Showing posts with label shopping. Show all posts
Showing posts with label shopping. Show all posts

Tuesday, 28 February 2017

दुनिया का बेस्ट पति, इसका कारनामा जानकर हर पति जल उठेगा!


ये खबर ही ऐसी है कि हर औरत पढ़ना चाहेगी और हर पति चाहेगा कि उसकी बीवी इसे न पढ़ पाए। मामला बेस्ट पति का है और बेस्ट पति ने कुछ ऐसा किया है जो कोई न कर पाएगा।

हालांकि हर बीवी चाहती है कि उसका पति परफेक्ट कहलाए और वो सारे काम करे जो बीवी को खुश करते हों, लेकिन बीवी को खुश करना कितना मुश्किल काम है, ये एक पति ही जान सकता है।

इस फोटो में छिपा है बेस्ट पति का राज...


अब आप फोटो देखकर सोच रहे होंगे कि आखिर में ये है क्या!! तो सोचिए और बताइए कि ये बवंडर है या सुनामी। नहीं समझ आ रहा क्या? कैसे समझ आएगा जब फोटो ही नहीं क्लीयर है। आइए बताते हैं कि असल में इस तस्वीर में कौन है और क्या कर रहा है। जानने के बाद हर पति शर्मा जाएगा..

ध्यान से देखिए तस्वीर को, इसमें एक औरत दिखाई देगी। लेकिन एक और शख्स है जिसने अपने चेहर को ढक रखा है। दरअसल ये फोटो शॉ़पिंग मॉल की है और जिस शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा वो है असली 'जोरू का गुलाम' उसने 100 से अधिक शॉपिंग बैग ले रखे हैं जिससे उसका चेहरा ढक गया है। और एक रंगीन, ऊंचे पहाड़ की तरह दिखाई दे रहा है।

Sunday, 22 January 2017

इन वेबसाइट्स पर शॉपिंग के लिए नहीं पड़ती पैसों की जरूरत, ऐसे होती है खरीददारी


नई दिल्‍ली। वैसे तो जब हम ऑनलाइन शॉपिंग करने जाते हैं तो हमारे पास दो विकल्‍प होते हैं। पहला- प्रोडक्‍ट की कैश ऑन डिलिवरी कराना, दूसरा- कार्ड के जरिए पेमेंट करना। लेकिन कुछ ऐसी साइट भी हैं जिनपर आपको पैसे की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, ये वेबसाइट, बार्टर सिस्‍टम ( वस्तु विनिमय ) के जरिए काम करती हैं। सदियों पहले बार्टर सिस्‍टम के जरिए ही सामान की खरीद बिक्री होती थी। नोटबंदी के दौरान यह सिस्‍टम एक बार फिर चर्चा में आ गया। कैश के किल्‍लत की वजह से अलग- अलग शहरों में लोगों ने इस सिस्‍टम को फॉलो किया। दरअसल, बार्टर सिस्‍टम में पैसे की बजाए यूजड् एंड ओल्‍ड प्रोडक्‍ट को एक्‍सचेंज कर नया प्रोडक्‍ट खरीदा जा सकता है। इस सिस्‍टम के तहत कई ऑनलाइन कंपनियां काम कर रही हैं और प्रोडक्‍ट बार्टर के लिए कस्‍टमर्स को प्‍लेटफॉर्म दे रही हैं। सिस्‍टम की सबसे खास बात यह होती है कि इसमें किसी भी तरह की करंसी की जरूरत नहीं पड़ती है।
बार्टरडैडीडॉटकॉम और लेट्सबार्टरइंडियाडॉटकॉम जैसी ऑनलाइन कंपनियां बार्टर सिस्‍टम के जरिए प्रोडक्‍ट बेच रही हैं। इसके लिए किसी तरह‍ के करंसी की जरूरत नहीं होती है। यूज प्रोडक्‍ट को आप वेबसाइट पर अपलोड कर बेच सकते हैं। इसके बदले आप उसी रेट में कोई न्‍यू प्रोडक्‍ट खरीद सकते हैं।
बार्टर सिस्‍टम के जरिए कंपनियां एक प्‍लेटफॉर्म देती हैं जहां कस्‍टमर्स अपने यूज प्रोडक्‍ट को बदलकर या फिर बेचकर नया प्रोडक्‍ट खरीद सके। खास बात यह है कि जो प्रोडक्‍ट कस्‍टमर बेच रहा है उसके बदले कोई दूसरा प्रोडक्‍ट भी खरीद सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप ने मोबाईल फोन बेचा है तो उसके बदले फ्रीज भी ले सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि दोनों प्रोडक्‍ट की प्राइस एक समान हो
-प्रोडक्‍ट के एक्‍सचेंज के लिए भारत का पहला नेटवर्किंग साइट बार्टरडैडी है।
-इस पर आप फ्रीज, कूलर, मोबाईल समेत छोटी- बड़ी सभी प्रोडक्‍ट को एक्‍सचेंज करा सकते हैं।
-बार्टर डैडी ने 2015 में अनुमान लगाया था कि कंपनी 2016 तक 15 अरब डॉलर का कारोबार कर सकती है।
ऑनलाइन वेबसाइट लेट्स बार्टर इंडिया की पूजा भायना और साहिल ढिंगरा ने 2015 में शुरुआत की। खास बात यह है कि दोनों स्‍कूल टाइम से ही दोस्‍त थे। साहिल आईपी यूनिवर्सिटी से बीबीए ग्रेजुएट हैं। वह पिता संग रियल स्‍टेट फर्म में काम करते थे। वहीं पूजा सिंगापुर में मैगजीन से प्रोफेशन जर्नी की शुरुआत की।

पूजा और साहिल ने इसकी शुरुआत एक फेसबुक ग्रुप के तौर पर की। ग्रुप बनने के 4 घंटे में 5 हजार से ज्‍यादा मेंबर इससे जुड़ गए। इसके बाद दोनों ने इस आइडिया पर गंभीरता से काम करना शुरू किया। अभी फेसबुक पर 1.7 लाख से ज्‍यादा लोग जुड़ गए हैं । इलेक्‍ट्रोनिक गुड्स, किताबें और सर्विस बार्टर के लिए यह सबसे चर्चित साइट है।
सबसे पहले इससे जुड़ने के लिए इन वेबसाइट्स पर अकाउंट बनाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद आप अपने प्रोडक्‍ट को पोस्‍ट कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी वैसे ऑनलाइन कस्‍टमर की तलाश करेगी जो पोस्‍ट किए गए प्रोडक्‍ट को खरीदना चाहते हैं।
जब किसी एक प्रोडक्‍ट या सर्विस के बदले दूसरी प्रोडक्‍ट या सर्विस का लेन-देन होता है तो इसे बार्टरिंग सिस्‍टम कहते हैं। जैसे एक संतरे लेकर सेब देना। इस प्रोसेस में रुपए - पैसे का इस्तेमाल नही किया जाता है।

Friday, 6 January 2017

UPI से पेंमेंट करते समय जरुर बरतें ये सावधानी, नहीं होगी कोई परेशानी

नई दिल्ली। यूपीआई से फंड ट्रांसफर करना सिंपल और आसान है। लेकिन छोटी सी गलती आपको परेशानी में भी डाल सकती है। इसलिए यूपीआई से पेमेंट करते समय इन सावधानियों का यूज करके परेशानियों से बच सकते हैं। यूपीआई यूज करते वक्त फोन खो जाने से लेकर दूसरी कई सिचुएशन सामने आ सकती है। ऐसे में आपको बताते हैं कि ऐसी सिचुएशम में क्या करना चाहिए।
अगर खो जाए आपका मोबाइल या सिम कार्ड
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ ए पी होता ने बताया कि "यूपीआई ऑनलाइन बैंकिंग का बहुतआसान और सिंपल तरीका है। जो कि यूज करने में बेहद सिंपल है, वहीं सेफ भी है"।
यूपीआई आपके मोबाइल नंबर और सिम कार्ड को वैलिडेट करता है। अगर आपका मोबाइल या सिम कार्ड खो जाए तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोई भी आपके यूपीआई अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा क्योंकि ट्रांजेक्शन करने के लिए यूपीआईपिन की जरूरत होगी। ऐसे में हमेशा यह ध्यान रखे, कि यूपीआई पिन को फोन में सेव नहीं रखे। साथ ही फोन खो जाने पर अपने यूपीआई अकाउंट को बैंक के ब्लॉक कर देना चाहिए।
वर्चुअल आईडीका एग्जिस्ट नहीं होना
आपने जो वर्चुअल आईडी फीड की है वह अगर एग्जिस्ट नहीं करता तो पैसा ट्रांसफर करने पर आपके अकाउंट से पैसा कट जाएगा। हालांकि राहत की बात यह है कि ऐसी सिचुएशन में पैसा 2-3 घंटे में आपके अकाउंट में रिटर्न हो जाता है।
वर्चुअल आईडी गलत भरना
अगर अकाउंट ऐड करते समय अगर बेनिफिशियरी का वर्चुअल आईडी गलत फीड कर दिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे फंड महेंद्र को भेजना है लेकिन नरेंद्र को भेज दिया है, तो इसके लिए बैंक से संपंर्क करें। रिसीवर से पैसे वापिस करवाने के लिए रिक्वेस्ट करें।
गलत यूपीआई आईडी पर ट्रांसफरकरने पर करें ये काम
बैंक में करें शिकायत
अगर आपने गलत यूपीआई आईडी पर फंड ट्रांसफर कर दिया है तो बैंक से तुरंत संपंर्क करें। बैंक को लिखित में रिक्वेस्ट देनी होगी और उसे यह साबिक करना पड़ेगा कि ये ट्रांजेक्शन गलत आईडी में हुई है इसलिए आप अमाउंट वापस मांग रहे हैं। अगर बैंक ब्रांच के अधिकारी आपकी मदद नहीं कर रहे हैं, तो हायर अथॉरिटी को कंप्लेंट करें।
कानूनी केस
अगर गलत बेनिफिशियरी आपको फंड वापिस करने से मना कर रहा है, तो आप बैंक अकाउंट होल्डर के खिलाफ कानूनी केस दर्ज करा सकते हैं। बैंक ऑटोमेटिकली उसके अकाउंट से फंड रिवर्स भी करा सकता है। आप कानूनी मामला अपने स्तर पर भी दायर कर सकते हैं। कानूनी केस ऐसे मामले सुलझाने का अंतिम ऑप्शन होता है।

बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
1. अपना पासवर्ड और एम पिन किसी को भी न बताएं
2. बैंक से अपना ई-मेल और एसएमएस अलर्ट चालू करवाएं
3. वर्चुअल आईडी पर 1 रुपया ट्रांसफर करके ये पुख्ता कर ले कि आपने सही व्यक्ति को ऐड किया है या नहीं। इससे आप बड़ी परेशानी से बच जाएंगे।
अपनी डिटेल शेयर न करें
बैंक कभी भी कस्टमर से पासवर्ड नहीं मांगता। इसलिए किसी से भी अपना एम पिन या पासवर्ड शेयर न करें। अपनी लॉगइन की जानकारी न दें।

अपने सेविंग अकाउंट पर रखें नजर
यूपीआई ट्रांजैक्शन करते समय अकाउंट पर नजर जरूर रखें क्योंकि इसमें फंड सीधे आपके अकाउंट से कटता है। यूपीआई से फंड ट्रांसफर करते समय वेरिफाई करें कि अमाउंट सही है या नहीं। अगर अमाउंट में कोई फर्क दिखे तो तुरंत बैंक को संपंर्क करें।
एंटी वाइरस का करें इस्तेमाल
कोई आपका बैंक अकाउंट और मोबाइल बैंकिंग अकाउंट को हैक न करे इसके लिए लाइसेंस्ड एंटी वाइरस डाउनलोड करके रखें। आप अपने एंटी वाइरस को अपडेट करते रहें, ताकि आपकी कॉन्फिडेंशियल जानकारी सेफ रहें। पाइरेटेड एंटी वाइरस का इस्तेमाल न करें।