Showing posts with label free data. Show all posts
Showing posts with label free data. Show all posts

Tuesday, 21 March 2017

Jio का Buy One Get One ऑफर, अब फ्री मिलेगा और ज्यादा 4G डाटा


रिलायंस जियो अपने यूजर्स को दूसरी टेलिकॉम कंपनियों से ज्यादा फायदा देना चाहती है। यही वजह है कि वो अपने टैरिफ प्लान में ज्यादा से ज्यादा डाटा दे रही है।

जियो की फ्री सर्विस 1 अप्रैल से बंद होने वाली है। ऐसे में यूजर्स को कम पैसे में ज्यादा फायदा देने के लिए उसने प्राइम मेंबरशिप शुरू की है। यानी वे यूजर्स जो इस मेंबरशिप को लेते हैं उन्हें बहुत फायदा होगा।

हालांकि, अब कंपनी मेंबरशिप में भी कई शानदार ऑफर लेकर आई है। यानी जो यूजर्स 31 मार्च के पहले प्राइम मेंबरशिप लेकर 303 रुपए या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराते हैं तब उन्हें एडिशनल 4G डाटा दिया जाएगा।

आगे जानिए क्या है प्लान...








Tuesday, 21 February 2017

रिलायंस जियो ने मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी


रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने भले ही मौजूदा जियो यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी हो, लेकिन इसमें एक लोचा भी है।

सबसे खास बात ये है कि मुकेश अंबानी ने 99 रुपये में प्राइम मेंबरशिप की सदस्‍यता देने की बात कही है, जिसमें यूजर्स को 303 रुपये प्रति महीने में अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डेटा डेली मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए एक से 31 मार्च तक जियो यूजर्स को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

जियो प्राइम प्लान में शामिल होने वाले ग्राहकों की वन टाइम फीस 99 रुपये देनी होगी। इसके बाद 303 रुपये हर माह देने होंगे जिसमें वॉइस, विडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च 2018 तक मुफ्त रहेंगी।
इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि 99 रुपये की यह मेंबरशिप मौजूदा 10 करोड़ जियो ग्राहक ही ले पाएंगे, यानि की जियो की इस योजना का असली फायदा केवल उन्ही यूजर्स को मिलेगा, जोकि 31 मार्च तक जियो के यूजर्स हैं।

गौर करने लायक बात ये भी है कि मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में ये जिक्र नहीं किया कि मार्च 17 के बाद नए यूजर्स के लिए जियो कोई नया प्लान लेकर आएगा या नहीं। मार्च 17 के बाद बनने वाले नए यूजर्स के लिए डाटा और कॉलिंग के लिए क्या-क्या प्लान रहेंगे?

हालांकि मुकेश अंबानी ने ये जरूर घोषणा की कि अगले 12 महीने में डाटा प्लान और सस्ते होंगे। पूरे देश में रोमिंग फ्री रहेगी। इसके अलावा जियो से अन्‍य नंबर पर कॉलिंग फ्री रहेगी। इसके साथ साथ 31 मार्च के बाद भी डॉमेस्टिक नंबर पर मुफ्त कॉल्स करने की सहूलियत जारी रहेगी।

Wednesday, 8 February 2017

31 मार्च के बाद भी मिलेगी Jio की फ्री सर्विस!!!!


नई दिल्‍ली. रिलायंस जियो यूजर्स को फ्री कॉल और डाटा की सुविधा 31 मार्च 2017 के बाद भी मिल सकती है। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो नए टैरिफ प्‍लान पर काम कर रही है।
हालांकि, जियो ने बीएसई को दी जानकारी में कहा था कि उसकी फ्री सर्विसेज 31 मार्च को समाप्‍त हो जाएंगी।

- रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो एक नए टैरिफ प्लान पर काम कर रही है, जो 30 जून तक वैलिड होगा। इसके लगभग डाटा और कॉलिंग फ्री होगा।
- इस प्लान के तहत पहले के फ्री ऑफर्स से उलट नए ऑफर में डेटा के लिए करीब 100 रुपए चार्ज किया जाएगा और वॉयस सर्विस फ्री होगी।

- जियो के मौजूदा ऑफर पर दूसरी टेलिकॉम कंपनियों ने सवाल उठाए हैं।
- मुकेश अंबानी की नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्‍फोकॉम के कस्‍टमर्स की संख्या 7.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

- पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे।
- कुछ रिपोर्ट का दावा है कि फ्री ऑफर खत्‍म होने के बाद भी लोग जियो कनेक्‍शन को जारी रखेंगे।

Tuesday, 10 January 2017

एयरटेल दे रही है 1 साल तक फ्री 4जी डाटा, Jio की टक्‍कर में नया ऑफर...

नई दि‍ल्‍ली। टेलिकॉम मार्केट में जब से रिलायंस जियो की एंट्री हुई है, तब से टेलिकॉम ऑपरेटर्स लगातार कस्‍टमर्स के लिए स्‍पेशल ऑफर्स पेश कर रहे हैं। फ्री डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लगातार सिलसिला जारी है।

रि‍लायंस जि‍यो की ओर से नए साल में भी फ्री डाटा और वॉयस कॉल का ऑफर जारी रखने के बाद दूसरी कंपनि‍यों को भी नए प्‍लान पेश करने पड़े हैं। इसी दिशा में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने भी अपने कस्‍टमर्स के लिए एक स्‍पेशल ऑफर लाया है।

इस ऑफर के तहत 12 महीने के लिए फ्री डाटा कस्‍टमर्स को ऑफर किया जा रहा है। इस ऑफर के जरिए एयरटेल रिलायंस जियो को कड़ी टक्‍कर देने की कोशिश में है।

इन्‍हीं कस्‍टमर्स को मिलेगा ये स्‍पेशल ऑफर

एयरटेल की तरफ से 12 महीने के लिए फ्री डाटा का ऑफर उन कस्‍टमर्स को ही मिलेगा, जो 4जी पर स्विच करेंगे।
एयरटेल ने जारी बयान में कहा कि‍ फ्री डाटा ऑफर लेने के लि‍ए 28 फरवरी तक का ही समय है। ऐसे में जो कस्‍टमर्स इस ऑफर को हासिल करना चाहते हैं, उन्‍हें तय समय सीमा से पहले 4जी पर स्विच करना होगा।
ये ऑफर मौजूदा कस्‍टमर्स के लिए ही है। हालांकि कंपनी ने एयरटेल 4जी लेने वाले नए कस्‍टमर्स के लिए भी ऑफर पेश किया है।

नए कस्‍टमर्स के लिए है ये ऑफर
नए कस्‍टमर्स को अपने प्‍लैटफॉर्म पर लाने के लिए कंपनी ने उनके लिए भी काफी लुभावने ऑफर पेश किए हैं।
कंपनी की तरफ से ऐसे कस्‍टमर्स को 1 साल तक फ्री डेटा दिया जाएगा। एयरटेल ने कहा है कि  नए 4जी कस्‍टमर्स को 1 साल तक हर महीने 3जीबी डेटा फ्री दिया जाएगा।

प्री-पेड कस्‍टमर्स को भी मिलेगा 3जीबी फ्री डाटा
कंपनी ने कहा है कि प्री-पेड यूजर्स को भी नए साल के मौके पर स्‍पेशल ऑफर पेश किए जा रहे हैं। ये ऑफर ऑन माई प्‍लान इनफि‍नि‍टी प्‍लांस के तहत मिलेगा।
एयरटेल ने कहा है कि ऑन माई प्‍लान इनफिनिटी प्‍लासं लेने वाले कस्‍टमर्स को हर महीने 3जीबी डाटा फ्री मिलेगा।

दूसरी तरफ, पोस्‍ट पेड यूजर्स के लिए भी यह ऑफर 345 रुपए में मिलेगा। इसके लिए कस्‍टमर्स को इस अमाउंट का रिचार्ज करना होगा।