Showing posts with label mukesh ambani. Show all posts
Showing posts with label mukesh ambani. Show all posts

Friday, 24 February 2017

यह कंपनी डेली 10 रु. में कस्‍टमर्स को देगी अनलिमिटेड डाटा, जानिए प्‍लान...


नई दिल्‍ली. 10 रुपए डेली में यदि अपनी कोई टेलि‍कॉम कंपनी अपने कस्‍टमर्स को 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस ऑफर करे तो यह बुरा नहीं है।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने फाउंडर मेम्‍बर्स के लिए ऐसा ही प्‍लान लेकर आई है।

मुकेश अंबानी ने मंगलवार को लाइव स्‍ट्रीमिंग कॉन्‍फ्रेंस के जरिए यह एलान किया कि जियो के मौजूदा 10 करोड़ सब्‍सकाइबर्स को स्‍पेशल जियो प्राइम मेम्‍बरशिप दी जाएगी।

इसमें वह अगले एक साल यानी 31 मार्च 2018 तक मौजूदा हैप्‍पी न्‍यू ऑफर प्‍लान का लुत्‍फ उठा सकेंगे। अंबानी ने कहा कि अप्रैल से जियो की टैरिफ प्‍लान लागू हो जाएगा।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो प्राइम मेम्‍बरशिप प्रोग्राम के तहत 99 रुपए में वन टाइम इन्‍रोलमेंट कराना होगा। यह एक साल के लिए होगा।

इस मेम्‍बरशिप के बाद 303 रुपए के मंथली प्‍लान पर जियो कस्‍टमर्स को अनलिमिटेड डाटा और वायस कॉल और फ्री रोमिंग का लाभ मिलेगा। यानी, जियो प्राइम मेम्‍बर्स को 10 रुपए डेली खर्च करने होंगे।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो प्राइम मेम्‍बर्स को जियो अप्‍लीकेशन बकेट के तहत 31 मार्च 2018 तक सबकुछ फ्री मिलेगा। इस तरह जियो प्राइम मेम्‍बर्स को 10 हजार रुपए से ज्‍यादा का एडिशनल बेनेफिट मिलेगा।

जियो प्राइम मेम्‍बरशिप के जरिए मौजूदा कस्‍टमर्स को 1 मार्च से 31 मार्च 2017 तक इन्‍रोल कराना होगा। जियो प्राइम मेम्‍बरशिप इन्‍रोलमेंट केवल मायजियो एप, जियो की वेबसाइट या जियो या जियो पार्टनर स्‍टोर के जरिए किया जा सकेगा। कस्‍टमर्स को पूरी तरह डिजिटल रिचार्ज और बिलिंग की सुविधा मिलेगी।

Wednesday, 8 February 2017

31 मार्च के बाद भी मिलेगी Jio की फ्री सर्विस!!!!


नई दिल्‍ली. रिलायंस जियो यूजर्स को फ्री कॉल और डाटा की सुविधा 31 मार्च 2017 के बाद भी मिल सकती है। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो नए टैरिफ प्‍लान पर काम कर रही है।
हालांकि, जियो ने बीएसई को दी जानकारी में कहा था कि उसकी फ्री सर्विसेज 31 मार्च को समाप्‍त हो जाएंगी।

- रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो एक नए टैरिफ प्लान पर काम कर रही है, जो 30 जून तक वैलिड होगा। इसके लगभग डाटा और कॉलिंग फ्री होगा।
- इस प्लान के तहत पहले के फ्री ऑफर्स से उलट नए ऑफर में डेटा के लिए करीब 100 रुपए चार्ज किया जाएगा और वॉयस सर्विस फ्री होगी।

- जियो के मौजूदा ऑफर पर दूसरी टेलिकॉम कंपनियों ने सवाल उठाए हैं।
- मुकेश अंबानी की नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्‍फोकॉम के कस्‍टमर्स की संख्या 7.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

- पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।
- कुछ रिपोर्ट का दावा है कि फ्री ऑफर खत्‍म होने के बाद भी लोग जियो कनेक्‍शन को जारी रखेंगे।

Tuesday, 24 January 2017

अंबानी का एक और धमाका, Jio से कर सकेंगे अपनी कार,घर,टीवी को कंट्रोल




नई दिल्ली। फ्री इंटरनेट के बाद मुकेश अंबानी रिलायंस जियो के जरिए एक और धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी अब ऐसे डिवाइस लाने जा रही है, जिसके जरिए आप अपनी कार, घर और टीवी को अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकेंगे। इस बात का खुलासा इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया है।

कंपनी का क्या है ड्रीम प्रोजेक्ट
अधिकारी की अनुसार अभी तक लोगों को मन में यही है कि रिलायंस जियो टेलिकॉम सर्विसेज देने वाली एक कंपनी है। हम इस भ्रम को तोड़ने वाले हैं। कंपनी इंटरनेट और अपने मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से ऐसे कई प्रोडक्ट लेकर आ रही है, जो अभी भारतीय यूजर्स के लिए काफी नए हैं। लोग इसके बाद यह बेहद आसानी से समझ पाएंगे, कि टेक्नोलॉजी कैसे उनकी लाइफ के हर हिस्से को बेहद सिंपल कर सकती है।

आपकी नार्मल कार एक डिवाइस से बन जाएगी टोटल स्मार्ट
कंपनी इस तरह का एक प्रोडक्ट को लांच करने की तैयारी में है, जो आपकी कार को स्मार्ट बनाएगी। यूएसबी की तरह कार में लगने वाले इस डिवाइस के जरिए आप अपने स्मार्ट फोन पर कार से जुड़ी सारी डिटेल ले सकेंगे। जिसमें कार की बैटरी की कंडीशन, फ्यूल का लेवल, आपकी कार कोई दूसरी व्यक्ति चला रहा है, तो उसकी ट्रैकिंग आदि सब स्मार्टफोन पर कार कनेक्ट ऐप के जरिए की जा सकेगी।

नार्मल टीवी बन जाएगा स्मार्ट
कंपनी इस तरह एक डिवाइस डेवलप कर रही है जिससे आप नार्मल टीवी को भी स्मार्ट टीवी बना सकेंगे। जिस पर लाइव वीडियो के साथ-साथ गेमिंग सहित, यूटीवी पर मूवी आदि सब कुछ बेहद आसानी से देखा जा सकेगा। यही नहीं आप लाइव किसी भी वीडियो को लगभग रियल टाइम में फारवर्ड और रिवाइंड कर सकेंगे। ये सब डिवाइस और इंटरनेट के जरिए होगा। अधिकारी के अनुसार इसके बाद यूजर को स्मार्ट टीवी के लिए अलग से हैवी इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं होगा। उसका नार्मल टीवी थोड़े से खर्च पर स्मार्ट बन जाएगा।

फोन से कंट्रोल कर सकेंगे अपना घर
कंपनी आपके घर को स्मार्टफोन के जरिए स्मार्ट बनाने वाले सॉल्युशन डेवलप कर रही है। जिसमें आप किसी भी जगह से अपने घर पर स्मार्टफोन के जरिए निगरानी रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर घर का दरवाजा भी ऑफिस से बैठ खोल सकेंगे। अपने गेस्ट के लि‍ए एसी ऑन कर सकेंगे। ये सब काम आसानी से आपके स्मार्टफोन से किया जा सकेगा।

जियो मनी से मिलेंगे सारे पेमेंट ऑप्शन
कंपनी इसी तरह अपने ई-वॉलेट जियो मनी के जरिए कई सारे पेमेंट ऑप्शन भी लाने की तैयारी में है। जिसमें मेट्रो किराए का स्मार्टफोन के जरिए पेमेंट से लेकर छोटी-छोटी शॉपिंग सब कुछ आसानी से किया जा सकेगा। कंपनी इसके अलावा देश भर में कैश एजेंट भी बनाने की तैयारी में है। जो कि कैश डिपॉजिट करने के अलावा विद्ड्रॉल की भी सुविधा देंगे।

Friday, 20 January 2017

खुशखबरीः जियो यूजर्स 31 मार्च के बाद भी उठा सकते हैं फ्री सर्विस का फायदा! जानिए कैसे?

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। सूत्रों से हवाले से खबरें आ रही है कि कंपनी 31 मार्च 2017 के बाद भी अपनी फ्री सेवाओं को जारी रख सकती है। हालांकि कंपनी कुछ पैसा लेना शुरू करेगी, इसके उपभोक्ताओं में थोड़ी कमी आ सकती है।

बता दें कि टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो साढ़े सात करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो मार्च 2017 तक 10 करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर लेगी।
4जी फोन
जल्दी ही कंपनी 4जी फीचर वाले फोन भी लॉन्च कर सकती है। जिनकी बाजार में कीमत 1500 रुपए से भी कम होगी। सस्ते स्मार्ट फोन के चलते भी बड़ी संख्या में ग्राहक जियो से जुड़ेंगे।

कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि जियो से एयरटेल के नेटवर्क पर की जाने वाली हर 1000 कॉल्स में से 175 कॉल ड्रॉप होती हैं। नियमों के मुताबिक, 1000 कॉल्स में से 5 से ज्यादा कॉल ड्रॉप नहीं होनी चाहिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जब तक कंपनी की सेवाएं तकनीकी रूप से दुरुस्त नहीं हो जाती, कंपनी अपनी फ्री सर्विस जारी रखेगी।

पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया। 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे है। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे है।

Friday, 23 December 2016

Reliance Jio का एक और धमाका, अब लॉन्च किया ये नया प्लान


नई दि‍ल्‍ली। Reliance Jio ने 51 रुपए में स्पेशल डाटा बूस्‍टर पैक लॉन्‍च कि‍या है। यह बूस्टर प्लान आपके इन्टरनेट की स्पीड को बढ़ाने का काम करता है। मान लीजिए आपने शुरुआती ऑफर में रोजाना FREE 4GB हाई स्‍पीड डाटा का इस्‍तेमाल कर लिया तब इन्टरनेट की स्‍पीड घटकर 128kbps हो जाती है। इसीलिए इन्टरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए कंपनी ने 31 मार्च 2017 तक यह ऑफर दिया है।
Jio ने 31 मार्च तक की सभी सर्विस FREE
  • Reliance Jio ने अब अपने फ्री डाटा और वॉयस कॉलिंग सर्वि‍सेज को 31 दि‍संबर 2016 से बढ़ाकर 31 मार्च 2017 तक कर दि‍या।
  • कंपनी ने इसे हैप्‍पी न्‍यू ईयर ऑफर का नाम दि‍या है।
  • इस ऑफर के तहत यूजर्स को केवल 1 GB हाई स्‍पीड डाटा ही मि‍लेगा, जो कि‍ अभी 4GB डाटा है।

Jio का बूस्टर पैक लॉन्च
  • कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्‍पेशल डाटा बूस्‍टर पैक लॉन्‍च कि‍या है। यह 51 रुपए का पैक है।
  • पैक के तहत आपको एक दि‍न की वैलेडि‍टी के साथ 1GB LTE डाटा दि‍या जाएगा।

हाईस्‍पीड डाटा वाले ऐसे करें यूज
  • अगर कोई यूजर हाई-स्‍पीड डाटा चाहता है तो वह डाटा लि‍मि‍ट खत्‍म होने के बाद इस बूस्‍टर पैक का यूज कर सकते हैं।
  • इससे उन्‍हें हाईस्‍पीड डाटा मिलेगा, जिसके जरिए वह अपना डाटा पैक खत्‍म होने के बाद भी हाईस्‍पीड इंटरनेट चला सकेंगे।
  • रि‍चार्ज करने के लि‍ए यूजर्स अपने माईजि‍यो ऐप या जि‍यो वेबसाइट से अपडेट कर सकते हैं।

Thursday, 1 December 2016

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च

Jio का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर लॉन्च, नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक सब कुछ फ्री, मोबाइल पोर्टेबिलिटी भी शुरू


मुंबई.रिलायंस जियो ने गुरुवार को हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लॉन्च किया। इसमें नए-पुराने यूजर्स को 31 मार्च तक 4G इंटरनेट के साथ वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, फ्री रोमिंग मिलेगी। मुकेश अंबानी ने बताया कि 90 दिन में कंपनी के 5 करोड़ यूजर्स हो गए हैं।

हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 4 दिसंबर से...

4 बातें जो जानना जरूरी हैं
1. हैप्पी न्यू ईयर ऑफर कब से शुरू होगा।
यह नया ऑफर 4 दिसंबर 2016 से शुरू होकर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। उसके बाद आपको टैरिफ प्लान लेना होगा।

2. टैरिफ प्लान:
टैरिफ प्लान 1 जनवरी, 2017 से लागू होना था, अब 1 अप्रैल, 2017 से होगा।

3. डेटा:
जियो वेलकम ऑफर प्लान में एक दिन में 4GB डाटा 4G की स्पीड से मिलता है। यह खत्म होने पर 128kb की इंटरनेट स्पीड मिलती।
हैप्पी न्यू ईयर प्लान में एक दिन में 1GB डाटा 4G की स्पीड से मिलेगा। यह खत्म होने के बाद 128kb की इंटरनेट स्पीड रहेगी।

4. मोबाइल पोर्टेबिलिटी
अब दूसरे नेटवर्क के कस्टमर भी मोबाइल पोर्टेबिलिटी से जियो नेटवर्क पर शिफ्ट हो सकते हैं।


हर रोज 6 लाख यूजर्स जुड़े हैं
  • "जियो यूजर्स किसी दूसरे ब्रॉडबैंड कस्टमर के मुकाबले 25 फीसदी ज्यादा डेटा यूज कर रहे हैं।" 
  • "देशभर के 2 लाख से ज्यादा आउटलेट्स पर कस्टमर्स के eKYC (नो यॉर कस्टमर) से 5 मिनट में सिम एक्टीवेट किए गए।" 
  • "eKYC आउटलेट्स की तादात देशभर में मौजूद ATM के बराबर है। मार्च 2017 तक यह बढ़ाकर दोगुनी कर दी जाएगी। बता दें कि देश में करीब 2 लाख 20 हजार एटीएम हैं।"

दूसरे नेटवर्क की गई कॉल फ्री रहेगी
  • मुकेश अंबानी ने बताया- "पिछले 3 महीने में जियो से तीन अन्य ऑपरेटर्स पर भी गई करीब 900 करोड़ वॉयस कॉल ब्लॉक की गईं।" 
  • "लॉन्चिंग के बाद से अब तक कॉल ब्लॉक रेट 90 % से 20 % तक कम हुए।" 
  • "जियो से किसी भी ऑपरेटर पर की गई सभी डॉमेस्टिक कॉल्स हमेशा फ्री रहेगीं।"

सिम की होम डिलीवरी शुरू
  • मुकेश ने बताया कि "जियो ने सिम की होम डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी गई है। eKYC के जरिए इसे 5 मिनट में एक्टीवेट भी किया जा सकेगा।"
  • "जियो दूसरे टेलिकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में 4 गुना ज्यादा डाटा स्पीड दे रहा है। यह भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क से कहीं ज्यादा है।" 
  • "4 दिसंबर से जियो के हर नए कस्टमर को डेटा, वॉयस, वीडियो और एप्लीकेशन यूसेज फ्री मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2017 तक रहेगा। पुराने यूजर्स भी इस ऑफर पर माइग्रेट हो सकते हैं।"
  • " 80% जियो यूजर्स हर दिन 1 जीबी से कम डेटा यूज कर रहे हैं। हालांकि, यह किसी दूसरे नेटवर्क के यूजर्स के डेटा कंजम्पशन से कहीं ज्यादा है।"

जियो मनी वॉलिट 5 दिसंबर से
  • मुकेश अंबानी ने बताया कि नोटबंदी के बाद मोबाइल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए जियो भी मनी वॉलिट की शुरुआत करेगा। 5 दिसंबर से इस ऐप्लिकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है। शुरुआत में 1 करोड़ छोटे कारोबारियों तक पहुंचने का हमारा टारगेट है।
  • इसे मंडियों, छोटे दुकानदारों, रेस्टोरेंटों, रेलवे, बस टिकट काउंटरों और ट्रांसपोर्ट या आपसी लेन-देन के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है।