Showing posts with label politics. Show all posts
Showing posts with label politics. Show all posts

Monday, 3 April 2017

योगी आदित्यनाथ ने खोला वो राज जिसे जानने के लिए हर कोई बेताब है !


उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लोगों की जिज्ञासा इस बात को जानने में है कि आखिर गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कैसे बने.

इधर उधर के तमाम कयासों के बीच स्वयं योगी आदित्यनाथ ने खुलासा किया है कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की कोई योजना नहीं थी.

वे तो अमेरिका जाने वाले थे. लेकिन अचानक एक फोन काल ने उनका विदेश जाने का पूरा कार्यक्रम ही नहीं बल्कि राजनीति जीवन की दिशा भी बदल दी.

दरअसल, बतौर योगी वे चुनाव खत्म होने के बाद थके हुए थे. इस बीच उनको पता चला कि सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका जाने वाला है. तो वे भी इसमें अपना नाम लिखाने के लिए दिल्ली चले गए और नाम लिखाकर वापस लौट आए.

लेकिन जैसे ही वो वापस गोरखपुर लौटे इसी बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का फोन उनके पास आया और उन्होंने योगी से पूछा कि आप कहां हो. मैंने कहा कि अभी मैं दिल्ली से लौटा हूं.

तो उन्होंने कहा कि आपको यूपी जाना है. मैंने कहा मैं यूपी में ही हूं तो इस पर अमित शाह ने योगी सेे कहा कि आपको यूपी संभालना है. यानी आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेंदारी दी जाती है.

योगी ने आगे बताया कि उन्हें जब दिल्ली बुला लिया गया तो जब वे दिल्ली पहुंचे उनके पास सिर्फ एक जोड़ी कपड़े थे।

अर्थात इस पूरे वाक्य से एक बात तो साफ हो गई कि योगी के नाम पर मुहर दिल्ली से लगी और योगी को यूपी की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका थी.

एक सामान्य छात्र से गोरक्षपीठ के महंत के उत्तराधिकारी बनने के साथ सांसद और फिर गोरक्षपीठ के महंत तथा अब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने की यात्रा करीब ढाई दशक लंबी है.

इस यात्रा में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री ने कई उतार-चढ़ाव देखे. उन तमाम अनुभवों को मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने खुद ही साझा किया. पहले योग शिविर और फिर पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए योगी ने अपने जीवन से जुड़े कई राज बताए।

इसके जरिए योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े होने का संदेश भी दिया.

सरकार और संगठन के बीच समन्वय की मंशा से योगी ने जब कहानी सुनाई तब एक सामान्य व्यक्ति के सत्ता के शीर्ष तक पहुंचने का भाव पूरी तरह झलक रहा था.

ऐसा करके वह कार्यकर्ताओं को उनकी अहमियत बता रहे थे. वह यही कहना चाह रहे थे कि कार्यकर्ता खुद को कम नहीं आंके. यदि वो मेहनत करेगा तो उसका उस तपस्या का फल जरूर मिलेगा.

जाने क्या है मुलायम की बहू का दर्द


लखनऊ.मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने यूपी इलेक्शन में हार का जिम्मेदार अपने करीबियों को बताया है।

उन्होंने कहा, "हार ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से नहीं, बल्कि करीबियों की वजह से हुई है। अगर ईवीएम में गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ है तो चुनाव रद्द होने चाहिए।"

बता दें, अपर्णा लखनऊ की कैंट से कैंडिडेट थीं। उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था। मेरी कश्ती वहां डूब गई जहां साहिल करीब था...

- अपर्णा यादव रविवार को लखनऊ के कैंट में एक धन्यवाद समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने कहा- ''अपनों से जब चोट लगती है तो घाव बहुत ही गंभीर होता है।

मुझे अपनों से बहुत चोट मिली है।'' - अपर्णा के मुताबिक, ''हार कभी-कभी आपको बहुत कुछ सिखा जाती है। इस हार से मुझे भी वह चश्मा मिल गया, जिससे मैं अपने और पराए की पहचान कर सकती हूं।''

- साथ ही शायराना अंदाज में अपर्णा ने कहा, ''मेरी कश्ती वहां आकर डूब गई, जहां साहिल करीब था।''
'हार और जीत जीवन का क्रम'

- अपर्णा ने कहा, ''आप लोग एक बार महाभारत उठा कर देखिए। भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी थे, वे संपूर्ण त्रिलोक के स्वामी थे। वह जब अर्जुन के सारथी बनकर साथ दे सकते थे तो कैंट के बड़े नेता भी श्रीकृष्ण बनकर मेरा साथ दे सकते थे।''

- ''शायद मेरी किस्मत में लोहिया जी जैसे उन बड़े नामों से जुड़ना लिखा है, जो पहली बार हारने के बाद देश के बड़े नेता बनकर उभरे और उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया। हार और जीत जीवन का क्रम है और हार से सीखकर हमें आगे बढ़ने की जरूरत है।''

अपर्णा के लिए मुलायम-अखिलेश ने किया था प्रचार
- अपर्णा यादव सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में थीं।

- उनके लिए मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने भी प्रचार किया था। डिंपल यादव भी कैम्पेन करने पहुंची थीं। इन सबके बावजूद भी वह अपनी सीट नहीं बचा सकीं और बीजेपी कैंडिडेट रीता बहुगुणा से करीब 34 हजार वोटों से हार गईं।

Friday, 24 March 2017

मुश्किलाें में CM याेगी अादित्यनाथ, एक्शन के चक्कर में कर बैठे ये बड़ी भूल


उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री पद संभाले अभी याेगी अादित्यनाथ काे एक सप्ताह भी नहीं हुअा है कि वह बड़ी मुश्किल में फंसते नजर अा रहे हैं।

उन्हाेंने शुक्रवार काे एक बड़ी गलती कर दी है। इस गलती के चलते वह मुश्किलाें में पड़ते नजर अा रहे हैं। अागे पढ़िए पूरा मामला

दरअसल योगी अादित्यनाथ शुक्रवार काे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में एक गैंगरेप पीडि़ता से मिलने पहुंचे थे।

पीड़िता का हालचाल जानने के बाद उन्हाेंने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर मुलाकात की फाेटाे पाेस्ट कर दी, जिससे रेप पीड़िता की पहचान उजागर हाे रही है।

ट्रेन से रायबरेली से लखनऊ आ रही एक गैंग रेप विक्टिम को तेजाब पिलाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया गया। इस घटना के बाद उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता से मुलाकात की।

योगी के मुलाकात करने के कुछ देर बाद उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दो फोटो शेयर की गई। इन फोटो में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन को ध्यान न रखते हुए रेप विक्टिम और उसके परिवार की पहचान उजागर कर दी गई। नियम है कि बलात्कार के मामले में पीड़ित महिला और उसके परिवार की पहचान ना बताई जाए। ये सुप्रीम कोर्ट का आदेश है।

योगी के इस ऑफिशियल ट्विटर है्ंडल @myogiadityanath से यह ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है- ''आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रॉमा सेंटर में एसिड अटैक पीड़िता से मिले और बोले- जल्द होगी उचित कार्यवाही।''

साथ ही इसमें दो फोटो भी एटैच किए गए, जिसमें यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता जोशी और रेप विक्ट‍िम साफ नजर आ रहे हैं। साथ ही रेप विक्ट‍िम का परिवार भी इस तस्वीर में नजर आ रहा था। हालांकि खबर फ्लैश करते ही ट्वीट किए गए फाेटाे काे बदलकर पीड़िता अाैर उसके परिजनाें के फेस काे ब्लर कर दिया गया।

Wednesday, 1 March 2017

DU विवाद: बबिता फोगाट ने जाबेद अख्तर को ऐसे सिखाई देशभक्ति की तिलमिला उठा पूरा बालीबुड।


डीयू के रामजस कॉलेज विवाद मामले में छात्रा गुरमेहर कौर की टिप्पणी पर गीतकार जावेद अख्तर के ‘पढ़े-लिखे’ वाले ट्वीट पर महिला पहलवान बबीता फोगाट ने पलटवार किया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज का विवाद दिनों-दिन गरमाता ही जा रहा हैं। ABVP और वाम छात्रों के बीच हुई झड़प को लेकर माहौल पूरे चरम पर हैं।हिंसा बढ़ने के बाद छात्रा गुरमेहर कौर के द्वारा शुरू किये गए कैंपेन पर मचे विवाद में नेताओं और खिलाड़ियों के साथ-साथ अब फिल्मी सितारे भी कूद पड़े हैं।

मंगलवार को एक के बाद एक करके सितारों के बयान आ रहे थे। इसी क्रम में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने गुरमेहर पर निशाना साधने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और महिला रेसलर बबिता फोगाट का बिना नाम लिए हुए ट्वीट किया, ‘अगर कोई कम पढ़ा-लिखा खिलाड़ी या पहलवान एक शहीद की बेटी को ट्रोल करता है तो बात समझ में भी आती है लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों के साथ क्या दिक्कत है।’

इस पर बबिता फोगाट ने जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘जावेद अख्तर, जब मैंने स्कूल भी नहीं देखा था उस वक्त से मैं भारत माता की जय बोल रहा हूं। देशभक्ति किताबों से नहीं आती हैं।’ जावेद अख्तर के ट्वीट पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी आपत्ति जताई हैं।

मधुर भंडारकर ने लिखा हैं, ‘अभिव्यक्ति की आजादी से अशिक्षा का कोई लेना-देना नहीं हैं। मैं एक छठी फेल स्टूडेंट हूं लेकिन, फिर भी मुझे अपनी राय रखने से कोई रोक नहीं सकता।’ जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पर भी निशाना साधा। आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि गुरमेहर का दिमाग कोई खराब कर रहा हैं। इस पर जावेद अख्तर ने जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा -‘उसका तो पता नहीं, लेकिन मंत्री जी, मुझे ये जरूर पता है कि आपका दिमाग किसने खराब किया है।

रेसलर गीता फोगाट और बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने भी जावेद अख्तर को जवाब दिया हैं। उन्होंने शायराने अंदाज में ट्वीट कर कहा, ‘यहां उम्र बीत गई देश को मेडल दिलाने में, और वो एक पल नहीं लगाते अनपढ़ बताने में।’ इसके अलावा गीता-बबिता की बहन रितु फोगाट भी अख्तर को जवाब देने में पीछे नहीं थी।

रितु ने लिखा, ‘अनपढ़ लोग कन्हैया कुमार जैसे लोगों से बेहतर हैं जो देश को तोड़ना चाहते हैं। शिक्षा सही होने की योग्यता नहीं है। आजकल तो आतंकवादी भी इंजिनियर होते हैं।’ आपको बता दें, कारगिल युद्ध के बाद आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी और डीयू यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर ने रामजस विवाद के बाद ABVP के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया था।

इसके बाद क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर गुरमेहर का मजाक उड़ाया था। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि ‘मैंने दो तिहरे शतक नहीं मारे बल्कि उनके बल्ले ने मारा।’ सहवाग ने गुरमेहर कौर की एक पुरानी तस्वीर का संदर्भ देते देते हुए ट्वीट किया था।

इस तस्वीर में गुरमेहर कौर ने एक तख्ती पकड़ी हई है, जिस पर लिखा हुआ है, ‘मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि जंग ने मारा है।’ दरअसल, गुरमेहर कौर ने पिछले साल जंग के खिलाफ अपना एक विडियो संदेश जारी किया था। लेकिन, सहवाग के ट्वीट के बाद पिछले साल के वीडियो का पोस्टर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग गुरमेहर के समर्थन और विरोध में बंट गए।

Monday, 16 January 2017

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका....

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड में चुनाव के चंद दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक यशपाल आर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यशपाल आर्य को दिल्ली में अपने घर पार्टी में शामिल कराया. यशपाल आर्य का छोड़ना गुटों में बंटी कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का है. माना जा रहा है कि यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य भी पिता की राह लेंगे
राज्य के सिच्चाई मंत्री रहे यशपाल आर्य छह बार विधायक रहे हैं और मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनकी खटपट चल रही थी
आर्य अपने बेटे को भी विधानसभा चुनाव में उतारना चाहते हैं. लेकिन ये मुमकिन होता नहीं दिख रहा है. उत्तराखंड में 15 फरवरी को पोलिंग है और वोटों की गिनती 11 मार्च को होनी है