Showing posts with label bollywood news. Show all posts
Showing posts with label bollywood news. Show all posts

Saturday, 18 February 2017

नवाब खानदान की बेटी सरेआम छिपाने लगी मुंह, आखिर ऐसा क्या कर दिया!


सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में उनकी जगह एक्ट्रेस दिशा पटानी ने ले ली है। इसके बाद से सारा काफी दुखी नजर आ रही है। पहले खबर थी कि सारा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। हाल ही में सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ एक पार्टी में पहुंची थी लेकिन यहां उन्होंने किसी से भी बात नहीं की और पार्टी में अपना मुंह छिपाती दिखीं।

आपको बता दें कि पृथ्वी थिएटर के बाहर एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे थे। करीना कपूर पति सैफ अली खान और सौतेली बेटी सारा के साथ पार्टी में पहुंची थीं।

पार्टी के बाहर कैमरों की कतारों को देखते ही सारा अपना मुंह छिपाने लगीं। सूत्रों की मानें तो पहले तो वो गाड़ी से उतरने के लिए ही तैयार नहीं हो रहीं थीं। बाद में वो हाथ और रुमाल की मदद से अपना मुंह छिपाते हुए गाड़ी से उतरीं और दौड़ते हुए पार्टी में घुस गईं।

शायद सारा मीडिया के सवालों से डरकर भागती नजर आईं। उन्हें डर था कि लोग बॉलीवुड में उनके डेब्यू को लेकर सवाल जरूर करेंगे। सूत्रों के अनुसार पूरी पार्टी में सारा अपना मुंह छिपाकर अलग बैठी रहीं।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से सारा के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है। बॉलीवुड में सारा का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। अब देखना ये होगा कि नवाब खानदान की बेटी के साथ क्या होता है।

Sunday, 12 February 2017

इनका बयान आपको भी कर देगा शर्मिंदा...


शमा सिकंदर लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में फिर से एंट्री करने जा रही हैं। फिलहाल वो विक्रम भट्ट की शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' में दिखाई देंगी। फिल्म के बारे में मीडिया में कई तरह की खबरें थीं। लेकिन उन्होंने इन पर सफाई दी है।

पिछले दिनों चर्चा थी कि शमा ने इस फिल्म के लिए पोर्न फिल्में देखी हैं। लेकिन शमा ने कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगता है जब उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जाता है। शमा ने इस बात से साफ इनकार किया कि फिल्म के लिए उन्होंने पोर्न फिल्म देखी है।

उनका कहना है कि इस तरह की कनफ्यूजन उन्हें परेशानी में डालती है और लोग बेवजह उनके लिए अपनी धारणाएं बना लेते हैं। शमा ने कहा, मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था। मैंने कभी नहीं कहा था कि मैंने अपने रोल की रिसर्च के लिए पोर्न फिल्में देखीं।

शमा ने कहा, 'असल में मैंने अपने कैरेक्टर को समझने के लिए स्क्रिप्ट और विजुअल कंटेंट मांगा था जिसके जरिए मैं अपने कैरेक्टर की तैयारी कर सकूं। लेकिन इन सबमें पॉर्नोग्राफी कहीं भी इन्वॉल्व नहीं थी। यह शॉर्टफिल्म उन लोगों पर आधारित थी जिन्हें सेक्स की लत होती है।

इसके बाद शमा ने कहा, जिस तरह का रिस्पॉन्स सेक्सोहॉलिक और मेरी लेटेस्ट वेब सीरीज को मिल रहा है उससे कोई शक नहीं है कि भारत की ऑडियंस इसे स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पॉर्न इंडस्ट्री केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर से पैसा कमा रही है। आप किसी को कुछ भी पढ़ने या देखने से कैसे रोक सकते हैं।

Friday, 10 February 2017

शाहरुख की बेटी ने मंच पर किया कुछ ऐसा...देखते रह गए लोग


शाहरुख खान की 'रईस' की सफलता के बाद अब उनकी बेटी भी पापा के राह पर चल पड़ी हैं। एक्टिंग की दुनिया में अब बेटी सुहाना भी पीछे नहीं रहने वाली हैं।
आपको बता दें कि सुहाना ने ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो स्टेज पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुहाना का ये वीडियो स्कूल के एक इवेंट का है। सुहाना एक ड्रामा में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने सिंड्रेला का किरदार निभाया है।
सुहाना ने जिस तरह से इस ड्रामे में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है उसे देखकर तो ये साफ हो गया है कि वो वाकई में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये कहना मुश्किल नहीं होगा कि अगर सुहाना बॉलीवुड में एंट्री करती हैं तो एक शानदार अभिनेत्री बन सकती हैं।
शाहरुख खान पहले भी कह चुके हैं कि अगर सुहाना कभी बॉलीवुड में आना चाहेंगी तो उससे उन्हें काफी खुशी होगी। सुहाना के करियर को लेकर शाहरुख ने कहा था, 'लोगों को लगता है कि ये इंडस्ट्री लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री काफी अच्छी है और मैं चाहूंगा कि मेरी बेटी भी इस इंडस्ट्री से जरूर जुड़े।
आपको बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। वो हमेशा अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मस्ती करने की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और अब इस वीडियो ने सुहाना को सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है।

Wednesday, 11 January 2017

बेटी सुहाना को लेकर शाहरुख खान ने बड़ी बात कह दी है

आमतौर पर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने बच्चों, खासकर सुहाना को लेकर चर्चा में हैं। जहां पिछले दिनों बेटी को डेट करने के लिए नियमों की लंबी-चौड़ी लिस्ट बताई थी वहीं अब उन्होंने कहा है कि वो अपनी बेटी सुहाना को अपनी हीरोइनों की तरह ही हर मैग्जीन के कवर पर देखना चाहते हैं।

शाहरुख ने ये बातें हाल ही में फैमिना मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कहीं। उनसे जब पूछा गया कि सुहाना एक्टिंग को अपना करियर बनाना चाहती हैं, आप इस पर क्या राय रखते हैं, तो शाहरुख ने कहा, ' मैं अपनी हीरोइनों की तरह ही सुहाना को भी हर मैग्जीन के कवर पर देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि उसे जिस तरह के कपड़े पसंद हो वो उन्हें पहने, जो पसंद हो वो करे। मेरी ख्वाहिश है कि सुहाना सेक्सी और खूबसूरत दिखे।
'मैं चाहता हूं कि वो खुद को खूबसूरत महसूस करे, आकर्षक दिखे, उसकी इज्जत की जाए और सबसे जरूरी बात, वो खूब मेहनत करे।'
सुहाना के हीरोइन बनने को लेकर शाहरुख ने आगे कहा कि वो तभी हीरोइन बन सकती है अगर वो उनसे पांच गुना ज्यादा काम और मेहनत करे और कम मेहनताना लेने के लिए तैयार रहे ( अगर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए आना वाला वक्त नहीं बदला तो)। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी उस सब का अनुभव ले जो उनकी हीरोइनों ने अनुभव किया और देखा।
शाहरुख की ये ख्वाहिश उन लोगों के लिए एक सबक हो सकती है जो लड़कियों पर तमाम तरह की बंदिशें लगाते हैं और उन्हें घर की चारदीवारी में ही रखना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि शाहरुख अपने बच्चों और परिवार के बारे में काफी बोल्ड हैं, कुछ मामलों में वो थोड़ा रूढ़िवादी सोच के भी हैं और खुद उन्होंने इसे इंटरव्यू में कबूल किया।
फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही राहुल ढोलकिया की फिल्म 'रईस' में नजर आएंगे। ये 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी हैं।

Tuesday, 10 January 2017

अभिषेक बच्चन ने सरेआम उड़ाया सलमान का मजाक, ठहाके लगा कर हंसीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के प्यार के किस्से तो सभी ने सुने होंगे। आज भी अगर दोनों एक जगह देखे जाते हैं तो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में अगर ऐश्वर्या के पति अभिषेक सलमान के बारे में कुछ बोलें तो खबरें तो बनेंगी ही। एक ईवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐसा ही कुछ किया।
आइए जानते हैं...

दरअसल, स्टारडस्ट अवॉर्ड में अमिताभ अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे। साथ ही यहां सलमान भी मौजूद थे। यहां पर अभिषेक ने सलमान खान का जमकर मजाक उड़ाया, जिस पर ऐश्वर्या राय जोर से हंस पड़ीं। अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख शो को होस्ट कर रहे थे।

तभी अभिषेक ने नोटबंदी को लेकर सलमान को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने कहा, 'सलमान लाइन में लगे बिना सीधे बैंक के अंदर चले जाते और कहते- मुझ पर एक एहसान करना कि मुझपर कोई एहसान मत करना।' हालांकि अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के लिए भी कहा, 'वो होते तो कहते- लाइन वहीं से शुरू होती है जहां से हम खड़े हो जाते हैं।'

ये सारी बातें अभिषेक ने मजाक के तौर पर कीं। जिस पर सभी हंस रहे थे और तालियां बजा रहे थे। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या का रिएक्‍शन सभी देखना चाहते थे। सलमान का नाम लेते ही कैमरा सीधा ऐश्वर्या पर जाता और वो हर बार हंसती नजर आईं।

बता दें कि कई बार सलमान ने भी ऐश्वर्या का नाम लिए बिना उनकी तारीफ की है। वहीं ऐश्वर्या ने भी सलमान को ओलंपिक का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का समर्थन किया था। हालांकि ऐश्वर्या ने भी सलमान का नाम नहीं लिया था।

Sunday, 8 January 2017

‘दंगल’ की दबंगई जारी: सलमान खान की ‘सुल्तान’ से भी आगे निकली आमिर की ‘दंगल’

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को रिलीज हुए दो हफ्ते गुजर चुकें हैं. लेकिन दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘दंगल’ की दबंगई जारी है.
‘दंगल’ ने अपने दूसरे हफ्ते के खत्म होने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस से 320.16 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. आमिर की ये फिल्म शनिवार को सलमान खान स्टारर ‘बजरंगी भाईजान’ के ऑल टाईम कलेक्शन को भी पार कर लेगी.
‘दंगल’ ने सलमान की ही फिल्म ‘सुल्तान’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए गए 301 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सुल्तान ने 301 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
अगर ‘दंगल’ की घरेलू कमाई में विदेशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी जोड़ लिया जाए तो गुरुवार तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कुल कमाई लगभग 480 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी.
गौरतलब हो कि आमिर की फिल्म ‘दंगल’ हरियाणा के फोगाट परिवार के संघर्ष की कहानी है. फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है जो अपनी मेहनत और लगन से अपनी दो बेटियों (गीता और बबीता फोगाट) को रेस्लिंग का चैंपियन बनाता है.
आमिर की इस फिल्म को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों की भी खूब तारीफ मिल रही है.

Friday, 6 January 2017

ओम पुरी पहले ही कर चुके थे अपनी मौत की भविष्यवाणी

भारतीय सिनेमा के फनकार ओम पुरी का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है। अमिताभ बच्चन से लेकर पीएम मोदी तक ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है कि वह बीते कई दिनों से बीमार थे।
ओम पुरी की कुछ यादें दिलों में अभी भी ताजा हैं। बता दें कि ओम पुरी ने एक बार अपनी मौत की भविष्यवाणी भी कर दी थी। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मौत के बारे में बताया था।
ओम पुरी कहते हैं, 'मौत का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं बीमारी की वजह से दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता।'
‘मार्च 2015 में दिए गए इस इंटरव्यू में वो आगे कहते हैं, ‘मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। ये बात उन्होंने अपने निधन को लेकर कही थी। बता दें कि ओम पुरी का निधन सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर हुआ। ओम पुरी सोए सोए ही दुनिया से चले गए।
अगर आपने इस इंटरव्यू को ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको पता चल गया होगा की ओम पुरी अपनी मौत कैसे चाहते थे। यह उनकी भविष्यवाणी ही थी जो सच हो गई। बता दें कि ओमपुरी ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाया था।