Showing posts with label wife. Show all posts
Showing posts with label wife. Show all posts

Wednesday, 10 May 2017

बड़ी खबर: इस मशहूर क्रिकेटर ने अपनी बीवी की गोली मारकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा


एक तरफ कई क्रिकेटर अपने प्रदर्शन से नाम कमाते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई बार क्रिकेटर ऐसे विवादों में फंस जाते हैं जिसके कारण उन्हें काफी मुश्‍किलों का सामना भी करना पड़ता हैं।
स्पॉट फिक्सिंग से लेकर ऐड कंट्रोवर्सी व बदसलूकी आदि मामलों में आजतक कई क्रिकेटरों का नाम आ चुका है।
लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आपको भी गुस्‍सा आ जाएगा। दरअसल इस क्रिकेटर की घिनौनी करतूत के कारण उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था।
हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के लेस्ली हिल्टन की जो कि वहां का इकलौता क्रिकेटर था। बता दें कि हिल्टन ने अपने कैरियर की पहली टेस्ट सीरीज 1934-35 में ‘रीस वायट्स इंग्लिशमेन’ के खिलाफ खेली थी जिसमें हिल्टन ने 13 विकेट लिए थे। लेकिन इस क्रिकेटर ने कुछ ऐसा कर दिया था जिससे इसको फांसी की सजा हो गई थी।
हिल्टन की बीवी जमैका के इंस्पेक्टर की बेटी लर्लिन रोज थी दोनों ने 1942 में लव मैरेज कर ली। लेकिन एक बेटे के जन्‍म लेने के बाद दोनों में अनबन होने लगी।
इसी बीच उनकी बीवी उनसे दूर बार बार न्‍यूयॉर्क जाने लगी। उसी बीच हिल्टन को एक गुमनाम चिठ्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि उनकी बीवी के ब्रूकलीन एवेन्यू में रहने वाले रॉय फ्रांसिस से नाजायज रिश्ते हैं।

Monday, 20 March 2017

जानिए क्यों, जशोदाबेन बोलीं, मोदी जी मेरे अंतर्मन में.. और मैं उनकी आत्मा


इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्‍‌नी जशोदाबेन ने कहा है कि मोदीजी मेरे अंर्तमन में हैं। प्रतिदिन उनके लिए पूजा-पाठ करती हूं। वे देव तुल्य हैं और मैं उनकी आत्मा हूं। हम दोनों देश के लिए अपना-अपना दायित्व निभा रहे हैं।

वे देश की उन्नति और विकास के लिए काम कर रहे हैं। मैं शिक्षिका होकर देश की आने वाली पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति की अलख जगा रही हूं। जशोदाबेन रविवार को उज्जैन सर्किट हाउस में नईदुनिया से चर्चा कर रही थीं।

उन्होंने कहा- मोदीजी के नेतृत्व में देश फिर से विश्र्व गुरु का दर्जा प्राप्त करेगा। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर जशोदाबेन ने कहा- यह जीत मोदीजी द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे कामों का परिणाम है। दोपहर में जशोदाबेन उज्जैन पहुंची थीं।

नारी शक्ति आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा
वहीं देवास में सकल पंच राठौर समाज समिति द्वारा रविवार को आयोजित नि:शुल्क परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए जशोदाबेन ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा।

भाषा की समस्या के चलते वे ज्यादा बोल नहीं सकी और कुछ ही देर में अपने भाषण को खत्म कर दिया।

इंदौर में पहुंची नाथ मंदिर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्‍‌नी जशोदाबेन रविवार सुबह इंदौर में साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने माधवनाथ महाराज की पूजा-अर्चना की। जशोदाबेन ने माधवनाथ महाराज की समाधि के साथ परिसर में स्थित महादेव मंदिर, राम मंदिर, गणेश मंदिर के भी दर्शन किए। नाथ मंदिर संस्थान की ओर से उन्हें शाल-श्रीफल भेंट किया गया।

Tuesday, 28 February 2017

दुनिया का बेस्ट पति, इसका कारनामा जानकर हर पति जल उठेगा!


ये खबर ही ऐसी है कि हर औरत पढ़ना चाहेगी और हर पति चाहेगा कि उसकी बीवी इसे न पढ़ पाए। मामला बेस्ट पति का है और बेस्ट पति ने कुछ ऐसा किया है जो कोई न कर पाएगा।

हालांकि हर बीवी चाहती है कि उसका पति परफेक्ट कहलाए और वो सारे काम करे जो बीवी को खुश करते हों, लेकिन बीवी को खुश करना कितना मुश्किल काम है, ये एक पति ही जान सकता है।

इस फोटो में छिपा है बेस्ट पति का राज...


अब आप फोटो देखकर सोच रहे होंगे कि आखिर में ये है क्या!! तो सोचिए और बताइए कि ये बवंडर है या सुनामी। नहीं समझ आ रहा क्या? कैसे समझ आएगा जब फोटो ही नहीं क्लीयर है। आइए बताते हैं कि असल में इस तस्वीर में कौन है और क्या कर रहा है। जानने के बाद हर पति शर्मा जाएगा..

ध्यान से देखिए तस्वीर को, इसमें एक औरत दिखाई देगी। लेकिन एक और शख्स है जिसने अपने चेहर को ढक रखा है। दरअसल ये फोटो शॉ़पिंग मॉल की है और जिस शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा वो है असली 'जोरू का गुलाम' उसने 100 से अधिक शॉपिंग बैग ले रखे हैं जिससे उसका चेहरा ढक गया है। और एक रंगीन, ऊंचे पहाड़ की तरह दिखाई दे रहा है।