Showing posts with label Bollywood hindi news. Show all posts
Showing posts with label Bollywood hindi news. Show all posts

Friday, 6 January 2017

ओम पुरी पहले ही कर चुके थे अपनी मौत की भविष्यवाणी

भारतीय सिनेमा के फनकार ओम पुरी का शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वो 66 साल के थे। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है। अमिताभ बच्चन से लेकर पीएम मोदी तक ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया है। बताया जा रहा है कि वह बीते कई दिनों से बीमार थे।
ओम पुरी की कुछ यादें दिलों में अभी भी ताजा हैं। बता दें कि ओम पुरी ने एक बार अपनी मौत की भविष्यवाणी भी कर दी थी। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मौत के बारे में बताया था।
ओम पुरी कहते हैं, 'मौत का भय नहीं होता, बीमारी का भय होता है। जब हम देखते हैं कि लोग लाचार हो जाते हैं बीमारी की वजह से दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं। उससे डर लगता है। मृत्यु से डर नहीं लगता।'
‘मार्च 2015 में दिए गए इस इंटरव्यू में वो आगे कहते हैं, ‘मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। ये बात उन्होंने अपने निधन को लेकर कही थी। बता दें कि ओम पुरी का निधन सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर हुआ। ओम पुरी सोए सोए ही दुनिया से चले गए।
अगर आपने इस इंटरव्यू को ध्यान से पढ़ा होगा तो आपको पता चल गया होगा की ओम पुरी अपनी मौत कैसे चाहते थे। यह उनकी भविष्यवाणी ही थी जो सच हो गई। बता दें कि ओमपुरी ने अपनी आवाज के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम पाया था।

Friday, 30 December 2016

इंडिया के खिलाफ ये क्या कह बैठी शाहरुख़ की एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई.शाहरुख खान की 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘रईस’ में रोल करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने कहा है कि पाकिस्तान को इंडिया से इंस्पायर होने की कतई जरूरत नहीं है। माहिरा ने ये बातें एक पाकिस्तानी चैनल के चैट शो में कहीं। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। चैट शो कॉमेडियन उमर शरीफ होस्ट कर रहे हैं। 
और क्या है वीडियो में...


  • वीडियो 2011 का है। इसे सोनम महाजन नाम के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो डिस्क्रिप्शन में लिखा है- रईस की पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का इंडिया और बॉलीवुड के बारे में नजरिया। रईस देखने से पहले अपना आत्मसम्मान बेच दो।
  • वीडियो में उमर शरीफ माहिरा से कहते हैं, “इंडिया की कोई लड़की आपके जैसी खूबसूरत नहीं है। मैंने तो ये तय किया हुआ है कि बस अपने मुल्क को प्रमोट करना पाकिस्तान...सिर्फ पाकिस्तान।"
  • माहिरा उनकी हां में हां मिलाती हैं। उमर आगे कहते हैं- मैं इंडिया की पूरी इंडस्ट्री को घोल के पीके आया हूं। मेरे लिए आप (माहिरा) ज्यादा अहमियत रखती हैं। क्योंकि आप पाकिस्तानी हैं।
  • माहिरा इस पर कहती हैं- आपको इंडिया से इंस्पायर नहीं होना चाहिए। बिल्कुल भी नहीं। हम लोग बॉलीवुड नहीं हैं।
  • इसके बाद उमर कहते हैं- मेेरे इंडिया में कई लोगों से ताल्लुकात हैं। लेकिन मैं पाकिस्तान को तवज्जो देता हूं।
  • इस पर माहिरा कहती हैं- और इसकी (पाकिस्तान की) वजह से आप हैं।

'रईस' के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है वीडियो
  • राहुल ढोलकिया के डायरेक्शन में बनी 'रईस' विवादों में रही है। 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के रास्ते में माहिरा का ये वीडियो नई परेशानी खड़ी कर सकता है।
  • 18 सितंबर 2016 पाकिस्तान से घुसे आतंकियों ने उड़ी पर हमला किया था। उसके बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर इंडिया में काम करने पर बैन लगा दिया गया था।
  • करण जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान थे। इस फिल्म की रिलीज भी मुश्किल से हो पाई थी। एक और पाकिस्तानी एक्टर अली जफर की फिल्म ‘डियर जिंदगी’ पर भी बैन की मांग उठी थी।
  • ‘रईस’ के विरोध की आशंका के चलते शाहरुख ने पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे से मुलाकात की थी। इसके बाद फिल्म का विरोध ना करने का फैसला हुआ था। लेकिन माहिरा का वायरल वीडियो दिक्कत पैदा कर सकता है।

फिल्म में शाहरुख की पत्नी बनी हैं माहिरा
  • फिल्म की कहानी गुजरात के गैंगस्टर अब्दुल लतीफ की लाइफ पर बेस्ड है। लीड रोल में शाहरुख हैं।
  • माहिरा खान ने शाहरुख की पत्नी का रोल किया है।

Saturday, 24 December 2016

'दंगल' को लेकर जब मुश्किल में पड़े आमिर तो सलमान ने ऐसे की थी मदद

मुंबई.आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' रिलीज हो गई है। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि अगर सलमान खान उनकी मदद नहीं करते तो शायद यह फिल्म नहीं बन पाती या फिर किसी और नाम से रिलीज होती। अगर आप फिल्म देखेंगे तो सबसे पहले सलमान के दोस्त पुनीत इस्सर को शुक्रिया अदा करते हुए क्रेडिट दिया गया है। हालांकि, फिल्म में कहीं भी उनका रोल नहीं है। तब सवाल यही पैदा होता है कि पुनीत की फिल्म में क्या भूमिका रही है? आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी...
कुछ महीने पहले आमिर खान ने मीडिया को बताया था की पुनीत इस्सर ने ही उन्हें 'दंगल' वाला टाइटल दिया था। बता दें कि प्रोडक्शन हाउस फिल्मों के टाइटल एडवांस में रजिस्टर्ड करा लेते हैं। ताकि लास्ट मोमेंट में दिक्कत न आए। जब आमिर ने महावीर फोगाट की बायोपिक को 'दंगल' नाम देने का फैसला लिया तो पाया कि यह तो पुनीत पहले ही रजिस्टर्ड करा चुके हैं। चूंकि, पुनीत सलमान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में आमिर ने सलमान को अप्रोच किया और पुनीत से 'दंगल' टाइटल दिलाने की मांग की।
सलमान ने एक बार कहा और पुनीत ने दे दिया टाइटल
आमिर की रिक्वेस्ट के बाद सलमान ने पुनीत को फोन किया और उन्होंने टाइटल आमिर को दे दिया। पुनीत ने बताया, "मेरे पास सलमान का फोन आया। उन्होंने कहा- 'पुन्स, आमिर एक फिल्म बना रहा है और उसे 'दंगल' टाइटल चाहिए, जो तुम्हारे पास रजिस्टर है।' उन दिनों आमिर मुंबई से बाहर थे। जब वे वापस आए तो उन्होंने मुझे फोन किया। हमारी मुलाकात हुई और मैंने बिना कुछ सोचे-समझे उन्हें यह टाइटल दे दिया। उसके बाद मैंने कभी भी आमिर को फोन नहीं किया। हालांकि उन्होंने मुझे पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाई थी। जब उन्हें यह टाइटल मिल गया तो वो काफी इमोशनल हो गए थे।"