Showing posts with label cinema. Show all posts
Showing posts with label cinema. Show all posts

Tuesday, 13 June 2017

कंगना रनौत के इस खुलासे के बाद हिल गया पूरा बॉलीवुड, सामने आया बॉलीवुड का गंदा सच


बॉलीवुड को लेकर आए दिन कई सारी खबरें सामने आती रहती हैं कई बार ऐसे सबूत सामने आए हैं जिससे ये साबित करना मुश्किल नहीं होगा कि बॉलीवुड की ये दुनिया जितनी चकाचौंध भरी होती है उतनी ही गंदगी भरी होती है।

हमेशा इस तरह की बातें सामने आई है कि यहां अभिनेत्रियों के साथ गलत काम किए जाते हैं जिसे लेकर कई बड़े खुलासे भी किए गए हैं।

आज ऐसा ही खुलासा बॉलीवुड में क्वीन नाम से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया है इस खुलासे से पूरा बॉलीवुड हिल गया है।

लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि बॉलीवुड में जिस बात को लेकर कंगना ने खुलासा किया है वो हर किसी के बस की बात नहीं होती क्‍योंकि होता तो हर किसी के साथ है कुछ लोग इसे छिपा लेते हैं या फिर बेइज्‍जती के कारण सामने नहीं रखते लेकिन कंगना उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं।

कंगना ने एक इंटरव्यू में इस गहरे राज से पर्दा उठा दिया है जिसे जानकर हर कोई स्‍तब्‍ध हो चुका है। कंगना ने सब कुछ बताया आखिर फ़िल्मी दुनिया में किस तरह से होती है एंट्री और अपने कैरियर बनाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है। वैसे आपको सुनने में हैरानी हो रही होगी लेकिन ये कोई नई बात नहीं है।

अगर शुरूआत में फिल्म में काम करना हो या कोई छोटा मोटा रोल भी करना हो तो कई लोगों के बिस्तर गर्म करने पड़ते हैं तब जाकर उन्हें वो रोल मिल पाता है लेकिन बदनामी के कारण कोई इस चीज को स्‍वीकार नहीं करता।

कंगना ने बताया की फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें कई अभिनेताओं के साथ हम बिस्तर होना पड़ा था। बता दें कि कंगना के इस खुलासे के बाद से ही पूरा बॉलीवुड हिल गया है। खबरों की मानें तो कंगना के बारे में ये खबर साउथ इण्डिया की एक वेबसाईट ने प्रकाशित की थी जिसके बाद ये भी सुनने में आया कि इस खुलासे के बाद कई बड़े-बड़े लोगों का कंगना को फोन आने लगे ताकि उनका नाम सामने उजागर ना हो।

Sunday, 2 April 2017

जानिए क्यों करीना ने कर दिया है अपने नन्हें से बेटे तैमूर को खुद से अलग !


ये तो हर कोई जानता है कि बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान ने पिछले साल 20 दिसंबर के दिन बेटे तैमूर को जन्म दिया. लेकिन क्या बेटे को जन्म देने से ही करीना की जिम्मेदारी पूरी हो जाती है.

क्योंकि नन्हें तैमूर को जन्म देने के महज कुछ दिन बाद से ही करीना अपने बेटे को घर पर छोड़कर पार्टीज और आउटिंग करती नजर आने लगी थीं.

खैर पहले पार्टीज और आउटिंग के बाद रात में तैमूर को अपनी मां करीना का चेहरा तो दिख ही जाता था लेकिन अब खबर है कि करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है – करीना ने अपने बेटे तैमूर को खुद से अलग कर रखा है.

आखिर करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है मगर क्यों? एक मां अपने छोटे से बच्चे को खुद से अलग कैसे रख सकती है.

दरअसल करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है उसके पीछे एक बड़ी वजह है जो हम आपको बताने जा रहे हैं.

करीना बेटे तैमुर से दूर रहती है –
सैफ के साथ शूट के लिए लंदन गई थीं करीना

आपको बता दें कि करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म ‘शेफ’ की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गई थीं. जैसे ही शूटिंग खत्म करके वो दोनों लंदन से वापस लौटे तो उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

जब दोनों एक साथ स्पॉट हुए तो एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान इस बात की ओर गया कि सैफ और करीना के साथ आखिर उनका तीन महीने का बेटा तैमूर क्यों नहीं है.

नन्हें तैमूर को साथ ना देखकर लोगों के मन सवाल उठना लाजमी है क्योंकि तैमूर अभी बहुत छोटा है और उसे सबसे ज्यादा जरूरत उसकी मां की ही है. लेकिन करीना हैं कि उन्हें इस बात की शायद कोई परवाह ही नहीं है.

Tuesday, 28 February 2017

अभिनेता सुनील शेट्टी पर टूटा दुखों का पहाड़ जानें किसकी हुई मौत !!


अभिनेता सुनील शेट्टी पर टूटा दुखों का पहाड़. इतना तो ज़रूर है कि शेट्टी परिवार के लिए यह एक गहरा शोक का समय है।

बुधवार सुबह की शुरुआत एक बुरी ख़बर से। ख़बर है कि बीती रात सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन हो गया। वो 93 साल के थे।

मंगलवार देर रात डेढ़ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका इलाज चल रहा था। इनदिनों सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों के करियर सेट करने में व्यस्त रहे हैं। सुनील शेट्टी खुद ही बहुत ही बड़े एक्टर रहे हैं। लेकिन, सर से पिता का साया उठना तो किसी भी बेटे के लिए बेहद दुःख की घड़ी होती है।

एक बात चीत में सुनील शेट्टी ने स्वीकार किया है कि कभी उनके पिता रेस्तरां में प्लेट धोया करते थे। वाकई जिस गरीबी से एक ऐसे पिता ने सुनील शेट्टी जैसे बेटे ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को काबिल बना दिया इस पर कोई भी संतान गर्व ही करेगी! ऐसे ही लोगों ने अपनी हिम्मत और लगन से सजायी है ये दुनिया।

ज़ाहिर है अस्पताल से बॉडी घर आएगा और उसके बाद ही बाकी का कार्यक्रम किया जाएगा। ख़बर है कि अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। इतना तो ज़रूर है कि शेट्टी परिवार के लिए यह एक गहरा शोक का समय है।

Saturday, 18 February 2017

नवाब खानदान की बेटी सरेआम छिपाने लगी मुंह, आखिर ऐसा क्या कर दिया!


सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। खबर है कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में उनकी जगह एक्ट्रेस दिशा पटानी ने ले ली है। इसके बाद से सारा काफी दुखी नजर आ रही है। पहले खबर थी कि सारा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। हाल ही में सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ एक पार्टी में पहुंची थी लेकिन यहां उन्होंने किसी से भी बात नहीं की और पार्टी में अपना मुंह छिपाती दिखीं।

आपको बता दें कि पृथ्वी थिएटर के बाहर एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में कपूर खानदान के सदस्यों के अलावा इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे थे। करीना कपूर पति सैफ अली खान और सौतेली बेटी सारा के साथ पार्टी में पहुंची थीं।

पार्टी के बाहर कैमरों की कतारों को देखते ही सारा अपना मुंह छिपाने लगीं। सूत्रों की मानें तो पहले तो वो गाड़ी से उतरने के लिए ही तैयार नहीं हो रहीं थीं। बाद में वो हाथ और रुमाल की मदद से अपना मुंह छिपाते हुए गाड़ी से उतरीं और दौड़ते हुए पार्टी में घुस गईं।

शायद सारा मीडिया के सवालों से डरकर भागती नजर आईं। उन्हें डर था कि लोग बॉलीवुड में उनके डेब्यू को लेकर सवाल जरूर करेंगे। सूत्रों के अनुसार पूरी पार्टी में सारा अपना मुंह छिपाकर अलग बैठी रहीं।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से सारा के बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हो पाया है। बॉलीवुड में सारा का भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। अब देखना ये होगा कि नवाब खानदान की बेटी के साथ क्या होता है।

Friday, 10 February 2017

शाहरुख की बेटी ने मंच पर किया कुछ ऐसा...देखते रह गए लोग


शाहरुख खान की 'रईस' की सफलता के बाद अब उनकी बेटी भी पापा के राह पर चल पड़ी हैं। एक्टिंग की दुनिया में अब बेटी सुहाना भी पीछे नहीं रहने वाली हैं।
आपको बता दें कि सुहाना ने ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो स्टेज पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुहाना का ये वीडियो स्कूल के एक इवेंट का है। सुहाना एक ड्रामा में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने सिंड्रेला का किरदार निभाया है।
सुहाना ने जिस तरह से इस ड्रामे में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है उसे देखकर तो ये साफ हो गया है कि वो वाकई में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये कहना मुश्किल नहीं होगा कि अगर सुहाना बॉलीवुड में एंट्री करती हैं तो एक शानदार अभिनेत्री बन सकती हैं।
शाहरुख खान पहले भी कह चुके हैं कि अगर सुहाना कभी बॉलीवुड में आना चाहेंगी तो उससे उन्हें काफी खुशी होगी। सुहाना के करियर को लेकर शाहरुख ने कहा था, 'लोगों को लगता है कि ये इंडस्ट्री लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री काफी अच्छी है और मैं चाहूंगा कि मेरी बेटी भी इस इंडस्ट्री से जरूर जुड़े।
आपको बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। वो हमेशा अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मस्ती करने की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और अब इस वीडियो ने सुहाना को सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है।

Sunday, 8 January 2017

‘दंगल’ की दबंगई जारी: सलमान खान की ‘सुल्तान’ से भी आगे निकली आमिर की ‘दंगल’

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को रिलीज हुए दो हफ्ते गुजर चुकें हैं. लेकिन दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘दंगल’ की दबंगई जारी है.
‘दंगल’ ने अपने दूसरे हफ्ते के खत्म होने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस से 320.16 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. आमिर की ये फिल्म शनिवार को सलमान खान स्टारर ‘बजरंगी भाईजान’ के ऑल टाईम कलेक्शन को भी पार कर लेगी.
‘दंगल’ ने सलमान की ही फिल्म ‘सुल्तान’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाए गए 301 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सुल्तान ने 301 करोड़ रुपए का कारोबार किया था.
अगर ‘दंगल’ की घरेलू कमाई में विदेशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी जोड़ लिया जाए तो गुरुवार तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कुल कमाई लगभग 480 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी.
गौरतलब हो कि आमिर की फिल्म ‘दंगल’ हरियाणा के फोगाट परिवार के संघर्ष की कहानी है. फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया है जो अपनी मेहनत और लगन से अपनी दो बेटियों (गीता और बबीता फोगाट) को रेस्लिंग का चैंपियन बनाता है.
आमिर की इस फिल्म को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों की भी खूब तारीफ मिल रही है.

Friday, 6 January 2017

ओम पुरी पहले ही कर चुके थे अपनी मौत की भविष्यवाणी

भारतीय सिनेमा के फनकार ओम पुरी का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है। अमिताभ बच्चन से लेकर पीएम मोदी तक ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है कि वह बीते कई दिनों से बीमार थे।
ओम पुरी की कुछ यादें दिलों में अभी भी ताजा हैं। बता दें कि ओम पुरी ने एक बार अपनी मौत की भविष्यवाणी भी कर दी थी। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मौत के बारे में बताया था।
ओम पुरी कहते हैं, 'मौत का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं बीमारी की वजह से दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता।'
‘मार्च 2015 में दिए गए इस इंटरव्यू में वो आगे कहते हैं, ‘मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। ये बात उन्होंने अपने निधन को लेकर कही थी। बता दें कि ओम पुरी का निधन सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर हुआ। ओम पुरी सोए सोए ही दुनिया से चले गए।
अगर आपने इस इंटरव्यू को ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको पता चल गया होगा की ओम पुरी अपनी मौत कैसे चाहते थे। यह उनकी भविष्यवाणी ही थी जो सच हो गई। बता दें कि ओमपुरी ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाया था।

Thursday, 5 January 2017

अभिनेता ओम पुरी का निधन, पोस्टमार्टम के बाद 3 बजे उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता ओम पुरी नहीं रहे. शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 66 साल के थे. उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘आज सुबह दिल का तेज दौरा पड़ने से उनका उपनगरीय अंधेरी स्थित अपने घर पर निधन हो गया. यह बहुत बड़ा सदमा है.’
अभिनेत्री शबाना आज़मी ने ट्वीट करके बताया है कि ओम पुरी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. इसके बाद तीन बजे उनके शरीर को उनके घर ‘त्रिशूल’ पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद आज शाम 6 बजे मुंबई के ओशिवारा में ओम पुरी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक, फीचर फिल्मों से लेकर गंभीर कलात्मक फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अपनी बहुमुखी अदाकारी के लिए पहचाने जाते थे. अभिनेता ने भारत, पाकिस्तान, ब्रिटेन और हॉलीवुड की अनेक फिल्मों में काम किया. ओमपुरी को 1990 में देश के चौथे सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था.
ओम पुरी ने कई व्यावसायिक फिल्मों में भी काम किया. वह हाल तक फिल्मों में सक्रिय रहे. ओम पुरी हिन्दी सिने जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे. उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है.  कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को ‘आरोहण’ और ‘अर्ध सत्य’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. ओम पुरी को पद्म श्री से भी नवाजा जा चुका है. उन्होंने ‘ईस्ट इज ईस्ट’ और ‘सिटी ऑफ जॉय’ जैसी अंग्रेजी फिल्में भी कीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमपुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और साथ ही थिएटर एवं फिल्मों में उनके लंबे योगदान को याद किया. अक्षय कुमार, करन जौहर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर और महेश भट्ट सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने ओमपुरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया.
हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में जन्मे पुरी, पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से स्नातक थे. वर्ष 1973 में वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के छात्र भी रहे जहां अभिनेता नसीरूद्दीन शाह उनके सह-छात्र थे. ओमपुरी ने वर्ष 1976 में मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ के साथ फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा.

‘अर्ध सत्य’, ‘मिर्च मसाला’, ‘धारावी’, आक्रोश’, ‘माचिस’, ‘गुप्त’, ‘धूप’, ‘युवा’, ‘डॉन’ ‘अग्निपथ’, ‘बजरंगी भाईजान’ उनकी मशहूर फिल्मों में शुमार हैं.
‘माई सन द फैनेटिक’, ‘ईस्ट इज ईस्ट’, ‘द पैरोल ऑफिसर’ जैसी ब्रिटिश फिल्मों ने उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई. ‘सिटी ऑफ जॉय’, ‘वुल्फ’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपने अभिनय का जौहर दिखाया.