Showing posts with label rbi. Show all posts
Showing posts with label rbi. Show all posts

Monday, 10 April 2017

10 रुपये का सिक्का जेल करवा सकता है, देखिए काम की खबर वरना पछताएंगे


10 रुपये के सिक्के के चक्कर में आपको जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी देख लीजिए ये बड़े काम की खबर, वरना पछताना पड़ेगा।

पिछले काफी समय से 10 रुपये का सिक्का लेने से दुकानदार मना कर रहे हैं। इस बात को लेकर आए दिन लोगों और दुकानदारों में नोकझोंक होती रहती है।

ऐसा ही कुछ सड़कों पर देखने को मिलता है, जब ऑटो वाले ने 10 का सिक्का लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि यह तो नकली होता है। बेहतर होगा कि आप नोट दे दें, वरना मेरा नुकसान हो जाएगा।

पिछले साल दिल्ली, हरियाणा और बिहार में नकली सिक्कों की चार फैक्ट्रियां पकड़ी गईं। खुलासा हुआ कि बड़े पैमानों पर सिक्कों का गोरखधंधा हो रहा है।

फिर नकली सिक्कों की वजह से लोगों ने 10 के सिक्कों का लेन-देन बंद कर दिया। बाजार में छोटे दुकानदार और रेहड़ी वाले दस रुपये के सिक्के लेने से इंकार कर रहे हैं। सबसे अधिक समस्या सब्जी मंडी में और ऑटो का इस्तेमाल करने वाले लोगों के साथ आ रही है।

इस मामले में बात करने पर चंडीगढ़ के एक बैंक अधिकारी ने बताया कि शहर में ही नहीं, देश भर में 10 रुपए के अलग-अलग तरह के सिक्कों को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है।

इस पर हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बाजार में चल रहा कोई भी सिक्का अमान्य नहीं है और सभी सिक्के चलन में हैं। ये समय-समय पर जारी किए गए अलग-अलग डिजाइनों के सिक्के हैं।

आरबीआई के मुताबिक, 10 रुपये का सिक्का भारतीय मुद्रा है। इसको लेने से इनकार करने पर राजद्रोह का मामला बनता है और जो ऐसा करता है उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (1) के तहत मामला दर्ज हो सकता है क्योंकि मुद्रा पर भारत सरकार वचन देती है। इसको लेने से इनकार करना राजद्रोह है। आरबीआई ने सभी बैंकों सहित व्यापारिक संगठनों को भी इस बारे में सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।

बैंक अधिकारी ने बताया कि शेरावाली की फोटो वाला सिक्का, संसद की तस्वीर वाला सिक्का, बीच में संख्या में ‘10’ लिखा हुआ सिक्का, होमी भाभा की तस्वीर वाला सिक्का, महात्मा गांधी की तस्वीर वाला सिक्का सहित अन्य सभी सिक्के मान्य हैं। इन सिक्कों को विभिन्न विशेष मौकों पर जारी किया गया है। वहीं आरबीआई ने 10 का सिक्का 26 मार्च 2009 को जारी किया गया था।

बैंक अधिकारी ने बताया कि आरबीआई के 75 वर्ष पूरे होने पर, संसद के 60 साल पूरे होने पर, माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड की रजत जयंती पर, महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से वापस आने की शताब्दी पर, डॉ बीआर अंबेडकर के 125वीं जयंती पर, स्वामी चिन्मयानंद की जन्म शताब्दी के मौके पर सिक्के जारी किए थे, इसलिए सभी वैध सिक्के हैं।

बैंक अधिकारी ने कुछ अन्य जानकारियां भी दीं। उन्होंने बताया कि 10 का सिक्का लेने से इंकार करने वाले लोगों को जेल तक हो सकती है। एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ चालान करके न्यायालय से सजा दिला सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने दस रुपये का सिक्का चलन से बाहर नहीं किया है। ऐसे में असली सिक्का लेने से मना करना कानूनन गलत है और भारतीय मुद्रा का अपमान है।

बैंक अधिकारी ने बताया कि नोट या सिक्के का जाली मुद्रण करने पर, जाली नोट या सिक्के चलाने पर और सही सिक्कों को लेने से मना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 489ए से 489इ के तहत अपराध है। इन धाराओं के तहत किसी विधिक न्यायालय द्वारा आर्थिक दंड, कारावास अथवा दोनों की सजा दी जा सकती है। 17 साल की सजा या 20000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों सजा दी जा सकती है।

बैंक अधिकारी ने बताया कि अगर आप के भी शहर या कस्बे में भी ऐसा हो रहा हो तो उसका वीडियो या ऑडियो बना कर इलाके के डीएम ऑफिस या थाने में बताएं। असली दस रुपए का सिक्का डबल डाई से तैयार किया जाता है। नकली सिक्के में भी डबल डाई का प्रयोग किया गया है, लेकिन ध्यान से देखने पर इन्हें पहचाना जा सकता है। असली सिक्कों में पीले भाग का रंग हलका हैं, जबकि नकली में पीला भाग ब्राइट है।

असली सिक्के में 10 का अंक दो धातुओं के बीच में है और 10 पट्टी बनी हैं। नकली में 10 का अंक सिल्वर धातु के बीच में है और 15 पट्टी हैं। असली सिक्के में भारत और इंडिया अलग-अलग लिखा है। नकली सिक्के में भारत और इंडिया एक साथ है। असली सिक्का शार्प है, जबकि नकली सिक्का थोड़ा खुरदरा है और साइज में भी फर्क है। नकली सिक्के छोटे हैं और इनका वजन भी कम है। नकली सिक्के का पीला भाग जोर देने पर निकल सकता है, जबकि असली में ऐसा नहीं है।

Thursday, 9 March 2017

बड़ी खबरः होली के बाद नही चलेंगे 500 और 2000 के ये नोट !


देश में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने नई करेंसी को साफ और स्वच्छ रखने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी जारी कर दी है। इस पॉलिसी के तहत लिखे या रंगे हुए और गंदे नोट अब बैंक में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एेसे में होली का त्योहार सामने है और आपके 500 या 2000 के नोट पर होली का रंग लग जाता है, तो बैंक इन नोटों को नहीं लेगा। इसलिए सावधान रहें और जब होली खेलने जाएं तो कैशलेस होकर जाएं।

इसका मतलब इस बार की होली का रंग आपकी जेब की चमक को फीकी कर सकता है। इसलिए सावधान रहें और जब होली खेलने जाएं या होली के रंग में पड़ोसी को रंगने जाएं तो कैश लैस होकर जाएं।

आप भी जानें सीएनटी पॉलिसी
आर.बी.आई. ने सीएनटी यानि‍ क्लीन नोट पॉलिसी जारी की है। बाजार में स्वच्छ मुद्रा का चलन ही इस पॉलिसी का उद्देश्य है आर.बी.आई. ने सभी बैंकों को इस पॉलिसी की गाइडलाइन जारी करते हुए इसके नियमों का पालन करने के आदेश दिए हैं।

इस पॉलिसी के तहत कोई भी बैंक अब उन नोटों को स्वीकार नहीं करेगा जिन पर पेन से लिखा हुआ होगा या फिर किसी तरह के रंग में हुआ नोट होगा। ऐसे नोटों को बैंक नहीं लेगा सहारनपुर की कोर्ट रोड शाखा के एक सीनियर बैंक कर्मचारी ने अपना नाम नाम बताने की शर्त पर आर.बी.आई. पॉलिसी की पुष्टि की है।

Friday, 3 March 2017

2000 रुपए के नोट को लेकर अब हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए


नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल-BRBNMPL) जो कि आरबीआई की एक सहायक इकाई है ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई का काम केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले से ठीक 2 महीने पहले शुरू कर दिया था। यह खुलासा एक आरटीआई के जवाब के रूप में सामने आया है।

यह आरटीआई मध्यप्रदेश के नीमच जिले में रहने वाले चंद्रशेखर गौड़ नामक व्यक्ति ने दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि उनकी आरटीआई में पूछे गए सवाल पर बीआरबीएनएमपीएल की ओर से भेजे गए जवाब में कहा गया है कि 2000 रुपए के नए नोटों की छपाई का काम 22 अगस्त 2016 से ही शुरु हो गया था। जबकि 500 रुपए के नए नोटों की छपाई का काम 23 नवंबर 2016 से शुरू हुआ।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 500 रुपए के पुराने नोटों की छपाई का काम 27 अक्टूबर को रोक दिया गया था जबकि 1000 रुपए के पुराने नोट की छपाई का काम बीते साल 28 जुलाई को ही रोक दिया गया था।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला बीते साल 8 नवंबर को लिया था। इस फैसले के बाद ही बाजार में प्रचलित 86 फीसद करेंसी अमान्य हो गई थी जो 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के रूप में थी। इसके बाद ही आरबीआई की ओर से 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए।

Wednesday, 22 February 2017

500 के नोट को लेकर खड़ी हो गई नई मुसीबत, बैंकों में भी मचा है हड़कंप


500 के नए नोट को लेकर एक बार फिर से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। इसके चलते बैंकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। देख लीजिए, कहीं पछताना न पड़ जाए आपको।

दरअसल, पानी में गीला हो जाने पर 500 का नया नोट रंग छोड़ देता है। उसका कलर उड़ जाता है। ऐसा होने का खामियाजा पंजाब के जालंधर निवासी एक टीचर को भुगतना पड़ा।

हुआ यूं कि बैंक ने वह नोट लेने से इंकार कर दिया। बैंक अफसरों का कहना है वह रंग उड़े नोटों को नहीं बदल सकते।

स्कूल टीचर सत्यदेव शर्मा ने कहा कि उनकी पैंट में पड़े 500-500 के 6 नोट गलती से वॉशिंग मशीन में धुल गए। धुलने के बाद सभी का रंग भी बदल गया। अब कोई बैंक इन्हें बदलने को तैयार नहीं है। वे पीएनबी बैंक गए तो अफसर ने कहा कि पैसे बदलवाने हैं तो मेन ब्रांच जाकर बात करें।

अफसर की बात मानते हुए वे पीएनबी की दीपनगर शाखा के अफसरों से मिले तो वहां जवाब मिला कि नई करंसी के नोटों को बदलने के लिए हमें कोई गाइडलाइन नहीं मिली है, जबकि आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक हर तरह के फटे-पुराने नोट भी हर हालत में बदलेंगे।

ऐसा ही एक मामला मोहाली में सामने आया था। यहां बलौंगी निवासी एक परिवार शादी में गया था तो बारिश के चलते जेब में रखे 500 के नोट गीले हो गए। उसके बाद नोटों का रंग उड़ गया था और नोटों से गांधी जी गायब हो गए थे।

Monday, 20 February 2017

डेबिट कार्ड से करते हाें लेनदेन ताे जरूर पढ़ें अारबीअाई का ये नया संदेश


अगर अाप भी डेबिट कार्ड से लेनदेन करते हैं ताे यह खबर अापके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने डेबिट कार्ड से लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के मसौदा पत्र पर संदेश जारी किया है।

दरअसल नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश में ज्यादा से ज्यादा कैशलेस ट्रांजेक्शन हो। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन पर कारोबारियों को राहत देने पर विचार कर रहा है।

रिजर्व बैंक का मानना है कि छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में तेजी आई है। इसे ध्यान में रखते हुए व्यापारियों के व्यापक क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए डेबिट कार्ड से लेनदेन पर एमडीआर संरचना को युक्ति संगत बनाया जाना है। इसके लिए मसौदा पत्र तैयार किया गया है।

अब अारबीअाई चाहता है कि यदि कोई भी व्यक्ति डेबिट कार्ड से होने वाले लेनदेन से संबंधित कोई सुझाव, टिप्पणी या प्रतिक्रिया देना चाहता है तो वह रिजर्व बैंक को ईमेल या डाक के जरिये 28 फरवरी तक भेज सकता है। अाप इस पते पर सुझाव भेज सकते हैं।

डाक से- मुख्य महाप्रबंधक, भुगतान व निपटान प्रणाली विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय कार्यालय भवन, 14वीं मंजिल, शहीद भगत सिंह रोड, मुंबई 400001। ईमेल से- mdrfeedback@rbi.org.in (एमडीआर फीडबैक ऐट आरबीआई डॉट ओआरजी डॉट इन)

मसौदा पत्र में ये हैं प्रस्ताव
एक अप्रैल से डिजिटल भुगतान पर कारोबारी दर शुल्क में कटौती कर आधे से भी कम करने व सालाना 20 लाख तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों, यूटिलिटी, बीमा, म्यूचुअल फंड, शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी अस्पतालों जैसे प्रतिष्ठानों के लिए एमडीआर शुल्क प्रति ट्रांजेक्शन का .40 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है।

Saturday, 18 February 2017

नोटबंदीः इस सवाल को छुपा गया आरबीआई


नोटबंदी पर दायर की गई एक आरटीआई याचिका का जवाब देते हुए खुद आरबीआई सवालों के घेरे में आ गया है। आरबीआई ने नए नोटों की छपाई पर पूछे गए सवालों का जो उत्तर दिया है, उसे जानकर के आप भी ताज्जुब में पड़ जाएंगे।

आखिर पटेल के नए नोट पर साइन कैसे आए?
आरबीआई ने नए 2000 के नोट की छपाई की जो तारीख बताई है, उस पर पुराने गवर्नर रघुराम राजन के दस्तखत न होना संशय पैदा करता है। क्योंकि आरबीआई के हिसाब से जब 2000 के नए नोट की छपाई शुरू हुई थी तब उर्जित पटेल आरबीई के गवर्नर पद पर नहीं थे।

हालांकि नए नोट में साइन इन्हीं के हैं। आरबीआई के नियम के हिसाब से नोट पर मौजूदा गवर्नर के हस्ताक्षर होने चाहिए। ऐसे में नए नोट पर हस्ताक्षर रघुराम राजन के होने चाहिए थे।

आरटीआई एक्टिविस्ट सतपाल गोयल ने 13 दिसंबर 2016 को दायर की गई आरटीआई में पूछा था कि रिजर्व बैंक ने 2000 तथा 500 के नए नोटों की छपाई का कार्य कब से शुरू किया था।

गोयल के आवेदन पर आरबीआई के केंद्रीय जनसूचना अधिकारी ने 12 जनवरी 2017 को जवाब देने के लिए ट्रांसफर कर दिया था। रिजर्व बैंक द्वारा जवाब में बताया गया कि 2000 रुपए के नए नोट की छपाई का कार्य बीआरबीएनएमपीएल में 22 अगस्त 2016 को शुरू हुआ था, जबकि 500 रुपए के नए नोट की छपाई का पहला चरण बीआरबीएनएमपीएल में 23 नवंबर 2016 को शुरू हुआ था।

गोयल ने कहा कि अगर 2000 के नए नोट की छपाई का कार्य 22 अगस्त को शुरू हुआ था तो फिर उस पर नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर कैसे आ गए? उन्होंने कहा कि उर्जित पटेल ने तो गवर्नर के तौर पर अपना चार्ज 6 सितम्बर 2016 को संभाला था।

चार्ज संभालने से पहले गवर्नर के हस्ताक्षर नए नोटों पर नहीं आ सकते। अगस्त मध्य में तो गवर्नर का पदभार रघुराजन के हाथों में था। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 8 नवंबर 2016 को देशभर में नोटबंदी को लागू करते हुए 500 व 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद कर दिया था।

Friday, 17 February 2017

चेक देकर बैंक से पैसा निकालने वालों के लिए काम की खबर, देख लें वरना पछताएंगे


अगर आप चेक देकर बैंक से पैसा निकालते हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की हो सकती है और धोखाधड़ी से भी बच जाएंगे।

दरअसल, नोटबंदी के बाद से बैंकों में जमा होने वाले चेक की संख्या तीन गुणा बढ़ गई है। ऐसे में चेक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) ने जिले के सभी बैंकों को चेक ट्रांजेक्शन सिस्टम (सीटीएस) से काम करने के निर्देश दिए हैं।

अब चेक क्लीयरिंग के लिए भेजने के बजाय स्कैन करके दिल्ली ग्रिड को भेजे जाएंगे। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद भुगतान होगा।

बता दें कि इस ओटोमेशन पद्धति से चेक क्लीयर होने का कार्य 20 फरवरी से शुरू होगा। नए सिस्टम के शुरू होने से बैंक में चेक जमा होने के अगले ही दिन भुगतान हो सकेगा। वहीं, 20 मार्च से नान सीटीएस चेक (पुरानी चेकबुक) अमान्य हो जाएंगे।

इसके बाद खाताधारकों को नई सीटीएस चेक बुक लेनी होगी। नोटबंदी के बाद से एसबीआई मेन ब्रांच के क्लीयरिंग सेंटर में रोजाना 2000 चेक पहुंच रहे हैं।

ध्यान दें कि एसबीआई के इस क्लीयरिंग सेंटर से ही अलग-अलग बैंकों के चेक की क्लीयरिंग होती है। यही नहीं, एक लाख रुपये से अधिक राशि का चेक होने पर बैंक की ओर से चेक जारी करने वाले से फोन पर पूछताछ की जाती है। संबंधित व्यक्ति की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर ही चेक का भुगतान किया जाता है। अगर चेक जारी करने वाला इनकार कर देता है तो भुगतान रोक दिया जाता है।

आरबीआई नोटबंदी के बाद से नान सीटीएस चेक (पुरानी चेकबुक) को लेकर सख्त हो गई है। यह चेक सिक्योरिटी के लिहाज से ठीक नहीं हैं। इन पर नए सीटीएस चेक जैसा इनविजिबल कोड नहीं होता है, न ही इन पर संबंधित बैंक का नाम होता है। नए सीटीएस चेक में सिक्योरिटी फीचर्स आ रहे हैं। 20 फरवरी के बाद कोई दूसरे राज्य के बैंक का चेक देगा तो भुगतान नहीं होगा। अगर वह अपने बैंक में नान सीटीएस चेक देगा तो एक दिन में भुगतान हो जाएगा।

ऑटोमेशन पद्धति से चेक का भुगतान होने से चेक बैंक में ही रहेगा। चेक को केवल इमेज स्कैनर से स्कैन करके भेजा जाएगा। ग्रिड इन- कोडिंग के बाद फंड सेटलमेंट के लिए सेंट्रलाइज क्लीयरिंग प्रोसेसिंग सेंटर के पास जाएगा। इस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर चेकों की क्लीयरिंग होने लगेगी और लोकल क्लीयरिंग बंद हो जाएगी। चेक क्लीयरिंग की पूरी प्रक्रिया पर रिजर्व बैंक के विंग नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया की नजर रहेगी। इस तरह से मेनुअल कार्य नहीं होगा।

Monday, 19 December 2016

नोटबंदी पर RBI का एक और बड़ा फैसला

नई दिल्‍ली। 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट को अमान्‍य घोषित कर दिया था। ये अमान्‍य नोट बैंकों या डाकघर के खातों में लोग 30 दिसंबर तक जमा करा सकते हैं। आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि अब आप 30 दिसंबर तक एक खाते में 5,000 रुपए से ज्‍यादा मूल्‍य के पुराने 500 और 1000 के नोट सिर्फ एक बार ही जमा करवा पाएंगे।
RBI ने और सख्‍त किए नियम
  • बैंक खाते में 5000 रुपए से अधिक सिर्फ एक बार ही जमा करवाए जा सकेंगे।
  • 30 दिसंबर 2016 से पहले जो व्‍यक्ति अपने खाते में 5000 रुपए से अधिक की राशि जमा करवाएगा उससे कम से कम दो अधिकारियों के सामने पूछताछ की जाएगी।
  • पैसे जमा करवाने वाले से यह पूछा जाएगा कि उसने ये पैसे पहले क्‍यों नहीं जमा करवाए और उससे संतोषजनक जवाब मांगा जाएगा।
  • यह जवाब ऑन रिकॉर्ड रहेगा ताकि बाद के चरण में ऑडिट में कोई परेशानी न हो।
  • 5000 रुपए तक की राशि बैंक काउंटर से 30 दिसंबर 2016 तक जमा करवाई जा सकती है।
  • अगर छोटी-छोटी राशि में 5000 रुपए से अधिक की राशि जमा करवाई जाती है तो फिर कम से कम दो अधिकारियों के सामने जमाकर्ता से पूछताछ की जाएगी कि उसने पहले ये पैसे क्‍यों नहीं जमा करवाए।

Friday, 2 December 2016

नोटबंदी का 24वां दिन: जानिए आज से क्या-क्या बदल जाएगा(demonetisation 24h day)

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 नवंबर को देश में नोटबंदी का फैसला किया था। उसका आज 24वां दिन है। सरकार की इस घोषणा के बाद से ही लोगों के पास पैसों की कमी हो गई। लोग पैसों के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने नोटबंदी के नियमों में कई बार तब्दीली की।



जानिए आज से क्या बदल रहा है

  • आज रात 12 बजे बाद पेट्रोल पंपों पर पांच सौ रुपए के पुराने नोट के नहीं चलेंगे। पहले यह छूट 15 दिसंबर तक थी।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजाओं पर आज आधी रात के बाद से टोल शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
  • हवाई टिकट के लिए दी गयी 500 रुपये के नोट चलाने की रियायत भी आज आधी रात को खत्म हो जाएगी।
  • फिलहाल पांच सौ का पुराना नोट सरकारी अस्पताल और दवा दुकान, रेलवे टिकट काउंटर, रोडवेज बस, सहकारी स्टोर, मिल्क बूथ, एलपीजी गैस सिलेंडर और श्मशान घाट पर 500 रुपये का पुराना नोट 15 दिसंबर तक चल सकता है।


पढ़ें देश में कैसे हैं हालात
मौत की कई खबरें: 8 नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से देश के अलग-अलग भागों में से भी मौत की कई खबरें आई। खबरों में कहा गया कि ये मौतें कैश के लिए कतार में लगने और कैश नहीं मिलने के कारण हुई।


आरबीआई ने किए नियमों में कई बार बदलाव: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने नोटबंदी से जुड़े नियमों में कई बार बदलाव किए जिनमें बैंकों से कैश निकालने की लिमिट और नोट बदलने के नियमों सहित कई नियम शामिल थे।


बैंक और एटीएम में नहीं मिल रहा पैसा: नोटबंदी के बाद पैसों की कमी से परेशान लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं पर फिर भी अभी तक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। अधिकतर एटीएम में कैश डालते ही पैसा खत्म हो जा रहा है।

सैलरी का पैसा निकालने वालों के अच्छी खबर, आरबीआई ने कीं खास तैयारियां

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों को अकाउंट से सैलरी का पैसा निकालने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने खास तैयारियां शुरु कर दी है। आरबीआई की कोशिश है कि लोगों परेशानी दूर करने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में कैश फ्लो को बढ़ाया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार शाम से बैंकों और एटीएम में 500 के नए नोटों की सप्लाई तेज कर दी गई है।




नोटबंदी बाद से अपना पैसा निकालने के लिए पहले से परेशान लोगों की परेशानी कम करने के लिए आरबीआई से सभी बैंकों के साथ मिलकर योजना तैयार किया है। इसके मुताबिक 7 दिसंबर तक कैश फ्लो को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा खुल्ले की समस्या को कम करने के लिए आरबीआई का फोकस 500 के नए नोटों की सप्लाई पर है। पिछले दो दिनों से आरबीआई इसके लिए युद्धस्तर पर काम करवा रहा है।


बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के निर्देश के अनुसार सैलरी को ध्यान में रखते हुए, पिछले दो दिनों से कैश सप्लाई तेज करने पर काम जारी है। मंगलवार तक कैश की सप्लाई के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों की भी मदद ली गई। इन विमानों के जरिए 210 टन करंसी नोट्स देश भर में मौजूद आरबीआई के विभिन्न सेंटसज़् पर पहुंचाए गए हैं। इस काम के लिए विमानों का इस्तेमाल किया गया।

आरबीआई ने तय किया है कि बैंकों की जिन ब्रांचों में सैलरी और पेंशन अकाउंट हैं, वहां 20 से 30 फीसदी तक ज्यादा कैश सप्लाई किया जाएगा। 500 के नए नोटों की छपाई तो तेजी से चल ही रही है, वहीं 2000 के नोटों की छपाई भी होगी।