Showing posts with label demonetization. Show all posts
Showing posts with label demonetization. Show all posts

Saturday, 11 February 2017

नोटबंदी के दौरान आपने भी करवाये है इन खातों में पैसे जमा तो आपके लिये है ये बड़ी



बैंक शाखाओं में शून्य बैलेंस पर खुले खातों में नोटबंदी के बाद बरसी लक्ष्मी की निकासी को सीज कर दिया गया है। आयकर विभाग ने खातों में अचानक जमा हुई मोटी राशि की जांच भी शुरू कर दी है। इससे दो नम्बर का रुपया जमा करने वाले लोगों की नींद उडी़ है। वहीं खून-पसीने की कमाई को खातों में जमा कराने वाले लोग जरूरत के समय रुपए निकालने के लिए यहां-वहां चक्कर काट रहे हैं।

मासिक सीमा तय
इन खातों का दुरुपयोग रोकने को निकासी की मासिक सीमा 30 नवंबर से 10,000 रुपये तय की गई। जनधन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50,000 है। 9 नवंबर को 500 और 1,000 का नोट बंद करने के दौरान देश के कुल 25.5 करोड़ जनधन खातों में 45,636.61 करोड़ की राशि जमा थी।

इन पर भी नजर
गंगापुरसिटी कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के प्रबंधक रामेश्वर मीणा ने बताया कि पैन कार्ड से नहीं जुड़े जनधन व सामान्य खातों को भी सीज किया गया है। वहीं पांच लाख रुपए से अधिक बैलेंस वाले सामान्य खातों को निगरानी के दायरे में लिया है। सीज होने के बाद खातों से लेन-देन मुश्किल हो गया है।

3 लाख खाते हुए प्रभावित
लीड बैंक कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं से कुल 3 लाख शून्य बैलेंस पर खुले खातों को सीज किया गया है। इनकी सूचना आयकर विभाग व भारत सरकार के वित्त मंत्रालय को उपलब्ध करा दी गई।
इन बैंक खातों में नोटबंदी के दौरान ढाई लाख से अधिक राशि जमा करने वाले लोगों को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए है। नोटिस के जरिए से बैंक खाता धारकों से इतनी बड़ी नकदी आने के स्रोत की जानकारी ली जा रही है।

ईमानदारी की भी रकम जमा हुई
नोटबंदी से पूर्व और नोटबंदी के बाद कई बैंक ग्राहकों खासकर जनधन खाता धारी ग्राहकों के बैंक में ईमानदारी की भी रकम जमा हुई। कई लोगों की शादी करने के लिए घर में रखी रकम को जमा किया था। कई लोगों ने मकान, जमीन खरीद करने के लिए जो रकम अपने पास रखी थी।
उस रकम को जनधन खाते में जमा की थी लेकिन दो नंबर की रकम जमा कराने वालों के चक्कर में इन एक नंबर की रकम जमा कराने वाले ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। इस चक्कर में ही अधिकांश लोगों की रकम फंस गई है।

5 हजार ही निकाल रहे
बैंक प्रबंधन को शासन से आदेश आया है कि जिसके तहत जनधन खातों में जमा हुई रकम को निकालने नहीं दिया जाएगा। खासकर एक साथ रकम निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हफ्ते में एक बार में 5 हजार रुपए ही निकालने की छूट दी गई है। इसके अलावा विशेष अनुमति से 10 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं।

राशि ही नहीं थी जमा
बैंक के अनुसार कई खाताधारकों के खाते में जनधान खाता खुलने के बाद कोई रकम ही जमा नहीं हुई थी। खाता खुलाने के बाद एक तरह से ग्राहकों ने खाते को ही भुला दिया था, लेकिन नोटबंदी के बाद इन लंबे समय से बंद पड़े खातों में यकायक लाखों की रकम जमा हुई है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने 8 नवंबर को 500 और 1000 के पुराने नोट का प्रचलन बंद कर दिया था। इसके बाद जिनके पास भी 500 व 1000 के पुराने नोट थे। उन्हें अपनी रकम खातों में जमा कराने या एक्सचेंज कराने की सलाह दी गई थी। इसके बाद बैंकों में रकम जमा करने के लिए लंबी लाइन लगी थीं।

वित्त मंत्रालय के आदेश पर जनधन खाते सीज किए गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। खाता धारकों को परेशानी न हो इसलिए इन खातों से 10 हजार की अधिकतम निकासी तय की गई है।

Monday, 16 January 2017

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका....

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड में चुनाव के चंद दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक यशपाल आर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यशपाल आर्य को दिल्ली में अपने घर पार्टी में शामिल कराया. यशपाल आर्य का छोड़ना गुटों में बंटी कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का है. माना जा रहा है कि यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य भी पिता की राह लेंगे
राज्य के सिच्चाई मंत्री रहे यशपाल आर्य छह बार विधायक रहे हैं और मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनकी खटपट चल रही थी
आर्य अपने बेटे को भी विधानसभा चुनाव में उतारना चाहते हैं. लेकिन ये मुमकिन होता नहीं दिख रहा है. उत्तराखंड में 15 फरवरी को पोलिंग है और वोटों की गिनती 11 मार्च को होनी है

Friday, 2 December 2016

नोटबंदी का 24वां दिन: जानिए आज से क्या-क्या बदल जाएगा(demonetisation 24h day)

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 नवंबर को देश में नोटबंदी का फैसला किया था। उसका आज 24वां दिन है। सरकार की इस घोषणा के बाद से ही लोगों के पास पैसों की कमी हो गई। लोग पैसों के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने नोटबंदी के नियमों में कई बार तब्दीली की।



जानिए आज से क्या बदल रहा है

  • आज रात 12 बजे बाद पेट्रोल पंपों पर पांच सौ रुपए के पुराने नोट के नहीं चलेंगे। पहले यह छूट 15 दिसंबर तक थी।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजाओं पर आज आधी रात के बाद से टोल शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
  • हवाई टिकट के लिए दी गयी 500 रुपये के नोट चलाने की रियायत भी आज आधी रात को खत्म हो जाएगी।
  • फिलहाल पांच सौ का पुराना नोट सरकारी अस्पताल और दवा दुकान, रेलवे टिकट काउंटर, रोडवेज बस, सहकारी स्टोर, मिल्क बूथ, एलपीजी गैस सिलेंडर और श्मशान घाट पर 500 रुपये का पुराना नोट 15 दिसंबर तक चल सकता है।


पढ़ें देश में कैसे हैं हालात
मौत की कई खबरें: 8 नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से देश के अलग-अलग भागों में से भी मौत की कई खबरें आई। खबरों में कहा गया कि ये मौतें कैश के लिए कतार में लगने और कैश नहीं मिलने के कारण हुई।


आरबीआई ने किए नियमों में कई बार बदलाव: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने नोटबंदी से जुड़े नियमों में कई बार बदलाव किए जिनमें बैंकों से कैश निकालने की लिमिट और नोट बदलने के नियमों सहित कई नियम शामिल थे।


बैंक और एटीएम में नहीं मिल रहा पैसा: नोटबंदी के बाद पैसों की कमी से परेशान लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं पर फिर भी अभी तक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। अधिकतर एटीएम में कैश डालते ही पैसा खत्म हो जा रहा है।

सैलरी का पैसा निकालने वालों के अच्छी खबर, आरबीआई ने कीं खास तैयारियां

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों को अकाउंट से सैलरी का पैसा निकालने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने खास तैयारियां शुरु कर दी है। आरबीआई की कोशिश है कि लोगों परेशानी दूर करने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में कैश फ्लो को बढ़ाया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार शाम से बैंकों और एटीएम में 500 के नए नोटों की सप्लाई तेज कर दी गई है।




नोटबंदी बाद से अपना पैसा निकालने के लिए पहले से परेशान लोगों की परेशानी कम करने के लिए आरबीआई से सभी बैंकों के साथ मिलकर योजना तैयार किया है। इसके मुताबिक 7 दिसंबर तक कैश फ्लो को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा खुल्ले की समस्या को कम करने के लिए आरबीआई का फोकस 500 के नए नोटों की सप्लाई पर है। पिछले दो दिनों से आरबीआई इसके लिए युद्धस्तर पर काम करवा रहा है।


बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के निर्देश के अनुसार सैलरी को ध्यान में रखते हुए, पिछले दो दिनों से कैश सप्लाई तेज करने पर काम जारी है। मंगलवार तक कैश की सप्लाई के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों की भी मदद ली गई। इन विमानों के जरिए 210 टन करंसी नोट्स देश भर में मौजूद आरबीआई के विभिन्न सेंटसज़् पर पहुंचाए गए हैं। इस काम के लिए विमानों का इस्तेमाल किया गया।

आरबीआई ने तय किया है कि बैंकों की जिन ब्रांचों में सैलरी और पेंशन अकाउंट हैं, वहां 20 से 30 फीसदी तक ज्यादा कैश सप्लाई किया जाएगा। 500 के नए नोटों की छपाई तो तेजी से चल ही रही है, वहीं 2000 के नोटों की छपाई भी होगी।

Friday, 25 November 2016

नोटबंदी: बड़े डिपॉजिट का हिसाब न दे पाए तो जाने क्या होगा (Demonetization: higher tax and penalty if assessees not declare the unaccounted cash)

demonetization india



नई दिल्ली.नोटबंदी के बाद बड़े डिपॉजिट का हिसाब नहीं दे पाने पर सरकार कड़ा एक्शन ले सकती है। अघोषित आय पर 50 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा चार साल तक इस रकम का 25 फीसदी हिस्सा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई खुद इस अघोषित आय के बारे में नहीं बताता है तो 90 फीसदी टैक्स के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एक एजेंसी के मुताबिक, इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इस कानून में होने वाले बदलावों को गुरुवार रात मोदी की तरफ से अचानक बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई।