Showing posts with label sbi. Show all posts
Showing posts with label sbi. Show all posts

Thursday, 16 March 2017

बैंक में है अकाउंट तो देख लें वरना पछताएंगे



SBI NEW RULES FROM 1st APRIL'17
1. Minimum 3 times deposit free in your account, After more then 3 times deposit you will pay 50/- per deposit.

2. Minimum 5000/- balance maintain in metro city branch account holder.
3. Minimum 3000/- balance maintain in city/town branch account holder

4. Minimum 2000/- balance maintain in semi urban area branch account holder.
5. Minimum 1000/- balance maintain in villages branch account holder

6. If you not maintain minimum amount in your account you will pay up to 200/- + extra surcharge.(depending on how many days)
7. SBI ATM free for 5 times use, after 5 times you will pay 10/- per transactions.

8. Other bank ATM free for 3 times use, after 3 times you will pay 20/- per transactions.

9. Unlimited SBI ATM use without any charges, If you maintain 25000/- in your SBI savings account.
10. Unlimited SBI & OTHER BANK ATM use without any charges, If you maintain 100000/- in your SBI savings account

11. 15/- SMS charge you will pay after 3 months, (SMS charge free, If you maintain 25000/- in your SBI savings account)

Sunday, 5 March 2017

अगर आपका SBI में हैं अकाउंट, तो ये खबर है आपके लिए


नई दिल्‍ली।भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) 1 अप्रैल से बैंक खातों में न्‍यूनतम बैलेंस न रखने वालों से पेनल्‍टी वसूलना शुरू करेगा। एसबीआई करीब 5 साल बाद इस नियम को फिर से लागू कर रहा है। इसके साथ ही बैंक ने एटीएम से विद्ड्राअल समेत अन्‍य सर्विसेज के चार्जेस भी रिवाइज कर लिए हैं।

तीन बार ही फ्री में कर सकेंगे कैश डिपोजिट्स
एसबीआई सेविंग्‍स अकाउंट होल्‍डर्स को हर महीने बैंक में सिर्फ तीन बार कैश डिपोजिट करना फ्री होगा। इसके बाद हर ट्रांजैक्‍शन पर 50 रुपए और सर्विस टैक्‍स लगेगा। करंट अकाउंट्स के मामले में यह चार्ज 20 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।
एक वरिष्‍ठ एसबीआई अधिकारी ने बताया कि बैंक ने 2012 में मिनिमम बैलेंस पर लगने वाला चार्ज खत्‍म कर दिया था। उस समय नए कस्‍टमर्स को अट्रैक्‍ट करने के लिए यह कदम उठाया गया। लेकिन अब एक 1 अप्रैल से चार्जेस लगाए जाएंगे।

कहां रखना होगा कितना मिनिमम बैलेंस
एसबीआई ने तय किया है कि महानगरों में बैंक अकाउंट रखने वालों को 5000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा। शहरी क्षेत्रों में यह सीमा 3 हजार रुपए, सेमी अरबन क्षेत्र में 2 हजार रुपए और गांव की शाखाओं में बैंक खाता रखने वालों को 1 हजार रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा। 1 अप्रैल से ऐसा नहीं करने वालों पर पेनल्‍टी लगाई जाएगी।

इस तरह वसूली जाएगी पेनल्‍टी
एसबीआई ने तय किया है महानगरों में जिनके खातों में मिनिमम बैलेंस तय सीमा से 75 फीसदी तक कम रहता है, उन पर 100 रुपए की पेनल्‍टी और इस पर लागू सर्विस टैक्‍स वसूला जाएगा।
अगर मिनिमम बैलेंस 50 से 75 फीसदी के बीच रहता है तो यह पेनल्‍टी 75 रुपए होगी। इसी प्रकार अगर यह बैलेंस 50 फीसदी के नीचे होगा तो पेनल्‍टी 50 रुपए लगेगी। अन्‍य शहरों की शाखाओं में एसबीआई 20 से 50 रुपए के बीच पेनल्‍टी वसूलेगा।

एटीएम विद्ड्रॉअल के लिए ये हैं नए चार्जेस
एसबीआई के मुताबिक दूसरे बैंकों की एटीएम से एक महीने में तीन बार फ्री विद्ड्रॉअल की सुविधा मिलेगी। इसके बाद प्रति विद्ड्रॉअल 20 रुपए की पेनल्‍टी लगेगी। वहीं, एसबीआई की एटीएम से हर महीने 5 विद्ड्रॉअल के बाद 10 रुपए प्रति ट्रांजैक्‍शन वसूला जाएगा।
एसबीआई ने यह भी साफ किया है कि अगर बैंक अकाउंट में 25000 रुपए से ज्‍यादा बैलेंस है, तो एसबीआई एटीएम से विद्ड्रॉअल पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा। वहीं, 1 लाख रुपए से ज्‍यादा बैलेंस होने पर अन्‍य बैंकों की एटीएम से भी ट्रांजैक्‍शन पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

एसएमएस अलर्ट के लिए भी लगेगा चार्ज
वहीं, एसबीआई अब एसएमएस अलर्ट के लिए भी चार्ज वसूलेगा। 25 हजार एवरेज क्‍वार्टली बैलेंट मेंटेंन करने वाले डेबिट कार्ड होल्‍डर्स से हर तिमाही इस सेवा के लिए 15 रुपए चार्ज वसूला जाएगा। 1000 रुपए तक के यूपीआई/यूएसएसडी ट्रांजैक्‍शन पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।

Thursday, 23 February 2017

क्या करें जब ATM से निकलें नकली नोट, देख लीजिए फायदा ही होगा आपका


नोटबंदी के बाद से एटीएम से नकली नोट निकलने का सिलसिला जारी है, लेकिन जब एटीएम से नकली नोट निकले तो क्या करें। यहां जान लीजिए, फायदा होगा।

बैंक एक्सपर्ट के मुताबिक, जब भी एटीएम से नकली नोट मिले तो सबसे पहले वहां मौजूद लोगों और गॉर्ड को वो नोट दिखाएं।

बैंक के टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके जानकारी दें। पुलिस को भी फोन करके इसके बारे में बताएं, इससे आप परेशानी से बच जाएंगे।

अगर आप ऐसा करेंगे तो साबित हो जाएगा कि आपको एटीएम से नकली नोट मिला है। साथ ही बदले में बैंक आपको असली नोट दे देगा, नहीं तो नुकसान ही झेलना पड़ेगा।

बता दें कि नकली नोट मिलने के पीछे एजेंसी का हाथ हो सकता है।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के संगम विहार इलाके में एटीएम से नकली नोट निकलने का मामला आया तो लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय मनोरंजन बैंक लिखा हुआ था।

कॉल सेंटर में काम करने वाले एक व्यक्ति के सा​थ ऐसा हुआ। नोट के कंटेंट को देखकर स्पष्ट तौर पर समझा जा सकता है कि यह किसी की शरारत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

Monday, 20 February 2017

डेबिट कार्ड से करते हाें लेनदेन ताे जरूर पढ़ें अारबीअाई का ये नया संदेश


अगर अाप भी डेबिट कार्ड से लेनदेन करते हैं ताे यह खबर अापके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने डेबिट कार्ड से लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मसौदा पत्र पर संदेश जारी किया है।

दरअसल नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश में ज्यादा से ज्यादा कैशलेस ट्रांजेक्शन हो। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन पर कारोबारियों को राहत देने पर विचार कर रहा है।

रिजर्व बैंक का मानना है कि छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में तेजी आई है। इसे ध्यान में रखते हुए व्यापारियों के व्यापक क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए डेबिट कार्ड से लेनदेन पर एमडीआर संरचना को युक्ति संगत बनाया जाना है। इसके लिए मसौदा पत्र तैयार किया गया है।

अब अारबीअाई चाहता है कि यदि कोई भी व्यक्ति डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन से संबंधित कोई सुझाव, टिप्पणी या प्रतिक्रिया देना चाहता है तो वह रिजर्व बैंक को ईमेल या डाक के जरिये 28 फरवरी तक भेज सकता है। अाप इस पते पर सुझाव भेज सकते हैं।

डाक से- मुख्य महाप्रबंधक, भुगतान व निपटान प्रणाली विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय भवन, 14वीं मंजिल, शहीद भगत सिंह रोड, मुंबई 400001। ईमेल से- mdrfeedback@rbi.org.in (एमडीआर फीडबैक ऐट आरबीआई डॉट ओआरजी डॉट इन)

मसौदा पत्र में ये हैं प्रस्ताव
एक अप्रैल से डिजिटल भुगतान पर कारोबारी दर शुल्क में कटौती कर आधे से भी कम करने व सालाना 20 लाख तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों, यूटिलिटी, बीमा, म्यूचुअल फंड, शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी अस्पतालों जैसे प्रतिष्ठानों के लिए एमडीआर शुल्क प्रति ट्रांजेक्शन का .40 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Sunday, 19 February 2017

SBI में अकाउंट खुलवा रखा है तो सावधान, ये खबर आपके लिए बड़े काम की


अगर आपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अकाउंट खुलवा रखा है तो सावधान रहें। आपके लिए बड़े काम की खबर है, देख लीजिए वरना बड़ा नुकसान उठाना होगा।

दरअसल, स्टेट बैंक आपके खातों से 990 रुपये काट रही है। देश भर के लोगों के खातों से यह रकम काटी गई है और मुंबई स्थित ब्रांच से ऐसा किया जा रहा है। इसकी जानकारी एक बैंक अधिकारी ने दी। खुलासा तब हुआ, जब एक किसान बैंक कॉपी में एंट्री कराने पहुंचा।

नाम न बताने की शर्त पर बैंक अधिकारी ने बताया कि पैसे किसानों के खाते से काटे जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह, मौसम की जानकारी देना बताया जा रहा है। पता चला है कि जो सुविधा टोल फ्री नंबर के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है, उसके लिए अकाउंट से पैसे काटे जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि देश भर के किसानों के साथ यह किया जा रहा है। देश भर में एसबीआई के केसीसी धारक एक करोड़ एक लाख हैं। यदि एसबीआई के एक करोड़ ग्राहक भी यह सुविधा हासिल करते हैं तो इसके लिए किसानों से करीब 990 करोड़ रुपये की राशि वसूली गई है।

बैंक अधिकारी के मुताबिक, एसबीआई ने किसानों को मौसम एवं फसल की जानकारी दिलाने के लिए मुंबई की आरएमएल कंपनी से अनुबंध किया है। आरएमएल 16 राज्यों में एसबीआई की करीब 500 ब्रांचों में जुड़े ग्राहकों को कंपनी यह सुविधा दे रही है।