Showing posts with label filmykhabar. Show all posts
Showing posts with label filmykhabar. Show all posts

Monday, 13 February 2017

कंगना की बेबसी सुन आप भी हैरान रह जाएंगे...


इन दिनों कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'रंगून' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में कंगना रनौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान के साथ कई सारे लवमेकिंग सीन करतीं नजर आएंगी। हाल ही में कंगना अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचीं।

यहां कंगना ने हसीना जूलिया वाली ब्लैक स्किन टाइट ड्रेस पहन रखी थी। हसीना लुक के साथ उनके हाथ में हंटर भी था। इवेंट में उन्होंने फिल्म को लेकर फैंस से बातचीत की। साथ ही उनके साथ डांस भी किया। लेकिन तभी एक फैन ने कंगना के साथ कुछ ऐसा कर दिया कि उन्होंने सोचा भी नहीं होगा।

डांस के दौरान कंगना के एक फैन ने उनके बट पर हंटर मार दिया। लेकिन कंगना ने उन्हें कुछ नहीं बोला क्योंकि ये प्रमोशन इवेंट का एक हिस्सा था। इसमें कंगना ने हंटर हसीना बनकर कभी फैंस को हंटर मारा तो कभी फैंस उन्हें हंटर मारते नजर आए।

कंगना अपनी ड्रेस और लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उनका हंटर हसीना लुक भी सुर्खियों में छा गया है। कंगना ने ये लुक खास फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनाया था। अक्सर एक्टर-एक्ट्रेस प्रमोशन के लिए इस तरह के पैंतरे अपनाते हैं ताकि लोग उनके उस लुक के लिए ही सही लेकिन फिल्‍म जरूर देखें।

बता दें कि 'रंगून' के प्रमोशन के लिए कंगना विंटेज कार से पहुंची। यही नहीं कंगना इससे पहले भी अभी जहां-जहां प्रमोशन के लिए जा रही हैं, वो विंटेज कार का ही इस्तेमाल कर रही हैं। जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती तब तक कंगना विंटेज कार से ही चलेंगी।

Sunday, 12 February 2017

इनका बयान आपको भी कर देगा शर्मिंदा...


शमा सिकंदर लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में फिर से एंट्री करने जा रही हैं। फिलहाल वो विक्रम भट्ट की शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' में दिखाई देंगी। फिल्म के बारे में मीडिया में कई तरह की खबरें थीं। लेकिन उन्होंने इन पर सफाई दी है।

पिछले दिनों चर्चा थी कि शमा ने इस फिल्म के लिए पोर्न फिल्में देखी हैं। लेकिन शमा ने कहा कि उन्हें बहुत बुरा लगता है जब उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जाता है। शमा ने इस बात से साफ इनकार किया कि फिल्म के लिए उन्होंने पोर्न फिल्म देखी है।

उनका कहना है कि इस तरह की कनफ्यूजन उन्हें परेशानी में डालती है और लोग बेवजह उनके लिए अपनी धारणाएं बना लेते हैं। शमा ने कहा, मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था। मैंने कभी नहीं कहा था कि मैंने अपने रोल की रिसर्च के लिए पोर्न फिल्में देखीं।

शमा ने कहा, 'असल में मैंने अपने कैरेक्टर को समझने के लिए स्क्रिप्ट और विजुअल कंटेंट मांगा था जिसके जरिए मैं अपने कैरेक्टर की तैयारी कर सकूं। लेकिन इन सबमें पॉर्नोग्राफी कहीं भी इन्वॉल्व नहीं थी। यह शॉर्टफिल्म उन लोगों पर आधारित थी जिन्हें सेक्स की लत होती है।

इसके बाद शमा ने कहा, जिस तरह का रिस्पॉन्स सेक्सोहॉलिक और मेरी लेटेस्ट वेब सीरीज को मिल रहा है उससे कोई शक नहीं है कि भारत की ऑडियंस इसे स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पॉर्न इंडस्ट्री केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर से पैसा कमा रही है। आप किसी को कुछ भी पढ़ने या देखने से कैसे रोक सकते हैं।

Tuesday, 10 January 2017

अभिषेक बच्चन ने सरेआम उड़ाया सलमान का मजाक, ठहाके लगा कर हंसीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के प्यार के किस्से तो सभी ने सुने होंगे। आज भी अगर दोनों एक जगह देखे जाते हैं तो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में अगर ऐश्वर्या के पति अभिषेक सलमान के बारे में कुछ बोलें तो खबरें तो बनेंगी ही। एक ईवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐसा ही कुछ किया।
आइए जानते हैं...

दरअसल, स्टारडस्ट अवॉर्ड में अमिताभ अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे। साथ ही यहां सलमान भी मौजूद थे। यहां पर अभिषेक ने सलमान खान का जमकर मजाक उड़ाया, जिस पर ऐश्वर्या राय जोर से हंस पड़ीं। अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख शो को होस्ट कर रहे थे।

तभी अभिषेक ने नोटबंदी को लेकर सलमान को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने कहा, 'सलमान लाइन में लगे बिना सीधे बैंक के अंदर चले जाते और कहते- मुझ पर एक एहसान करना कि मुझपर कोई एहसान मत करना।' हालांकि अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के लिए भी कहा, 'वो होते तो कहते- लाइन वहीं से शुरू होती है जहां से हम खड़े हो जाते हैं।'

ये सारी बातें अभिषेक ने मजाक के तौर पर कीं। जिस पर सभी हंस रहे थे और तालियां बजा रहे थे। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या का रिएक्‍शन सभी देखना चाहते थे। सलमान का नाम लेते ही कैमरा सीधा ऐश्वर्या पर जाता और वो हर बार हंसती नजर आईं।

बता दें कि कई बार सलमान ने भी ऐश्वर्या का नाम लिए बिना उनकी तारीफ की है। वहीं ऐश्वर्या ने भी सलमान को ओलंपिक का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का समर्थन किया था। हालांकि ऐश्वर्या ने भी सलमान का नाम नहीं लिया था।

Friday, 6 January 2017

ओम पुरी पहले ही कर चुके थे अपनी मौत की भविष्यवाणी

भारतीय सिनेमा के फनकार ओम पुरी का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है। अमिताभ बच्चन से लेकर पीएम मोदी तक ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है कि वह बीते कई दिनों से बीमार थे।
ओम पुरी की कुछ यादें दिलों में अभी भी ताजा हैं। बता दें कि ओम पुरी ने एक बार अपनी मौत की भविष्यवाणी भी कर दी थी। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मौत के बारे में बताया था।
ओम पुरी कहते हैं, 'मौत का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं बीमारी की वजह से दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता।'
‘मार्च 2015 में दिए गए इस इंटरव्यू में वो आगे कहते हैं, ‘मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। ये बात उन्होंने अपने निधन को लेकर कही थी। बता दें कि ओम पुरी का निधन सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर हुआ। ओम पुरी सोए सोए ही दुनिया से चले गए।
अगर आपने इस इंटरव्यू को ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको पता चल गया होगा की ओम पुरी अपनी मौत कैसे चाहते थे। यह उनकी भविष्यवाणी ही थी जो सच हो गई। बता दें कि ओमपुरी ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाया था।