Showing posts with label yuvraj singh. Show all posts
Showing posts with label yuvraj singh. Show all posts

Friday, 20 January 2017

युवराज सिंह देते हैं नए बिजनेस के लिए पैसा और सपोर्ट, आप भी उठाएं फायदा..



नई दिल्‍ली। अगर आप अपना स्‍टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे न होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने जज्‍बे और हिम्‍मत के बल पर क्रिकेट के मैदान में धमाकेदार वापसी कर रहे युवराज सिंह आपके इस सपने को पूरा कर सकते हैं। क्रिकेट के मैदान में 6 छक्‍के मार चुके और जिंदगी की पिच पर कैंसर जैसी बीमारी को आउट कर चुके युवराज सिंह आपको न केवल फंड उपलब्‍ध कराएंगे, बल्कि आपके बिजनेस आइडिया को एक पहचान भी दिला सकते हैं। 2011 में कैंसर की बीमारी पर जीत हासिल करने के बाद युवराज ने न केवल अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, बल्कि यंग एंटरप्रेन्‍योर्स को सपोर्ट करने की मुहिम शुरू की। इसके लिए उन्‍होंने यूवीकैन (YouWeCan) वेंचर्स नाम से एक कंपनी की शुरुआत की है। आज हम आपको बताएंगे कि यह कंपनी किस तरह आपके स्‍टार्ट-अप की मदद कर सकती है।

जानें, युवराज ने कब की शुरुआत
कैंसर बीमारी पर जीत हासिल करने के बाद जब युवराज सिंह ने अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत की तो उन्‍होंने उन युवा एंटरप्रेन्‍योर्स को सपोर्ट करने की ठानी, जिनके पास आइडिया है, जज्‍बा है, लेकिन पैसे या अन्‍य सपोर्ट न होने के कारण वे एक बड़ा ब्रांड बनने का सपना पूरा नहीं कर पाते। उन्‍होंने अपने बिजनेस एडवाइजर निशांत सिंघल से बात की और 2014 में सिंघल के साथ मिलकर यूवीकैन वेंचर्स नाम से कंपनी की शुरुआत की।

जानें, क्‍या करती है युवराज की कंपनी
अगर आपके पास कोई आइडिया है और आप उसे पंख देना चाहते हैं तो युवराज सिंह आपका साथ दे सकते हैं। वह आपको ब्रांड, मार्केटिंग स्‍ट्रेंथ, टैक्‍नोलॉजी टीम के साथ फाइनेंशियल कंसलटिंग दे सकते हैं। युवराज आपके बिजनेस आइडिया को इंडोर्स करेंगे और उसे स्‍टार्ट करने में सहयोग देंगे। युवराज ग्‍लोबल ब्रांड पूमा, रिबॉक, हीरो मोटर्स जैसे एसोसिएट्स हैं और आपके स्‍टार्ट-अप में युवराज के ये एसोसिएट्स भी पैसा लगा सकते हैं।

क्‍या मिलेगा आपको सपोर्ट
यूवीकैन द्वारा स्‍टार्ट-अप्स को इस तरह से सपोर्ट किया जाता है।
  • सीड कैपिटल
  • टैक्‍नोलॉजी एडवाइजरी
  • फाइनेंशियल एडवाइजरी
  • ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं पीआर

कैसे करें अप्‍लाई
अगर आप अपने बिजनेस आइडिया को स्‍टार्ट-अप में तब्‍दील करना चाहते हैं तो आप अपना प्रपोजल proposal@youwecanventures.com पर भेज सकते हैं। युवराज और उनकी टीम आपके प्रपोजल की पड़ताल करेंगे ओर आइडिया अच्‍छा होने पर आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Wednesday, 11 January 2017

प्रैक्टिस मैच में हार के बाद धोनी ने युवराज को क्यों कहा ‘थैंक्यू’


कई लोगों के मानना है कि टीम इंडिया में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीत अब वो बात नहीं रही, जो पहले देखने को मिलती थी। एक दौर में युवी और धोनी की टीम की जीत की गांरटी माना जाता था, मगर फिर दोनों के बीच दूरियों की खबर आने लगी।

मगर इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में धोनी की कप्तानी में युवराज आखिरी बार मैदान में उतरने का मौका मिला। हालांकि दोनों की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद इंडिया-ए 3 विकेट से हार गई, मगर धोनी और युवी की दिलकश बल्लेबाजी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।

हार के साथ कप्तानी का अंत करने बावजूद, धोनी ने अपना कूल अंदाज अपना रखा और युवराज सिंह के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। युवराज और धोनी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

इस वीडियो में युवराज धोनी से सवाल कर रहे हैं और धोनी अपने अंदाज में इन सवालों के जवाब दे रहे हैं। युवी ने धोनी से बतौर कप्तान उनके सफर के बारे में पूछा, जिसपर धोनी ने कहा कि उन्हें टीम की कप्तानी करने में बहुत मजा आया। युवी जैसे खिलाड़ियों के चलते काम आसान हो जाता है और उन्होंने कप्तानी का भरपूर लुत्फ उठाया।

युवी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल हैं। उन्हें धोनी की कप्तानी में खेलने में बहुत मजा आया। धोनी ने युवराज का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि युवी के चलते ही उन्हें टी-20 में एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिले।

हाल ही में टीम में वापसी पर युवराज ने कहा था कि वो और धोनी अब निडर होकर पुराने अंदाज में क्रिकेट खेल चाहते हैं। दोनों की बल्लेबाजी की शैली आक्रामक ही है। अभ्यास मैच में धोनी ने 40 गेंद में 68 रन बनाए और युवी ने 45 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली।

Tuesday, 13 December 2016

विवादों में आई युवराज सिंह की शादी, पिता ने खोला राज, क्यों नही गए?

'सिक्सर ​किंग' युवराज सिंह की शादी विवादों में आ गई है। पिता योगराज ने बताया कि आखिर वे क्यों बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए नहीं गए?

बेटे युवराज की शादी में शामिल न होने का गम पिता योगराज सिंह की बातों में झलकता है। शनिवार रात को चंडीगढ़ में उनसे बात हुई तो वे इस बारे में खुलकर बोले। साथ ही उन्होंने युवराज के एक बाबा के पास जाकर शादी के लिए आशीर्वाद लेने वाली बात पर भी जमकर नाराजगी जाहिर की।

बता दें कि क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने इसी हफ्ते शादी रचाई है। इस पर पिता योगराज बोले- भले मैं युवराज की शादी में नहीं गया, लेकिन मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा से उसके साथ है और रहेगा। ऐसा नहीं है कि शादी में शामिल न होने से हमारे रिश्तों में दरार आ गई हो। युवराज मेरा बेटा है और हेजल मेरी बहू। दोनों मेरा दिल से सम्मान करते हैं।

योगराज सिंह के मुताबिक, मैंने शादी में न जाने का फैसला लिया। ये मेरा पर्सनल मैटर है। बस दोनों की शादी राजी खुशी हो गई, मेरे लिए यही काफी है। मैंने बाबा दीप सिंह जी से प्रार्थना की थी कि मुझे हिम्मत देना। कहीं मेरे कदम भावनाओं में बहकर युवी की शादी तक न पहुंच जाए। बाबा के आशीर्वाद से सब ठीक हुआ।

वहीं डेरे वाले बाबाओं को लेकर वे बोले कि मैं हैरान हूं कि आजकल के पढ़े-लिखे लोग ही डेरे वाले बाबाओं के चक्कर में घूमते रहते हैं। पता नहीं उनकी सोचने-समझने की शक्ति कहां गई है। इनसे सही तो अनपढ़ लोग हैं, जिन्हें सही और गलत के बारे में तो पता है। मैं दूसरों को क्या कहूं, मैं तो खुद ही इस चीज को भुगत रहा हूं। मेरी फैमली तो खुद ही इन चक्करों में पड़ी है।

योगराज सिंह ने कहा कि जिस युवराज को मैंने अपने हाथों से खाना खिलाया, गोद में खिलाया और 16 साल तक क्रिकेट खेलना सिखाया। उसने कभी मुझे एक कुर्ता पायजामा नहीं दिलाया और डेरे में उसने चार-चार गाड़ियों की लाइन लगा रखी है। मेरा मानना है कि दिखावा करने में कुछ भी नहीं रखा है। अगर भक्ति करनी है तो दिल से करो।

योगराज बोले- मैं जानना चाहता हूं कि जिस बाबा के पास वो जाता है, क्या उसने उसे किक्रेट खेलना सिखाया? क्या उस बाबा ने उसके कैंसर को ठीक किया? युवराज कहता है कि मैं बाबा के आशीर्वाद से खेल रहा हूं। मैं लोगों से ये पूछना चाहता हूं कि जो ज्ञान उन्हें इन ग्रंथों से नहीं मिल पाया, जो संस्कार वो इन ग्रंथों से नहीं सीख पाए, वो बाबाओं के पास जाकर क्या सीखते होंगे। मैं बाबाओं के बारे में जानता हूं कि ये कितने सही हैं कितने गलत।