Showing posts with label Free calling. Show all posts
Showing posts with label Free calling. Show all posts

Friday, 3 March 2017

Airtel लाया JIO का तोड़


डाटा वॉर में देश की सभी कंपनियां कूद पड़ी हैं। इसी बीच एयरटेल ने जियो की तरह ही अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल ने दो प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 149 रुपये और 349 रुपये के प्लान शामिल हैं।

149 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें प्लान के तहत एयरटेल से एयरटेल कॉलिंग और रोमिंग में इनकमिंग फ्री है। साथ ही इसमें आपको 2 जीबी डाटा भी मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिन की होगी।

वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 28GB डाटा के साथ लोकल नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड होगी, हालांकि यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। वहीं 3AM से 5AM के बीच यूजर्स को 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड यूजर के लिए है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस प्लान की पुष्टि नहीं हुई है। कई ग्राहकों ने इस ऑफर के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें इस ऑफर की जानकारी दी गई है।

Tuesday, 21 February 2017

रिलायंस जियो ने मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी


रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने भले ही मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी हो, लेकिन इसमें एक लोचा भी है।

सबसे खास बात ये है कि मुकेश अंबानी ने 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप की सदस्‍यता देने की बात कही है, जिसमें यूजर्स को 303 रुपये प्रति महीने में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डेटा डेली मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए एक से 31 मार्च तक जियो यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जियो प्राइम प्लान में शामिल होने वाले ग्राहकों की वन टाइम फीस 99 रुपये देनी होगी। इसके बाद 303 रुपये हर माह देने होंगे जिसमें वॉइस, विडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च 2018 तक मुफ्त रहेंगी।
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि 99 रुपये की यह मेंबरशिप मौजूदा 10 करोड़ जियो ग्राहक ही ले पाएंगे, यानि की जियो की इस योजना का असली फायदा केवल उन्ही यूजर्स को मिलेगा, जोकि 31 मार्च तक जियो के यूजर्स हैं।

गौर करने लायक बात ये भी है कि मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में ये जिक्र नहीं किया कि मार्च 17 के बाद नए यूजर्स के लिए जियो कोई नया प्लान लेकर आएगा या नहीं। मार्च 17 के बाद बनने वाले नए यूजर्स के लिए डाटा और कॉलिंग के लिए क्या-क्या प्लान रहेंगे?

हालांकि मुकेश अंबानी ने ये जरूर घोषणा की कि अगले 12 महीने में डाटा प्लान और सस्ते होंगे। पूरे देश में रोमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा जियो से अन्‍य नंबर पर कॉलिंग फ्री रहेगी। इसके साथ साथ 31 मार्च के बाद भी डॉमेस्टिक नंबर पर मुफ्त कॉल्स करने की सहूलियत जारी रहेगी।

Wednesday, 8 February 2017

31 मार्च के बाद भी मिलेगी Jio की फ्री सर्विस!!!!


नई दिल्‍ली. रिलायंस जियो यूजर्स को फ्री कॉल और डाटा की सुविधा 31 मार्च 2017 के बाद भी मिल सकती है। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो नए टैरिफ प्‍लान पर काम कर रही है।
हालांकि, जियो ने बीएसई को दी जानकारी में कहा था कि उसकी फ्री सर्विसेज 31 मार्च को समाप्‍त हो जाएंगी।

- रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो एक नए टैरिफ प्लान पर काम कर रही है, जो 30 जून तक वैलिड होगा। इसके लगभग डाटा और कॉलिंग फ्री होगा।
- इस प्लान के तहत पहले के फ्री ऑफर्स से उलट नए ऑफर में डेटा के लिए करीब 100 रुपए चार्ज किया जाएगा और वॉयस सर्विस फ्री होगी।

- जियो के मौजूदा ऑफर पर दूसरी टेलिकॉम कंपनियों ने सवाल उठाए हैं।
- मुकेश अंबानी की नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्‍फोकॉम के कस्‍टमर्स की संख्या 7.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

- पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।
- कुछ रिपोर्ट का दावा है कि फ्री ऑफर खत्‍म होने के बाद भी लोग जियो कनेक्‍शन को जारी रखेंगे।