Showing posts with label kareena. Show all posts
Showing posts with label kareena. Show all posts

Sunday, 2 April 2017

जानिए क्यों करीना ने कर दिया है अपने नन्हें से बेटे तैमूर को खुद से अलग !


ये तो हर कोई जानता है कि बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान ने पिछले साल 20 दिसंबर के दिन बेटे तैमूर को जन्म दिया. लेकिन क्या बेटे को जन्म देने से ही करीना की जिम्मेदारी पूरी हो जाती है.

क्योंकि नन्हें तैमूर को जन्म देने के महज कुछ दिन बाद से ही करीना अपने बेटे को घर पर छोड़कर पार्टीज और आउटिंग करती नजर आने लगी थीं.

खैर पहले पार्टीज और आउटिंग के बाद रात में तैमूर को अपनी मां करीना का चेहरा तो दिख ही जाता था लेकिन अब खबर है कि करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है – करीना ने अपने बेटे तैमूर को खुद से अलग कर रखा है.

आखिर करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है मगर क्यों? एक मां अपने छोटे से बच्चे को खुद से अलग कैसे रख सकती है.

दरअसल करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है उसके पीछे एक बड़ी वजह है जो हम आपको बताने जा रहे हैं.

करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है –
सैफ के साथ शूट के लिए लंदन गई थीं करीना

आपको बता दें कि करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म ‘शेफ’ की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गई थीं. जैसे ही शूटिंग खत्म करके वो दोनों लंदन से वापस लौटे तो उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

जब दोनों एक साथ स्पॉट हुए तो एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान इस बात की ओर गया कि सैफ और करीना के साथ आखिर उनका तीन महीने का बेटा तैमूर क्यों नहीं है.

नन्हें तैमूर को साथ ना देखकर लोगों के मन सवाल उठना लाजमी है क्योंकि तैमूर अभी बहुत छोटा है और उसे सबसे ज्यादा जरूरत उसकी मां की ही है. लेकिन करीना हैं कि उन्हें इस बात की शायद कोई परवाह ही नहीं है.

Saturday, 18 February 2017

नवाब खानदान की बेटी सरेआम छिपाने लगी मुंह, आखिर ऐसा क्या कर दिया!


सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में उनकी जगह एक्ट्रेस दिशा पटानी ने ले ली है। इसके बाद से सारा काफी दुखी नजर आ रही है। पहले खबर थी कि सारा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। हाल ही में सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ एक पार्टी में पहुंची थी लेकिन यहां उन्होंने किसी से भी बात नहीं की और पार्टी में अपना मुंह छिपाती दिखीं।

आपको बता दें कि पृथ्वी थिएटर के बाहर एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे थे। करीना कपूर पति सैफ अली खान और सौतेली बेटी सारा के साथ पार्टी में पहुंची थीं।

पार्टी के बाहर कैमरों की कतारों को देखते ही सारा अपना मुंह छिपाने लगीं। सूत्रों की मानें तो पहले तो वो गाड़ी से उतरने के लिए ही तैयार नहीं हो रहीं थीं। बाद में वो हाथ और रुमाल की मदद से अपना मुंह छिपाते हुए गाड़ी से उतरीं और दौड़ते हुए पार्टी में घुस गईं।

शायद सारा मीडिया के सवालों से डरकर भागती नजर आईं। उन्हें डर था कि लोग बॉलीवुड में उनके डेब्यू को लेकर सवाल जरूर करेंगे। सूत्रों के अनुसार पूरी पार्टी में सारा अपना मुंह छिपाकर अलग बैठी रहीं।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से सारा के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है। बॉलीवुड में सारा का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। अब देखना ये होगा कि नवाब खानदान की बेटी के साथ क्या होता है।