Showing posts with label Jio Prime Membership. Show all posts
Showing posts with label Jio Prime Membership. Show all posts

Friday, 31 March 2017

अब 15 अप्रैल तक FREE में उठाएं Jio की सुविधा


नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने एकबार फिर अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी। रिलायंस ने 31 मार्च यानी आज खत्म हो रही अपनी फ्री सेवा को 15 अप्रैल तक बढ़ दिया है।

यानी अब आप बिना किसी खर्च के मुफ्त में फोन के साथ-साथ डाटा की सुविधा उठा सकेंगे। दरअसल रिलायांस जियो ने अपनी सेवा के प्रति ग्राहकों में लगातार बढ़ती रूचि के कारण इसे 15 अप्रैल तक बढ़ाने का पैसला किया है। यानी अब तक 15 अप्रैल तक आप जियो की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

इससे पहले आज यानी 31 मार्च तक रिलायंस के जियो प्राइम मेंबरशिप लेने की मियाद तय की थी। आपको बता दें रिलायांस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का शुक्ल तय किया है। इसे देकर आप एकसाल तक मुफ्त में देशभर में कही भी बात कर सकते हैं। 15 अप्रैल तक रीचार्ज नहीं करने पर सर्विस खत्म हो जायेगी।

आपको बता दें कि जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े है। जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

Thursday, 23 March 2017

जियो जी भर के, अब फ्री में लें Jio की मेंबरशिप


रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ऑफर 31 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है। उससे पहले कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप का ऐलान किया है यानी 31 मार्च 2017 तक जियो की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

यदि आप प्राइम मेंबरशिप नहीं भी लेते हैं तो भी आप जियो का मजा लेंगे लेकिन जियो प्राइम के मुकाबले सभी रिचार्ज पर आपको कम ऑफर मिलेंगे।

जियो के प्रति लोगों की दीवानगी भी खूब है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि सिर्फ 6 महीनों में जियो के 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो गए हैं।

फायदे को देखते हुए जियो की मेंबरशिप के लिए ग्राहकों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। यदि आपने अभी तक जियो की मेंबरशिप नहीं ली है तो अब आप फ्री में प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

ऐसे फ्री में लें प्राइम मेंबरशिप
दरअस रिलायंस जियो ने जियो मनी (JIO MONEY) ऐप में अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है।

जियो मनी के ट्विटर हैंडल से जानकारी मिली है कि यदि आप जियो मनी से मेंबरशिप लेते हैं तो 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा और 303 या उससे ऊपर के रिचार्ज करने पर भी 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह यदि आप जियो मनी से प्राइम मेंबरशिप लेते हैं और 303 का रिचार्ज करवता हैं तो आपको 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी मेंबरशिप बिल्कुल फ्री।

Saturday, 18 March 2017

49 रुपए में मिल रही है Jio की प्राइम मेम्बरशिप, ये है प्रॉसेस



अगर आपने अभी तक Jio का प्राइम मेम्बरशिप नहीं ली है और आने वाले दिनों में इसे लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इसके लिए 99 रुपए खर्च नहीं करने होंगे। आप जियो की प्राइम मेम्बरशिप प्लान को 49 रुपए में ले सकते हैं।करना होगा ये...

जियो के प्राइम मेम्बरशिप प्लान 49 रुपए में लेने के लिए आपको Mobikwik वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के साथ ही आप Android और iOS ऐप पर जाकर भी इस 99 मेम्बरशिप को 49 रुपए में ले सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आपको ऑफर्स में जाना होगा। ऑफर्स का ऑप्शन टॉप लाइन में ही मिल जाएगा।

जैसे ही आप ऑफर्स पर क्लिक करते हैं आपके सामने सारे ऑफर्स खुल जाते हैं। जब आप स्क्रॉल करके नीचे आते हैं तो आपको Recharge and Bills केटेगरी में JIO PRIME MEMBERSHIP लिखा हुआ दिखाई देगा।

इसमें Jio Prime Membership: Get Flat 20 SuperCash on Subscription of ऑफर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें ऑफर के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जिसमें बताया गया है कि अगर आप नए mobikwik के नए यूजर हैं तो आपको जियो की प्राइम मेम्बरशिप लेने पर 50 रुपए का सुपरकैश मिलेगा। मतलब जियो मेम्बरशिप 49 रुपए में मिल जाएगी। अगर आप पुराने यूजर हैं 20 रुपए का सुपरकैश मिलेगा जिसमें जियो मेम्बरशिप 79 रुपए में मिलेगी।

49 रुपए में प्राइम मेम्बरशिप लेने के लिए नया अकाउंट बनाएं। इसके लिए टॉप लाइन में दिए गए SiGN UP के ऑप्शन पर क्लिक करें। जियो के नंबर से नया अकाउंट बना लें।

अब फिर से ऑफर वाले पेज जाएं। यहां आपको Coupon Code: PRIME लिखा दिखाई देगा। उसे कॉपी कर लें। यहां आपको Subscrib Now का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

Subscribe Now पर क्लिक कर रिचार्ज पर जाएं। यहां जाकर 99 रुपए का प्लान सिलेक्ट कर लें। और Recharge Now पर क्लिक करें।

अब यहां आपसे प्रोमो कोड मांगा जाएगा। यहां कॉपी किया हुआ प्रोमोकोड डाल दें। और पेमेंट की प्रॉसेस पूरी कर लें।

पेमेंट के बाद आपको Supercash का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आपको 50 रुपए वापस मिल जाएंगे। यानि आपको जियो की प्राइम मेम्बरशिप 49 रुपए में मिल जाएगी।

लेकिन आप इन 50 रुपए में एक बार में 5 रुपए ही एक बार में खर्च कर सकेंगे। मतलब आपको 10 बार ट्रांजेक्शन और करने होंगे तब जाकर आप पूरे 50 रुपए यूज कर पाएंगे।

Wednesday, 8 March 2017

Jio की डेली 4G लिमिट हो जाए खत्म, तब ऐसे करें अनलिमिटेड डाउनलोडिंग


रिलायंस जियो सिम पर इन दिनों हैप्पी न्यू ईयर का फ्री प्लान चल रहा है। इस प्लान में यूजर को 1GB 4G डाटा और इसके खत्म होने के बाद 128kbps की स्पीड से डाटा मिलता है।
इसके बाद, अगला 1GB 4G डाटा रात 12 बजे यूजर के अकाउंट में आता है। यदि कोई यूजर रात 12 के बाद 1GB से ज्यादा साइज की फाइल डाउनलोड करता है तब वो डाटा 1 घंटे में ही खर्च हो जाएगा।
इस स्थिति में यूजर के सामने तेजी से डाउनलोडिंग की प्रॉब्लम आ जाती है। हालांकि, यूजर चाहे तो इसके बाद भी 4G स्पीड से अनलिमिटेड डाउनलोडिंग कर सकता है।





Friday, 3 March 2017

Airtel लाया JIO का तोड़


डाटा वॉर में देश की सभी कंपनियां कूद पड़ी हैं। इसी बीच एयरटेल ने जियो की तरह ही अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल ने दो प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 149 रुपये और 349 रुपये के प्लान शामिल हैं।

149 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें प्लान के तहत एयरटेल से एयरटेल कॉलिंग और रोमिंग में इनकमिंग फ्री है। साथ ही इसमें आपको 2 जीबी डाटा भी मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिन की होगी।

वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 28GB डाटा के साथ लोकल नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड होगी, हालांकि यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। वहीं 3AM से 5AM के बीच यूजर्स को 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड यूजर के लिए है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस प्लान की पुष्टि नहीं हुई है। कई ग्राहकों ने इस ऑफर के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें इस ऑफर की जानकारी दी गई है।

Friday, 24 February 2017

यह कंपनी डेली 10 रु. में कस्‍टमर्स को देगी अनलिमिटेड डाटा, जानिए प्‍लान...


नई दिल्‍ली. 10 रुपए डेली में यदि अपनी कोई टेलि‍कॉम कंपनी अपने कस्‍टमर्स को 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस ऑफर करे तो यह बुरा नहीं है।

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने फाउंडर मेम्‍बर्स के लिए ऐसा ही प्‍लान लेकर आई है।

मुकेश अंबानी ने मंगलवार को लाइव स्‍ट्रीमिंग कॉन्‍फ्रेंस के जरिए यह एलान किया कि जियो के मौजूदा 10 करोड़ सब्‍सकाइबर्स को स्‍पेशल जियो प्राइम मेम्‍बरशिप दी जाएगी।

इसमें वह अगले एक साल यानी 31 मार्च 2018 तक मौजूदा हैप्‍पी न्‍यू ऑफर प्‍लान का लुत्‍फ उठा सकेंगे। अंबानी ने कहा कि अप्रैल से जियो की टैरिफ प्‍लान लागू हो जाएगा।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो प्राइम मेम्‍बरशिप प्रोग्राम के तहत 99 रुपए में वन टाइम इन्‍रोलमेंट कराना होगा। यह एक साल के लिए होगा।

इस मेम्‍बरशिप के बाद 303 रुपए के मंथली प्‍लान पर जियो कस्‍टमर्स को अनलिमिटेड डाटा और वायस कॉल और फ्री रोमिंग का लाभ मिलेगा। यानी, जियो प्राइम मेम्‍बर्स को 10 रुपए डेली खर्च करने होंगे।

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो प्राइम मेम्‍बर्स को जियो अप्‍लीकेशन बकेट के तहत 31 मार्च 2018 तक सबकुछ फ्री मिलेगा। इस तरह जियो प्राइम मेम्‍बर्स को 10 हजार रुपए से ज्‍यादा का एडिशनल बेनेफिट मिलेगा।

जियो प्राइम मेम्‍बरशिप के जरिए मौजूदा कस्‍टमर्स को 1 मार्च से 31 मार्च 2017 तक इन्‍रोल कराना होगा। जियो प्राइम मेम्‍बरशिप इन्‍रोलमेंट केवल मायजियो एप, जियो की वेबसाइट या जियो या जियो पार्टनर स्‍टोर के जरिए किया जा सकेगा। कस्‍टमर्स को पूरी तरह डिजिटल रिचार्ज और बिलिंग की सुविधा मिलेगी।