Wednesday, 10 May 2017

बड़ी खबर: इस मशहूर क्रिकेटर ने अपनी बीवी की गोली मारकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा


एक तरफ कई क्रिकेटर अपने प्रदर्शन से नाम कमाते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई बार क्रिकेटर ऐसे विवादों में फंस जाते हैं जिसके कारण उन्हें काफी मुश्‍किलों का सामना भी करना पड़ता हैं।
स्पॉट फिक्सिंग से लेकर ऐड कंट्रोवर्सी व बदसलूकी आदि मामलों में आजतक कई क्रिकेटरों का नाम आ चुका है।
लेकिन आज जो मामला सामने आया है उसे सुनकर आपको भी गुस्‍सा आ जाएगा। दरअसल इस क्रिकेटर की घिनौनी करतूत के कारण उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था।
हम बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के लेस्ली हिल्टन की जो कि वहां का इकलौता क्रिकेटर था। बता दें कि हिल्टन ने अपने कैरियर की पहली टेस्ट सीरीज 1934-35 में ‘रीस वायट्स इंग्लिशमेन’ के खिलाफ खेली थी जिसमें हिल्टन ने 13 विकेट लिए थे। लेकिन इस क्रिकेटर ने कुछ ऐसा कर दिया था जिससे इसको फांसी की सजा हो गई थी।
हिल्टन की बीवी जमैका के इंस्पेक्टर की बेटी लर्लिन रोज थी दोनों ने 1942 में लव मैरेज कर ली। लेकिन एक बेटे के जन्‍म लेने के बाद दोनों में अनबन होने लगी।
इसी बीच उनकी बीवी उनसे दूर बार बार न्‍यूयॉर्क जाने लगी। उसी बीच हिल्टन को एक गुमनाम चिठ्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि उनकी बीवी के ब्रूकलीन एवेन्यू में रहने वाले रॉय फ्रांसिस से नाजायज रिश्ते हैं।

No comments:

Post a Comment