरना आसान नहीं है। जब आप महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सोचते हो तो दिमाग में पहला शब्द कप्तान आता है। आप महेंद्र सिंह धोनी को किसी अन्य तरह से नहीं जोड़ सकते। मेरे लिये वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे। ’’
धोनी के बुधवार को सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के बाद चयन समिति ने कोहली को इन दोनों प्रारूपों का भी कप्तान नियुक्त किया था। वह पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान थे। कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा।

Sunday, 11 December 2016

क्या आप जानते हैं लंच और टी ब्रेक में क्या खाते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी

किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। टेस्ट क्रिकेट आपकी फिटनेस का कड़ा इम्तिहान लेता है। 5 दिन तक चलने वाला इस खेल में प्रतिदिन 3 सत्र होते हैं। इन सत्रों को खिलाड़ियों के आराम के लिए रखा गया है।

टेस्ट के पहले 2 घंटे के खेल के बाद खिलाड़ियों को लंच ब्रेक मिलता है। इसके बाद खिलाड़ी फिर 2 घंटे खेलते हैं, जिसके बाद खिलाड़ी चाय के लिए जाते हैं। इसके बाद फिर करीब ढाई घंटे का खेल होता है। इतनी देर तक मैदान में लगातार बने रहने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ी क्या खाते हैं।



लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि खिलाड़ी क्या खाकर सुबह मैदान पर उतरते हैं। ब्रेकफास्ट टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता। पूरे दिन तरोताजा और स्फूर्ति के रखने के लिए खिलाड़ी सुबह दूध के साथ सीरियल, पास्ता और फल लेते हैं। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी मीट, सलाद, जैम या पीनट बटर के साथ सैंडविच भी खाते हैं।

पहले सत्र के बाद खिलाड़ी लंच के लिए जाते हैं। लंच में खिलाड़ियों को 3 से 5 व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें विभिन्न तरह की रोटियों के साथ हरी सब्जियां, भूने हुए आलू, दाल प्रमुख होते हैं। जो खिलाड़ी मांस खाना पसंद करते हैं उनके लिए चिकन, लैम्ब और फिश भी होती है। इसके अलावा ज्यादातर खिलाड़ियों की पसंदीदा आइसक्रीम भी सर्व की जाती है।

पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया ने एक इंटरव्यू में कहा, यह खिलाड़ी तय करता है कि उसे क्या खाना है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि अगल सत्र में खिलाड़ी मैदान में जाएगा या नहीं। जो खिलाड़ी उस सत्र में बल्लेबाजी करते हैं, वो ज्यादातर फल या प्रोटीन बार खाते हैं। खिलाड़ी जो भी खाते हैं, उसमें फैट कम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।

इसके बाद खिलाड़ी चाय के लिए जाते हैं। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में खिलाड़ियों को मैदान में ही जाए परोसी जाती थी, मगर फिर नियम बदल गए। लंच के बाद 2 घंटे के खेल के पश्चात खिलाड़ी एक बार फिर फ्रेश होने के लिए मैदान से बाहरे जाते हैं।

इस ब्रेक में ज्यादातर खिलाड़ी चाय या कॉफी के कप के साथ हल्का-फुल्का नाश्ता करते हैं, जिसे पचाना आसान होता है। खिलाड़ियों को जो भी चीज परोसी जाती है, वो विशेषज्ञ शेफ ही बनाते हैं। कई खिलाड़ी अपना शेफ भी रखते हैं।

ऐसा नहीं है कि दिन का खेल खत्म होने के बाद खिलाड़ी अपने खाने को लेकर लापरवाही बरतने लगते हैं। डिनर में भी खिलाड़ी एनर्जी प्रदान करने वाला खाना ही खाते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अगले दिन के लिए स्पा, मालिश और जकूजी का भी प्रयोग करते हैं।



Saturday, 3 December 2016

गावसकर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट (virat kohli to break sunil gavaskar record)


नई दिल्ली. सुनील गावसकर के 45 साल पहले बनाए एक रिकॉर्ड को अभी तक भारत का कोई बैट्समैन तोड़ नहीं सका है। गावसकर ने 1970- 71 में अपनी पहली ही सीरीज में वेस्टइंडीज की जमीन पर 774 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उम्मीद की जा रही है कि विराट इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। विराट इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में तीन टेस्ट मैचों में 101.25 के एवरेज से 405 रन बना चुके हैं, जिसमें एक सेन्चुरी और दो हॉफ सेन्चुरी शामिल हैं।

रिकॉर्ड तोड़ने के लिए विराट को 370 रन की जरूरत

  • विराट कोहली को गावसकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 370 रन आैर बनाने होंगे। विराट की राह मुश्किल है, लेकिन जिस खूबी से वे खेल रहे हैं उससे वे यह रिकॉर्ड तोड़ भी सकते हैं।
  • बता दें कि विराट को इंग्लैंड के खिलाफ अभी दो टेस्ट की चार पारियां खेलनी हैं।
गावसकर के रिकॉर्ड की थी बराबरी
  • विराट ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में चार टेस्टों में 86.50 के एवरेज से 692 रन बनाए थे।
  • इस सीरीज में उन्होंने चार सेन्चुरी बनाकर गावसकर के एक सीरीज में चार सेन्चुरी के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
गावसकर ने 70-71 <b>में बनाया था यह रिकॉर्ड
  • गावसकर एकमात्र ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्होंने दो बार एक सीरीज में 700 से अधिक रन बनाए हैं।
  • उन्होंने 1970-71 की सीरीज में चार टेस्टों में ही 154.80 के एवरेज से 774 रन बनाए थे।
  • उन्होंने इसके बाद 1978- 79 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में छह टेस्टों में 91.50 के एवरेज से 732 रन बनाए थे। इन दोनों ही सीरीज में गावसकर ने 4-4 शतक मारे थे।
सचिन पिछड़े, कभी नहीं छू पाए 500 रन का आंकड़ा
  • टेस्ट और वनडे में रिकार्डों के सचिन तेंडुलकर 200 टेस्ट के अपने करियर में कभी किसी सीरीज में 500 रन का आंकड़ा नहीं छू सके।
  • सचिन का बेस्ट परफॉर्मेंस 2007-08 में ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्टों में 493 रन बनाना रहा था।
विराट ने बनाए 10 मैचों में 965 रन
  • विराट इस साल 10 मैचों में 965 रन बना चुके हैं और अगले मैच में पहली बार कैलेंडर ईयर में 1000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं।
  • विराट अपने करियर में 4000 टेस्ट रन पूरे करने से मात्र 41 रन दूर हैं।

Tuesday, 29 November 2016

युवराज-हेजल की शादी आज; संगीत में पहुंची टीम इंडिया ने दी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस(yuvraj singh sangeet)

मंगलवार रात युवराज सिंह और हेजल कीच की संगीत सेरेमनी हुई। इसमें कोहली, पार्थिव पटेल और कोच अनिल कुंबले के साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नजर आए। संगीत सेरेमनी का आयोजन होटल ललित में रखा गया। इसी होटल में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भी रुकी है। लेकिन वो फंक्शन में शामिल नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ इंडियन क्रिकेट टीम ने एक स्पेशल डांस भी तैयार किया था, जिसे उन्होंने नए जोड़े के लिए किया। टीम के कप्तान कोहली ने यहां भी सभी का नेतृत्व किया। बता दें कि युवराज बुधवार को हेजल से शादी करेंगे। शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ के होटल 'द ललित' में होंगी। 

इन प्रोग्राम में युवी के परिवार के बहुत खास लोगों को ही बुलाया गया है।




डबल हुआ टीम इंडिया का जश्न
- मोहाली के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। ऐसा कहा जा रहा है कि प्लेयर्स को डबल जशन मनाने का मौका मिल गया है।
- मैच खत्म होने के बाद विराट ने बताया कि पूरी टीम युवी के वेडिंग प्रोग्राम का हिस्सा होगी।
- एक दिन पहले मैच खत्म होने से टीम इंडिया शादी और ज्यादा इन्जॉय करेगी।
शादी के बाद बाबा जी के खास दर्शन
- चंडीगढ़ में वेडिंग सेरेमनी के बाद युवी-हेजल सबसे पहले बाबा जी से मिलने जाएंगे। युवी की मां ने बताया कि दोनों सबसे पहले बाबा राम सिंह का आशीर्वाद लेंगे।
- ये वही धर्मगुरु हैं जिन्होंने युवराज को कहा था कि हेजल उनकी होकर रहेंगी।
टीम इंडिया देगी युवी-हेजल को डांस परफॉर्मेंस
- मेंहदी और संगीत में टीम इंडिया खास सरप्राइज दे सकती है। टीम के कुछ प्लेयर्स ने यहां युवी-हेजल के लिए डांस करने का प्लान बनाया है।
- माना जा रहा है कि ये प्लान खुद कप्तान विराट कोहली का है।