Showing posts with label 2000 notes. Show all posts
Showing posts with label 2000 notes. Show all posts

Friday, 2 December 2016

नोटबंदी का 24वां दिन: जानिए आज से क्या-क्या बदल जाएगा(demonetisation 24h day)

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 8 नवंबर को देश में नोटबंदी का फैसला किया था। उसका आज 24वां दिन है। सरकार की इस घोषणा के बाद से ही लोगों के पास पैसों की कमी हो गई। लोग पैसों के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगा कर खड़े रहते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने नोटबंदी के नियमों में कई बार तब्दीली की।



जानिए आज से क्या बदल रहा है

  • आज रात 12 बजे बाद पेट्रोल पंपों पर पांच सौ रुपए के पुराने नोट के नहीं चलेंगे। पहले यह छूट 15 दिसंबर तक थी।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजाओं पर आज आधी रात के बाद से टोल शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
  • हवाई टिकट के लिए दी गयी 500 रुपये के नोट चलाने की रियायत भी आज आधी रात को खत्म हो जाएगी।
  • फिलहाल पांच सौ का पुराना नोट सरकारी अस्पताल और दवा दुकान, रेलवे टिकट काउंटर, रोडवेज बस, सहकारी स्टोर, मिल्क बूथ, एलपीजी गैस सिलेंडर और श्मशान घाट पर 500 रुपये का पुराना नोट 15 दिसंबर तक चल सकता है।


पढ़ें देश में कैसे हैं हालात
मौत की कई खबरें: 8 नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से देश के अलग-अलग भागों में से भी मौत की कई खबरें आई। खबरों में कहा गया कि ये मौतें कैश के लिए कतार में लगने और कैश नहीं मिलने के कारण हुई।


आरबीआई ने किए नियमों में कई बार बदलाव: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने नोटबंदी से जुड़े नियमों में कई बार बदलाव किए जिनमें बैंकों से कैश निकालने की लिमिट और नोट बदलने के नियमों सहित कई नियम शामिल थे।


बैंक और एटीएम में नहीं मिल रहा पैसा: नोटबंदी के बाद पैसों की कमी से परेशान लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं पर फिर भी अभी तक कैश की कमी से जूझ रहे हैं। अधिकतर एटीएम में कैश डालते ही पैसा खत्म हो जा रहा है।

Friday, 25 November 2016

नोटबंदी: बड़े डिपॉजिट का हिसाब न दे पाए तो जाने क्या होगा (Demonetization: higher tax and penalty if assessees not declare the unaccounted cash)

demonetization india



नई दिल्ली.नोटबंदी के बाद बड़े डिपॉजिट का हिसाब नहीं दे पाने पर सरकार कड़ा एक्शन ले सकती है। अघोषित आय पर 50 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा चार साल तक इस रकम का 25 फीसदी हिस्सा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई खुद इस अघोषित आय के बारे में नहीं बताता है तो 90 फीसदी टैक्स के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एक एजेंसी के मुताबिक, इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इस कानून में होने वाले बदलावों को गुरुवार रात मोदी की तरफ से अचानक बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई।