Showing posts with label om puri dead. Show all posts
Showing posts with label om puri dead. Show all posts

Friday, 6 January 2017

ओम पुरी पहले ही कर चुके थे अपनी मौत की भविष्यवाणी

भारतीय सिनेमा के फनकार ओम पुरी का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है। अमिताभ बच्चन से लेकर पीएम मोदी तक ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है कि वह बीते कई दिनों से बीमार थे।
ओम पुरी की कुछ यादें दिलों में अभी भी ताजा हैं। बता दें कि ओम पुरी ने एक बार अपनी मौत की भविष्यवाणी भी कर दी थी। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मौत के बारे में बताया था।
ओम पुरी कहते हैं, 'मौत का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं बीमारी की वजह से दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता।'
‘मार्च 2015 में दिए गए इस इंटरव्यू में वो आगे कहते हैं, ‘मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। ये बात उन्होंने अपने निधन को लेकर कही थी। बता दें कि ओम पुरी का निधन सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर हुआ। ओम पुरी सोए सोए ही दुनिया से चले गए।
अगर आपने इस इंटरव्यू को ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको पता चल गया होगा की ओम पुरी अपनी मौत कैसे चाहते थे। यह उनकी भविष्यवाणी ही थी जो सच हो गई। बता दें कि ओमपुरी ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाया था।