Showing posts with label 1000. Show all posts
Showing posts with label 1000. Show all posts

Friday, 2 December 2016

नोटबंदी का 24वां दिन: जानिए आज से क्या-क्या बदल जाएगा(demonetisation 24h day)

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 नवंबर को देश में नोटबंदी का फैसला किया था। उसका आज 24वां दिन है। सरकार की इस घोषणा के बाद से ही लोगों के पास पैसों की कमी हो गई। लोग पैसों के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने नोटबंदी के नियमों में कई बार तब्दीली की।



जानिए आज से क्या बदल रहा है

  • आज रात 12 बजे बाद पेट्रोल पंपों पर पांच सौ रुपए के पुराने नोट के नहीं चलेंगे। पहले यह छूट 15 दिसंबर तक थी।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजाओं पर आज आधी रात के बाद से टोल शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
  • हवाई टिकट के लिए दी गयी 500 रुपये के नोट चलाने की रियायत भी आज आधी रात को खत्म हो जाएगी।
  • फिलहाल पांच सौ का पुराना नोट सरकारी अस्पताल और दवा दुकान, रेलवे टिकट काउंटर, रोडवेज बस, सहकारी स्टोर, मिल्क बूथ, एलपीजी गैस सिलेंडर और श्मशान घाट पर 500 रुपये का पुराना नोट 15 दिसंबर तक चल सकता है।


पढ़ें देश में कैसे हैं हालात
मौत की कई खबरें: 8 नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से देश के अलग-अलग भागों में से भी मौत की कई खबरें आई। खबरों में कहा गया कि ये मौतें कैश के लिए कतार में लगने और कैश नहीं मिलने के कारण हुई।


आरबीआई ने किए नियमों में कई बार बदलाव: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने नोटबंदी से जुड़े नियमों में कई बार बदलाव किए जिनमें बैंकों से कैश निकालने की लिमिट और नोट बदलने के नियमों सहित कई नियम शामिल थे।


बैंक और एटीएम में नहीं मिल रहा पैसा: नोटबंदी के बाद पैसों की कमी से परेशान लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं पर फिर भी अभी तक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। अधिकतर एटीएम में कैश डालते ही पैसा खत्म हो जा रहा है।

सैलरी का पैसा निकालने वालों के अच्छी खबर, आरबीआई ने कीं खास तैयारियां

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों को अकाउंट से सैलरी का पैसा निकालने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने खास तैयारियां शुरु कर दी है। आरबीआई की कोशिश है कि लोगों परेशानी दूर करने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में कैश फ्लो को बढ़ाया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार शाम से बैंकों और एटीएम में 500 के नए नोटों की सप्लाई तेज कर दी गई है।




नोटबंदी बाद से अपना पैसा निकालने के लिए पहले से परेशान लोगों की परेशानी कम करने के लिए आरबीआई से सभी बैंकों के साथ मिलकर योजना तैयार किया है। इसके मुताबिक 7 दिसंबर तक कैश फ्लो को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा खुल्ले की समस्या को कम करने के लिए आरबीआई का फोकस 500 के नए नोटों की सप्लाई पर है। पिछले दो दिनों से आरबीआई इसके लिए युद्धस्तर पर काम करवा रहा है।


बताया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के निर्देश के अनुसार सैलरी को ध्यान में रखते हुए, पिछले दो दिनों से कैश सप्लाई तेज करने पर काम जारी है। मंगलवार तक कैश की सप्लाई के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों की भी मदद ली गई। इन विमानों के जरिए 210 टन करंसी नोट्स देश भर में मौजूद आरबीआई के विभिन्न सेंटसज़् पर पहुंचाए गए हैं। इस काम के लिए विमानों का इस्तेमाल किया गया।

आरबीआई ने तय किया है कि बैंकों की जिन ब्रांचों में सैलरी और पेंशन अकाउंट हैं, वहां 20 से 30 फीसदी तक ज्यादा कैश सप्लाई किया जाएगा। 500 के नए नोटों की छपाई तो तेजी से चल ही रही है, वहीं 2000 के नोटों की छपाई भी होगी।

Friday, 25 November 2016

नोटबंदी: बड़े डिपॉजिट का हिसाब न दे पाए तो जाने क्या होगा (Demonetization: higher tax and penalty if assessees not declare the unaccounted cash)

demonetization india



नई दिल्ली.नोटबंदी के बाद बड़े डिपॉजिट का हिसाब नहीं दे पाने पर सरकार कड़ा एक्शन ले सकती है। अघोषित आय पर 50 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा चार साल तक इस रकम का 25 फीसदी हिस्सा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई खुद इस अघोषित आय के बारे में नहीं बताता है तो 90 फीसदी टैक्स के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एक एजेंसी के मुताबिक, इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इस कानून में होने वाले बदलावों को गुरुवार रात मोदी की तरफ से अचानक बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई।