Showing posts with label suhana khan. Show all posts
Showing posts with label suhana khan. Show all posts

Friday, 10 February 2017

शाहरुख की बेटी ने मंच पर किया कुछ ऐसा...देखते रह गए लोग


शाहरुख खान की 'रईस' की सफलता के बाद अब उनकी बेटी भी पापा के राह पर चल पड़ी हैं। एक्टिंग की दुनिया में अब बेटी सुहाना भी पीछे नहीं रहने वाली हैं।
आपको बता दें कि सुहाना ने ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो स्टेज पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुहाना का ये वीडियो स्कूल के एक इवेंट का है। सुहाना एक ड्रामा में एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने सिंड्रेला का किरदार निभाया है।
सुहाना ने जिस तरह से इस ड्रामे में अपने अभिनय का जादू बिखेरा है उसे देखकर तो ये साफ हो गया है कि वो वाकई में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी हैं। इस वीडियो को देखने के बाद ये कहना मुश्किल नहीं होगा कि अगर सुहाना बॉलीवुड में एंट्री करती हैं तो एक शानदार अभिनेत्री बन सकती हैं।
शाहरुख खान पहले भी कह चुके हैं कि अगर सुहाना कभी बॉलीवुड में आना चाहेंगी तो उससे उन्हें काफी खुशी होगी। सुहाना के करियर को लेकर शाहरुख ने कहा था, 'लोगों को लगता है कि ये इंडस्ट्री लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि ये इंडस्ट्री काफी अच्छी है और मैं चाहूंगा कि मेरी बेटी भी इस इंडस्ट्री से जरूर जुड़े।
आपको बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। वो हमेशा अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मस्ती करने की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और अब इस वीडियो ने सुहाना को सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है।

Wednesday, 11 January 2017

बेटी सुहाना को लेकर शाहरुख खान ने बड़ी बात कह दी है

आमतौर पर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपने बच्चों, खासकर सुहाना को लेकर चर्चा में हैं। जहां पिछले दिनों बेटी को डेट करने के लिए नियमों की लंबी-चौड़ी लिस्ट बताई थी वहीं अब उन्होंने कहा है कि वो अपनी बेटी सुहाना को अपनी हीरोइनों की तरह ही हर मैग्जीन के कवर पर देखना चाहते हैं।

शाहरुख ने ये बातें हाल ही में फैमिना मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कहीं। उनसे जब पूछा गया कि सुहाना एक्टिंग को अपना करियर बनाना चाहती हैं, आप इस पर क्या राय रखते हैं, तो शाहरुख ने कहा, ' मैं अपनी हीरोइनों की तरह ही सुहाना को भी हर मैग्जीन के कवर पर देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि उसे जिस तरह के कपड़े पसंद हो वो उन्हें पहने, जो पसंद हो वो करे। मेरी ख्वाहिश है कि सुहाना सेक्सी और खूबसूरत दिखे।
'मैं चाहता हूं कि वो खुद को खूबसूरत महसूस करे, आकर्षक दिखे, उसकी इज्जत की जाए और सबसे जरूरी बात, वो खूब मेहनत करे।'
सुहाना के हीरोइन बनने को लेकर शाहरुख ने आगे कहा कि वो तभी हीरोइन बन सकती है अगर वो उनसे पांच गुना ज्यादा काम और मेहनत करे और कम मेहनताना लेने के लिए तैयार रहे ( अगर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए आना वाला वक्त नहीं बदला तो)। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी उस सब का अनुभव ले जो उनकी हीरोइनों ने अनुभव किया और देखा।
शाहरुख की ये ख्वाहिश उन लोगों के लिए एक सबक हो सकती है जो लड़कियों पर तमाम तरह की बंदिशें लगाते हैं और उन्हें घर की चारदीवारी में ही रखना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि शाहरुख अपने बच्चों और परिवार के बारे में काफी बोल्ड हैं, कुछ मामलों में वो थोड़ा रूढ़िवादी सोच के भी हैं और खुद उन्होंने इसे इंटरव्यू में कबूल किया।
फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही राहुल ढोलकिया की फिल्म 'रईस' में नजर आएंगे। ये 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी हैं।