Showing posts with label Cashless Economy. Show all posts
Showing posts with label Cashless Economy. Show all posts

Wednesday, 8 February 2017

राज्यसभा: पीएम का भाषण सुन भाग खड़े हुए विरोधी- सुनिए पीएम मोदी ने अब तक क्या-क्या किया !


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब दिया। इस क्रम में पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचारों को उजागर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर व्यंग करते हुए कहा कि बाथरुम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला सिर्फ डॉ. साहब को ही आती है।

पीएम मोदी के इस बयान के बाद सदन में हंगामा मचा और फिर कांग्रेस सदस्य सदन से बाहर चले गए, जिसके बाद सभापति के निर्देश पर पीएम मोदी ने अपना संबोधन फिर से जारी किया और फिर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ-साथ पूर्व सरकार की नाकामियों को भी गिनाया।

इस दौरान पीएम नोटबंदी को लेकर कहा कि यह फैसला कोई राजनीतिक कदम नहीं है और ना ही यह किसी पार्टी को परेशान करने के लिया गया फैसला है। उन्होंने कहा कि दुनिया में इतना बड़ा फैसला अब तक हुआ ही नहीं है इसलिए दुनिया के अर्थशास्त्रियों और कॉलेजों में नोटबंदी केस-स्टडी बन सकता है।
सदन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा.....
  • नोटबंदी कोई राजनीतिक कदम नहीं
  • नोटबंदी किसी पार्टी को परेशान करने के लिए नहीं किया गया
  • जाली नोटों का प्रयोग इस तरह किया जाता है कि ये बैंक तक ना पहुंचे
  • इसका इस्तेमाल आतंकियों-नक्सलियों के लिए होता है
  • इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान वान्चू कमेटी ने नोटबंदी का सुझाव दिया था
  • लेकिन इंदिरा गांधी को अपनी सरकार की चिंता थी
  • गोड़बोले जी की किताब में इस बात का जिक्र है
  • देश में सबसे ज्यादा माओवादियों ने बीते 3-4 महीनों में आत्मसमर्पण किया है
  • नोटबंदी इतना बड़ा निर्णय दुनिया में अब तक हुआ ही नहीं
  • अर्थशास्त्रियों और कॉलेजों में नोटबंदी केस-स्टडी बन सकता है
  • ये ऐसा मौका था जहां सरकार और जनता एक साथ थी
  • गर्व की बात है कि देश की जनता अपनी बुराईयों से लड़ने के लिए कष्ट सहने को भी तैयार है
  • बेईमानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई से ईमानदारों को ताकत मिलेगी
  • इंदिरा जी ने चुनावों के कारण विमुद्रीकरण को लागू नहीं किया
  • विमुद्रीकरण लागू होते ही जाली नोटों के कारोबार पर रोक लगी
  • 40 दिनों में 700 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सदन के सभी सदस्यों का दायित्व
  • विमुद्रीकरण का विरोध करने वाले जनता से कटे हुए हैं
  • इतने घोटालों में मनमोहन सिंह पर कोई दाग नहीं लगा
  • ज्योति बसु ने कहा था कि इंदिरा सरकार काले धन पर टिकी है
  • कैश लेश व्यवस्था की ओर धीरे-धीरे बढ़ना होगा
  • BHIMApp के इस्तेमाल में एक पैसा भी खर्च नहीं होता
  • डिजिटल भुगतान लोगों के लिए फायदेमंद
  • डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से हकदार लोगों को ही लाभ
  • RBI और उसके गवर्नर को विवाद में घसीटना उचित नहीं

Monday, 2 January 2017

BHIM App क्या है? जाने BHIM App से जुड़े सभी सवालो के जवाब

BHIM App क्या है?
Narendra Modi नरेन्द्र मोदी सरकार ने Aadhaar Card से जुड़े Cashless Payments App को Launch किया। इस App खासकर भारत के लोगों को Cashless Transactions करने में बढ़ावा मिलेगा।
नरेंद्र मोदी जी का कहना है यह BHIM App (भीम एप्प) Dr. Bhim Rao Ambedkar के उच्च विचारों से जुड़ा हुआ है और वे ही सही मायने में अर्थ शास्त्र के गुरु हैं।
उन्होंने यह भी कहा की 80 साल पहले भारत के रुपए के ऊपर उन्होंने thesis  भी लिखा था और भारत के मुद्रा निति को भी समझाया था। यहाँ तक की RBI और Finance Department की स्थापना भी उन्ही के विचारों का निर्माण है।
BHIM App Download कैसे करें?
BHIM App Download करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर click करे
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.org.npci.upiapp
भीम एप्प का उपयोग कैसे करें ?
सबसे पहले तो ऊपर दिए हुए है Link की मदद से Google Play Store से BHIM App Download करें।उसके बाद अपने Bank Account को इस App में Register करें।Register करने के साथ अपने लिए एक UPI Pin Set Up करें।User का Mobile Number ही उसके Payment का Address होगा।एक बार आपका Registration पूरा होने के बाद आप अपने Transaction BHIM App में शुरू कर सकते हैं।

भीम एप्प से पैसे कैसे भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं ?
BHIM App पर अपने आप अपने दोस्तों, दूर बैठे परिवार के लोगों और उपभोगताओं को भी भेज सकते हैं।भीम एप्प पर सभी Transaction Registered मोबाइल नंबर यानि की Payment Address पर भेजा जा सकता है।आप बिना UPI सुविधा वाले बैंकों में भी पैसे Transfer कर सकते हैं। उसके लिए आप MMID और IFSC सुविधा की मदद ले सकते हैं।आप किसी अन्य Registered Mobile Number या User से Money Receive करने के लिए Request भी भेज सकते हैं।

BHIM App में Bank Account के लिए UPI Pin कैसे Set करें?
सबसे पहले BHIM App के Main Menu में जाएँ।उसके बाद Bank Accounts को Select करें।सके बाद Set UPI Pin, Optionको चुनें।उसके बाद आपको अपने ATM/Debit Card का 6 Digit वाला Number डालना होगा अपने Card के Expiry Date के साथ।उसके बाद आपके पास एक OTP प्राप्त होगा।उसको App में Dial कने के बाद आप अपना UPI Pin बना सकते हैं।

कौन से बैंक भीम एप्प में सपोर्ट करते हैं?
अभी जो List भारत सरकार ने की है उसके अनुसार BHIM App Support करने वाले Bank हैं –
इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, कैथोलिक सीरियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, डीसीबी बैंक, देना बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आईडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडसइंड बैंक,कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंक।
BHIM App से अन्य जानकारियाँ

BHIM App के इस्तेमाल करने वाले User अपना Balance भी Check कर सकते हैं और अपने Transaction से जुडी जानकारियाँ भी। Users अपने Phone Number पर अधिकतर तौर पर Custom Payment Address भी बना सकते हैं।जल्द से जल्द Transaction को पूरा करने के लिए आप QR Code Scan करने से भी कर सकते हैं।सबसे ज़बरदस्त बात है BHIM App English अंग्रेजी और Hindi हिंदी दोनों भाषाओं में आप इस्तेमाल कर सकते हैं। सरकार का कहना है आप जल्द ही BHIM App को अन्य भाषाओँ में भी उपयोग कर सकेंगे।

BHIM APP से जुड़े कुछ लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न –  FAQs
BHIM App क्या है?
Bharat Interface for Money – यह सरकार द्वारा नया Money Receive और Send करने के लिए नया App है जो जल्दी और सुरक्षित तरीके से Money Transactions के लिए बनाया गया है।
BHIM App से कोई व्यक्ति कितनी जल्दी कोई Transaction पूरा कर सकता है?
BHIM App आपके Mobile Number को अपना Address मानता है और आपके सभी Bank Account इससे Linked होंगे। आप बहुत ही जल्दी इसमें अपने पैसे Transfer करते हैं और Receive भी कर सकते हैं।

BHIM App को उसे किन Phones या OS पर किया जा सकता है?
BHIM App को आप Android के Version 8 से ज्यादा और iOS Mobile के Version 5 और ऊपर वाले Mobile Phones में उपयोग किया जा सकता है।

क्या BHIM App को इस्तेमाल करने के लिए अपना एक Bank Account होना आवश्यक है?
BHIM App को चलाने के लिए आपको UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) में रहना पड़ेगा। सभी UPI से जुड़े हुए बैंकों के नाम हमने इस पोस्ट में लिखा है।

क्या हम BHIM App में एक से अधिक Bank Account Add कर सकते हैं?
अभी BHIM App में आप अपना एक ही Bank Account Link कर सकते हैं। Account का Setup करते समय अपने किसी एक Bank Account को अपना Default Account के रूप में चुने। 

Thursday, 15 December 2016

सरकार की लकी ग्राहक योजनाः डिजिटल पेमेंट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम!

नई दिल्लीः देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने डिजिटल पेमेंट पर इनाम देने का ऐलान किया है. सरकार ने ‘लकी ग्राहक योजना’ का ऐलान किया है जिसके तहत लोगों को डिजिटल पेमेंट पर कैश ईनाम दिए जाएंगे.  सरकार की तरफ से बताए गए 4 तरीकों से डिजिटल पेमेंट करनेवालों को बड़ा इनाम मिलेगा. रोजाना 15,000 लोगो को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसके तहत डिजिटल पेमेंट करने वालों में से लकी गाहकों को कैश इनाम मिलेगा. 25 दिसंबर को पहला लकी ड्रा होगा.
इसके अलावा 14 अप्रैल 2017 को 3 मेगा ड्रॉ होंगे जिसमें 3 अलग-अलग विजेताओं को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये के इनाम मिलेंगे.
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने इस योजना का ऐलान करते हुए बताया कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) अगले 100 दिनों तक रोजाना 15,000 ग्राहकों को 1000 रुपये प्रति ग्राहक बतौर इनाम देगा. इसकी शुरुआत क्रिसमस के दिन यानी 25 दिसंबर से होगी.
इसके अलावा व्यापारियों के लिए डिजी धन व्यापारी योजना का ऐलान हुआ है जिससे वो डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे सकें. डिजी धन व्यापारी योजना के तहत हर हफ्ते 7000 इनाम दिए जाएंगे और अधिकतम एक व्यापारी को 50,000 रुपये का इनाम मिलेगा. सरकार ने साफ किया है कि ई-वॉलेट या डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट इस स्कीम में शामिल नहीं हैं
सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए लकी ग्राहक योजना और डिजिधन योजना नाम की 2 स्कीमों के तहत ये घोषणाएं की हैं
  • ऑनलाइन पेमेंट करनेवाले 15 हजार विजेताओं को 1-1 हजार रु का इनाम मिलेग
  • अगले 100 दिन तक मिलेगा इनाम, क्रिसमस से शुरुआत होगी
  • व्यापारियों को भी हर हफ्ते 7 हजार इनाम मिलेंगे
  • अधिकतम इनाम 50 हजार रुपये का होगा
  • अगले साल 14 अप्रैल को अंबेडकर जंयती के दिन मेगा अवॉर्ड का ऐलान होगा.
  • मेगा अवॉर्ड में पहला इनाम 1 करोड़, दूसरा इनाम 50 लाख रु और तीसरा इनाम 25 लाख रु. होगा
  • ये इनाम केवल 4 माध्यमों से डिजिटल पेमेंट करनेवालों को दिया जाएगा
  • ये 4 माध्यम हैं रुपे कार्ड, UPI, USSD और आधार कार्ड
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ये पुरस्कार उपभोक्ताओं के साथ साथ दुकानदारों को भी देगी. पुरस्कार दैनिक, सप्ताहिक आधार पर दिये जायेंगे साथ ही बड़ा कैश पुरस्कार भी दिया जायेगा. कुल 340 करोड़ रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे.
नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कान्त ने ‘लकी ग्राहक योजना’ और ‘डिजी धन व्यापार योजना’ की घोषणा करते हुए कहा कि इनके दायरे में 50 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक के छोटे लेनदेन आएंगे. इसका मकसद समाज के प्रत्येक वर्ग को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है. कान्त ने इसे देशवासियों के लिए क्रिसमस का तोहफा करार दिया. उन्होंने कहा कि इसका पहला ड्रॉ 25 दिसंबर को होगा और ‘मेगा ड्रॉ’ 14 अप्रैल को बी आर अम्बेडकर की जयंती पर होगा.
नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि इन योजनाओं के जरिये हमारा लक्ष्य गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारी हैं. हम उन्हें डिजिटल भुगतान क्रान्ति में लाना चाहते हैं. उपभोक्ताओं के लिए मेगा पुरस्कार एक करोड़ रुपये, 50 लाख और 25 लाख रुपये का होगा. मर्चेंट या दुकानदारों के लिए यह 50 लाख, 25 लाख और 5 लाख रुपये होगा. डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने की इस योजना पर अनुमानित खर्च 340 करोड़ रुपये आएगा.
उन्होंने कहा कि 500, 1,000 रुपये के नोट बंद होने के बाद पीओएस लेनदेन में 8 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच 95 फीसदी का उछाल आया है. रुपे कार्ड से लेनदेन 316 फीसदी और ई-वॉलेट से 271 फीसदी बढ़ा है. दूसरी तरफ यूपीआई और यूएसएसडी के जरिये लेनदेन 1200 फीसदी बढ़ा है. कान्त ने कहा कि यूपीआई, यूएसएसडी, आधार के जरिये भुगतान प्रणाली और रपे कार्ड से किया गया सभी तरह का भुगतान लकी ड्रा में शामिल किये जायेंगे. नीति आयोग ने स्पष्ट किया है कि निजी क्रेडिट कार्ड और निजी कंपनियों के ई-वॉलेट के जरिये किये गये लेनदेन पर यह योजना लागू नहीं होगी.