Showing posts with label datting. Show all posts
Showing posts with label datting. Show all posts

Tuesday, 28 February 2017

दुनिया का बेस्ट पति, इसका कारनामा जानकर हर पति जल उठेगा!


ये खबर ही ऐसी है कि हर औरत पढ़ना चाहेगी और हर पति चाहेगा कि उसकी बीवी इसे न पढ़ पाए। मामला बेस्ट पति का है और बेस्ट पति ने कुछ ऐसा किया है जो कोई न कर पाएगा।

हालांकि हर बीवी चाहती है कि उसका पति परफेक्ट कहलाए और वो सारे काम करे जो बीवी को खुश करते हों, लेकिन बीवी को खुश करना कितना मुश्किल काम है, ये एक पति ही जान सकता है।

इस फोटो में छिपा है बेस्ट पति का राज...


अब आप फोटो देखकर सोच रहे होंगे कि आखिर में ये है क्या!! तो सोचिए और बताइए कि ये बवंडर है या सुनामी। नहीं समझ आ रहा क्या? कैसे समझ आएगा जब फोटो ही नहीं क्लीयर है। आइए बताते हैं कि असल में इस तस्वीर में कौन है और क्या कर रहा है। जानने के बाद हर पति शर्मा जाएगा..

ध्यान से देखिए तस्वीर को, इसमें एक औरत दिखाई देगी। लेकिन एक और शख्स है जिसने अपने चेहर को ढक रखा है। दरअसल ये फोटो शॉ़पिंग मॉल की है और जिस शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा वो है असली 'जोरू का गुलाम' उसने 100 से अधिक शॉपिंग बैग ले रखे हैं जिससे उसका चेहरा ढक गया है। और एक रंगीन, ऊंचे पहाड़ की तरह दिखाई दे रहा है।

Tuesday, 14 February 2017

Valentine Spcl: 'I Love You' बोलने से लगता है डर तो इन तरीकों से करें प्यार का इजहार

अक्सर लोग जिन्हें पसंद करते हैं, उन्हें I Love You बोलने से डरते हैं जिस वजह से कई बार उनका प्यार परवान नहीं चढ़ पाता। फिर भी इसके लिए वह कई तरह के रास्ते खोजते हैं जिसमें ज्यादातर नाकामी ही हाथ लगती है। अगर आप भी किसी को I Love You बोलने से डर रहे हैं तो ये टिप्स जरूर आपके लिए काम के हो सकते हैं।
तारीफ सुनना हर किसी को पसंद होता है। इसके लिए जिसे आप पसंद करते हैं उसकी बात-बात पर तारीफ करें। अगर वह अपनी जिंदगी का कोई रोमांचकारी किस्सा सुनाए तो उसमें रुचि लें और उसे अहसास दिलाएं कि उससे बातें करना आपको पसंद है।
कहते हैं न कि जो बात जुबां नहीं बोल पाती वो बात आंखें बोल देती हैं। तो बस देर किस बात कि जब भी उससे मिलें तो आई कॉन्टेक्ट बनाएं और आंखों ही आंखों में कर दें अपने प्यार का इजहार।
उसे ये अहसास दिलाने के लिए कि आपकी जिंदगी में उसकी क्या अहमियत है, इसके लिए अपनी हर छोटी बड़ी बातों पर उसकी सलाह लें। इससे सामने वाले को लगेगा कि वह आपकी जिंदगी में वाकई खास है।
जब भी उसके साथ कहीं घूमने जाएं तो उसे सेफ फील करवाएं। जैसे सड़क पार करवाते समय उसका हाथ थाम लें और भीड़ भाड़ वाली जगह पर उसका विशेष ध्यान रखें।
जिसे आप चाहते हैं अगर वह आपकी चिंता करता है और हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है तो हमेशा उसका धन्यवाद करें। अगर वह धन्यवाद सुनना पसंद नहीं करता तो उसे तोहफा दें। तोहफे में कुछ ऐसा दें जिससे ये पता चले कि आप उन्हें चाहने लगे हैं।
अगर वह फिल्म देखने की शौकीन है तो उसे फिल्म दिखाने ले जाएं और वापसी में कहीं खाना खाकर लौटें।

Wednesday, 25 January 2017

ये है इन Girls की मोटी कमाई का जरिया, 1 झटके में कमा लेती हैं लाखों रुपए





जयपुर। जयपुर पुलिस ने रेप की झूठी कहानी बनाकर ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों और उसके गैंग को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि गैंग ने गत डेढ़ वर्ष में 13 लोगों से 42 लाख रुपए ऐंठे है। बीते कुछ सालों से इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें पहले लड़कियों ने पैसे वाले लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उनसे लाखों रुपए वसूले।


सोमवार को पैसे वालों को ‘हनी ट्रैप’में फंसाने के बाद दुष्कर्म केस दर्ज कराने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग की महिला और उसके साथी को कानोता पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


पुलिस ने बताया कि गैंग की महिला मेंबर ने 5 जनवरी की रात 8 बजे कानोता के रहने वाले बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर टीकम शर्मा को सांभरिया रोड पर बुलाया। उसके वहां पहुंचने के बाद साथियों के साथ अपहरण कर सवाई माधोपुर ले गई।


गैंग ने शर्मा को डेढ़ लाख रुपए की फिरौती लेकर शुक्रवार को छोड़ा। फिर पीड़ित ने कानोता थाने में महिला और गैंग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। गैंग के खिलाफ खोनागोरियान और शिवदासपुरा में 2016 में इसी तरह के मामले दर्ज हुए हैं।


जल्द पैसा कमाने के चक्कर में ये लड़की करती थी लड़कों को ब्लैकमेल
इसी साल 10 जनवरी को जयपुर में एमएनआईटी के पास एक लड़की ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन जांच में जयपुर पुलिस ने अपहरण कर गैंगरेप की झूठी कहानी बनाकर ब्लैकमेल करने वाली लड़की और उसके फ्रेंड को पकड़ लिया।
दोनों ने साथ मिलकर आगरा और मैनपुरी में ब्लैकमेलिंग की पांच वारदात को अंजाम दिया। आरती की अनैतिक गतिविधियों के कारण ही परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया था।

22 साल की आरती ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने ब्लैकमेल करने की और अपने फ्रेंड के साथ मिलकर रेप की झूठी कहानी बनाई थी।
आरती और उसके फ्रेंड की मुलाक़ात मैनपुरी में हुई थी। आरती के अनुसार जल्दी पैसा कमाने के लिए आरोपी युवक ने उसका ब्रेन-वाश किया था।
ऐसे बने हाईप्रोफाइल लोग शिकार,दर्जन भर बना चुके थे एमएमएस
राजधानी में एसओजी ने पिछले साल दिसंबर महीने में पांच साल से सक्रिय एक गिरोह को को पकड़ा था। ये गिरोह राजस्थान के तीस अधिक हाईप्रोफाइल लोगों को अपना शिकार बना चुका था।
एसओजी के हाथ लगी इस सूची में जयपुर के बड़े डॉक्टर्स के अलावा प्रदेश के बड़े बिल्डर, मार्बल व्यवसारियों के अलावा होटल कारोबारी भी शामिल हैं।
सैक्ट रैकेट के जरिए हाईप्रोफाइल लोगों का एमएमएस बनाने वाले गिरोह से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे।
इस गैंग में एडवोकेट नीतेश बंधु, नवीन देवानी, अक्षत शर्मा, विजय और आनंद शांडिल्य, रवनीत काैर ने हाई प्रोफाइल लोगों को फंसाकर रुपए एंठे।


4साल से पुलिस ऑफिसर को ब्लैकमेल कर रही थी लड़की
जयपुर में प्रेमिका पूनम को गोली मारने के बाद एडिशनल एसपी अाशीष प्रभाकर द्वारा खुद के गोली मारकर सुसाइड करने की घटना सामने आई थी। पुलिस को एडिशनल एसपी आशीष प्रभाकर द्वारा लिखे गए दो सुसाइड नोट कार में मिले थे।

प्रभाकर ने सुसाइड नोट में लिखा था कि चार साल पहले पूनम ने उसको प्यार में फंसा लिया और अब वह उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगी थी।
इसलिए पुलिस ऑफिसर होने के नाते मुझे इसको सजा देनी जरूरी है। बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने आशीष प्रभाकर ने पहले पूनम की सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को खुद ने ही सूचना दी।

Monday, 23 January 2017

खतरनाक और वल्गर हैं ये 6 Adult Apps, बच्चों को रखना चाहिए इनसे दूर


गैजेट डेस्क। स्मार्टफोन पर बढ़ती डिपेंडेंसी के कारण अब 10 साल के बच्चे के हाथ में भी पेरेंट्स स्मार्टफोन पकड़ा देते हैं। भले ही वे बच्चे की सुरक्षा या उससे कनेक्ट रहने के लिए ऐसा करते हों, लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता कि बच्चा फोन को किस तरह से इस्तेमाल कर रहा है। मार्केट में कई ऐसे ऐप्स हैं जो एडल्ट्स के लिए हैं, बच्चों को इन्हें नहीं यूज करना चाहिए। ऐसे हजारों ऐप्स हैं, इसके पहले भी हम  आपको पहले 10 ऐप्स के बारे में बता चुके हैं इसी कड़ी में आज हम आपको और खतरनाक और कॉमन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि यूजर्स में बड़ी संख्या में बच्चे और टीनेजर्स भी शामिल हैं।

ये 6 ऐप्स हैं बच्चों के लिए खतरनाक...


क्या करता है - ये ऐप कुछ साल पहले एक वेबसाइट की तरह स्टार्ट हुआ था और अब ये ऐप में भी आ गया है। इस ऐप में आपके आस-पास के एरिया में मौजूद सबसे हॉट लोगों के बारे में बताया जाता है और उनके साथ डेटिंग फिक्स की जाती है।


क्यों है खतरनाक- हालांकि, इस ऐप में 17 साल से कम के लोग चैटिंग नहीं कर सकते, लेकिन कोई एज वेरिफिकेशन सिस्टम नहीं दिया गया है। कोई भी आसानी से अपनी एज गलत बता सकता है।


2. Pocket Girlfriend app
क्या करता है- ये ऐप एक एडल्ट वीडियो गेमिंग ऐप है जिसमें स्क्रीन पर पूरे कपड़े पहने हुए लड़की को अनड्रेस करना होता है।


क्यों है खतरनाक- ये पूरी तरह से एडल्ट ऐप है। इसे गूगल प्ले पर बैन कर दिया गया है, लेकिन ये ऐप थर्ड पार्टी स्टोर पर उपलब्ध है।


3. Badoo
क्या करता है - ये एडल्ट ओनली ऑनलाइन डेटिंग ऐप आपकी लोकेशन और फोटोज के हिसाब से उसी एरिया में मौजूद हजारों यूजर्स की लिस्ट सामने रख देगा जिन्हें डेटिंग करनी है।


क्यों है खतरनाक- ये ऐप खास तौर पर एडल्ट्स के लिए है। लोग यहां सेक्शुअल इमेज भेजते हैं और एक दूसरे से चैटिंग करते हैं।


4. Skout
क्या करता है ये ऐप- ये ऐप टीनएजर्स और एडल्ट्स के फ्लर्ट करने के लिए बनाया गया है। लोगों को आस-पास के एरिया में वैलिड डेट होती है तो आपके पास नोटिफिकेशन आता है और इसके बाद प्वाइंट्स देकर उस इंसान की डिटेल्स लेनी होती है।


क्यों है खतरनाक- इस ऐप में भी एज वेरिफिकेशन नहीं है। बच्चे भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


5. MeetMe
क्या करता है ये ऐप- बाकी सोशल डेटिंग ऐप की तरह ही ये ऐप भी आपके लिए डेटिंग पार्टनर ढूंढता है।

क्यों है खतरनाक- इस ऐप की मदद से बच्चे भी डेटिंग कर सकते हैं।


6. Nude It app

क्या करता है ये ऐप- 
ये एक फन ऐप है जो थर्ड पार्ट स्टोर्स में उपलब्ध है। ये ऐप कहता है कि इससे आप अपने दोस्तों को न्यूड देख सकते हैं, लेकिन असल में इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ जोक के लिए किया जाता है।





क्यों है खतरनाक- 

इस ऐप का इस्तेमाल करते ही बच्चे साइबर बुलिंग का शिकार हो सकते हैं।