Showing posts with label free net. Show all posts
Showing posts with label free net. Show all posts

Tuesday, 4 April 2017

रिलायंस जियो के इस धमाके से उड़े DTH कंपनियों के होश


नई दिल्ली (3 अप्रैल): जियो सिम बाजार में लाने के बाद रिलायंस ने देश की सभी टेलिकॉम कंपनियों के होश उड़ा दिए है।

एक बार फिर रिलायंस ऐसा ही कुछ धमाका करने जा रहा है और इस बार देश की डीटीएच सर्विस मुहैया कराने वाली कं‍पनियां परेशान है।

रिलायंस जल्द ही डायरेक्‍ट टु होम (DTH) सर्विस लेकर आ रही है। रिलायंस जियो के डीटीएच सेट टॉप बॉक्‍स की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं।

यह पहली बार है जब जियो सेट टॉप बॉक्स की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इससे पहले खबर आई थी कि रिलायंस एक ऐसा सेट टॉप बॉक्स लाने की तैयारी में हैं जिससे किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलना संभव होगा।

फ्री में 3-6 महीने मिल सकती है DTH सर्विस

फिलहाल जियो सेट टॉप बॉक्स की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले कुछ महीनों में जियो सेट टॉप बॉक्स लॉन्‍च कर सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सेट टॉप बॉक्स को पेश कर 3-6 महीने की सर्विस और इंस्टॉलेशन मुफ्त में उपलब्ध करा सकती है। इसमें UHD (4K) सपोर्ट और इंटरनेट कनेक्शन जैसे फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

Monday, 6 March 2017

Jio ने नए प्लान में रख दी ऐसी कंडीशन, आप भी जानिए


रिलायंस जियो के साथ तेजी से 100 मिलियन यूजर्स जुड़े थे। इसकी बड़ी वजह फ्री इंटरनेट डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग थी। इतना ही नहीं, यूजर्स ने जियो की 4G डाटा का यूज हॉटस्पॉट के तौर पर भी जमकर किया। हालांकि, 1 अप्रैल के बाद ऐसा नहीं रहेगा।

कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप की Terms and Conditions में कुछ बदलाव किए हैं। जिसके बाद यूजर्स को पहले की तरह फ्री हॉटस्पॉट का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में आप जियो के साथ जुड़ने जा रहे हैं तब इन कंडीशन को जान लीजिए।

यूजर्स अभी जियो हॉटस्पॉट पर कई डिवाइस एक साथ कनेक्ट कर सकता है। इन सभी पर स्पीड भी बेहतर आती है। यानी एक साथ कई यूजर्स को फ्री डाटा का फायदा मिलता था।

1 अप्रैल से जियो प्राइम मेंबरशिप प्लान शुरू होने वाला है। इस प्लान को लेने के लिए यूजर को 99 रुपए का रिचार्ज करना होगा और उसके बाद हर महीने 303 रुपए खर्च करने होंगे। यानी फ्री हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म हो जाएगा।

प्राइम मेंबरशिप में कंपनी ने एक ऐसी कंडीशन रख दी है, जिससे हॉटस्पॉट पर आप सिर्फ एक ही यूजर को कनेक्ट कर सकेंगे। 11 नंबर की कंडीशन में कंपनी ने लिखा है, "The user device may be used as a personal hotspot connection (this is also known as tethering) for upto 1 device only at a time."

इस बारे में जब हमने जियो कस्टमर केयर पर बात की तब वहां के एग्जीक्यूटिव ने बताया कि आप हॉटस्पॉट पर एक साथ कई यूजर्स को कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन जो स्पीड एक यूजर को मिलेगी वो कई ज्यादा यूजर्स को कनेक्ट करने पर नहीं मिलेगी।

Friday, 3 March 2017

Airtel लाया JIO का तोड़


डाटा वॉर में देश की सभी कंपनियां कूद पड़ी हैं। इसी बीच एयरटेल ने जियो की तरह ही अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल ने दो प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 149 रुपये और 349 रुपये के प्लान शामिल हैं।

149 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें प्लान के तहत एयरटेल से एयरटेल कॉलिंग और रोमिंग में इनकमिंग फ्री है। साथ ही इसमें आपको 2 जीबी डाटा भी मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिन की होगी।

वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 28GB डाटा के साथ लोकल नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड होगी, हालांकि यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। वहीं 3AM से 5AM के बीच यूजर्स को 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड यूजर के लिए है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस प्लान की पुष्टि नहीं हुई है। कई ग्राहकों ने इस ऑफर के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें इस ऑफर की जानकारी दी गई है।

Thursday, 1 December 2016

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च, नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक सब कुछ फ्री, मोबाइल पोर्टेबिलिटी भी शुरू


मुंबई.रिलायंस जियो ने गुरुवार को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया। इसमें नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक 4G इंटरनेट के साथ वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फ्री रोमिंग मिलेगी। मुकेश अंबानी ने बताया कि 90 दिन में कंपनी के 5 करोड़ यूजर्स हो गए हैं।

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 4 दिसंबर से...

4 बातें जो जानना जरूरी हैं
1. हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कब से शुरू होगा।
यह नया ऑफर 4 दिसंबर 2016 से शुरू होकर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। उसके बाद आपको टैरिफ प्लान लेना होगा।

2. टैरिफ प्लान:
टैरिफ प्लान 1 जनवरी, 2017 से लागू होना था, अब 1 अप्रैल, 2017 से होगा।

3. डेटा:
जियो वेलकम ऑफर प्लान में एक दिन में 4GB डाटा 4G की स्पीड से मिलता है। यह खत्म होने पर 128kb की इंटरनेट स्पीड मिलती।
हैप्पी न्यू ईयर प्लान में एक दिन में 1GB डाटा 4G की स्पीड से मिलेगा। यह खत्म होने के बाद 128kb की इंटरनेट स्पीड रहेगी।

4. मोबाइल पोर्टेबिलिटी
अब दूसरे नेटवर्क के कस्टमर भी मोबाइल पोर्टेबिलिटी से जियो नेटवर्क पर शिफ्ट हो सकते हैं।


हर रोज 6 लाख यूजर्स जुड़े हैं
  • "जियो यूजर्स किसी दूसरे ब्रॉडबैंड कस्टमर के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं।" 
  • "देशभर के 2 लाख से ज्यादा आउटलेट्स पर कस्टमर्स के eKYC (नो यॉर कस्टमर) से 5 मिनट में सिम एक्टीवेट किए गए।" 
  • "eKYC आउटलेट्स की तादात देशभर में मौजूद ATM के बराबर है। मार्च 2017 तक यह बढ़ाकर दोगुनी कर दी जाएगी। बता दें कि देश में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं।"

दूसरे नेटवर्क की गई कॉल फ्री रहेगी
  • मुकेश अंबानी ने बताया- "पिछले 3 महीने में जियो से तीन अन्य ऑपरेटर्स पर भी गई करीब 900 करोड़ वॉयस कॉल ब्लॉक की गईं।" 
  • "लॉन्चिंग के बाद से अब तक कॉल ब्लॉक रेट 90 % से 20 % तक कम हुए।" 
  • "जियो से किसी भी ऑपरेटर पर की गई सभी डॉमेस्टिक कॉल्स हमेशा फ्री रहेगीं।"

सिम की होम डिलीवरी शुरू
  • मुकेश ने बताया कि "जियो ने सिम की होम डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी गई है। eKYC के जरिए इसे 5 मिनट में एक्टीवेट भी किया जा सकेगा।"
  • "जियो दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में 4 गुना ज्यादा डाटा स्पीड दे रहा है। यह भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कहीं ज्यादा है।" 
  • "4 दिसंबर से जियो के हर नए कस्टमर को डेटा, वॉयस, वीडियो और एप्लीकेशन यूसेज फ्री मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। पुराने यूजर्स भी इस ऑफर पर माइग्रेट हो सकते हैं।"
  • " 80% जियो यूजर्स हर दिन 1 जीबी से कम डेटा यूज कर रहे हैं। हालांकि, यह किसी दूसरे नेटवर्क के यूजर्स के डेटा कंजम्पशन से कहीं ज्यादा है।"

जियो मनी वॉलिट 5 दिसंबर से
  • मुकेश अंबानी ने बताया कि नोटबंदी के बाद मोबाइल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए जियो भी मनी वॉलिट की शुरुआत करेगा। 5 दिसंबर से इस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है। शुरुआत में 1 करोड़ छोटे कारोबारियों तक पहुंचने का हमारा टारगेट है।
  • इसे मंडियों, छोटे दुकानदारों, रेस्टोरेंटों, रेलवे, बस टिकट काउंटरों और ट्रांसपोर्ट या आपसी लेन-देन के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।