Showing posts with label Income Tax. Show all posts
Showing posts with label Income Tax. Show all posts

Thursday, 23 March 2017

आधार की 10 बातें जो हम सबको पता होनी चाहिए


केन्‍द्र सरकार ने आधार कार्ड को इनकम टैक्‍स से लेकर पेन कार्ड एप्‍लाई करने के लिये भी जरूरी कर दिया है। यही नहीं सरकार यूनिक आईडेंटिटीफिकेशन 12 अंकों के नंबर को आप की सभी जरूरतों का हल बनाना चाहती है।

अब ये सिर्फ आप की पहचान और घर का पता बताने तक ही सीमित नहीं रह गया है। सरकार आधार के जरिये लोगों तक बुनियादी चीजे पहुंचाना चाहती है। अब आप को सिम कार्ड लेने के लिये आधार की जरूरत होती है। अब सिर्फ आधार कार्ड जमा कर के आप ढेरों डॉक्‍यूमेंट देने से बच सकते हैं। हम आप को बताने जा रहे हैं कि कैसे आधार आप की जिंदगी में जरूरी होता जा रहा है।

1- इनकम टैक्‍स
1 जुलाई से अगर आप अपना इनकम टैक्‍स भरना चाहते हैं तो आप को आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नही है वो अपना आईटीआर आधार इनरोलमेंट नंबर से भर सकते हैं। जुलाई से पहले आप को अपना आधार कार्ड पेन कार्ड से लिंक करना होगा। आधार के बिना आईटीआर को वैध नहीं माना जायेगा।

2- पेन कार्ड
अगर आप को पेन कार्ड के एप्‍लाई करना है तो आप के पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। 1 जुलाई 2017 से ये नियम सभी पर लागू हो जायेगा।

3- पेंशन
इंप्‍लाई प्रोविडियेंट फंड के जरिये मिलने वाली पेंशन के लिये अब से आधार कार्ड जरूरी हो गया है। सभी पेंशनर्स से आधार नंबर जमा करने के लिये कहा गया है।

4- पेमेंट
आधार पेमेंट एप के जरिये सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है। अगर आप के पास आधार नंबर है तो आप को डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पडे़गी। आप को कार्ड स्‍वाइप करने की भी जरूरत नहीं होगी। ये यूनिवर्सल एप यूएसएसडी कोड के जरिये काम करती है। आधार नंबर के जरिये आप किसी भी बैंक से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिये आप को इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी।

5- एलपीजी
फ्री एलपीजी कनेक्‍शन के लिये भी आप को आधार नंबर की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत जिसे भी फ्री कनेक्‍शन चाहिये उसके पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। एलपीजी सब्सिडी लेने के लिये भी आप को आधार नंबर की जरूरत होगी।

6- ई एनपीएस खाता
आप ई एनपीएस के जरिये अपना पेंशन खाता खोल सकते हैं। इसके लिये आप को आधार कार्ड चाहिये। एनपीएस की ऑफीशियल साइट् पर आधार कार्ड के जरिये आप ई एनपीएस खाता बना सकते हैं।

7- पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिये अब से आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। पासपोर्ट बनवाने के लिये अभी तक ढेरों डॉक्‍यूमेंट की जरूरत होती थी। कई बार एंटी नेशनल लोग भी पासपोर्ट आसानी से बनवा लेते थे। अब से पासपोर्ट बनवाने के लिये आधार नंबर अनिवार्य हो गया है।

8- अटेंडेन्‍स
केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों ने अपने कर्मचारियों की अटेंडेन्‍स के लिये आधार इनेबल्‍ड बायोमेट्रिक अटेंडेन्‍स सिस्‍टम तैयार किया है। जिसके जरिये सभी कर्मचारियों की उपस्थिती का पता लगता है। भविष्‍य में हर जगह अटेंडेन्‍स के लिये आधार नंबर अनिवार्य हो गया है।

9- रेलवे टिकट
रेलवे टिकट बुकिंग के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आप आधार नंबर के जरिये रेलवे टिकट बुक करवा सकते हैं।

10- रासन की दुकान
रासन की दुकानों पर सामान लेने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। बिना आधार कार्ड और आधार नंबर के रासन की दुकानों से सामान नहीं लिया जा सकता है।

Thursday, 2 March 2017

टैक्स अधिकारी के घर छापा, मिलीं करोड़ों की संपत्ति, गिनने में लगे 6 घंटे


मंगलवार को जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कर्नाटक के हुबली में कमर्शियल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के यहां छापा मारा तो वह सन्न रह गए। उन्हें छापेमारी में मिले सामान को जानने में 6 घंटे लगे। उन्हें अलमारी से 7 हजार साड़ियां मिलीं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है।

सूत्रों ने बताया कि पूरा कमरा अधिकारी करियप्पा एन. की पत्नी की साड़ियों से भरा हुआ था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो पहले उन्होंने कहा कि वह एक बिजनेस चलाती हैं, लेकिन पूछताछ करने पर वह इसके पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं कर पाईं।

एसीबी के एक अफसर ने टाइम्स अॉफ इंडिया से कहा कि हमें साड़ियां गिनने में ही 6 घंटे का समय लग गया। एक कमर्शियल टैक्स विभाग के अफसर की पत्नी की पास इतनी महंगी साड़ियां होने पर विश्वास नहीं हो रहा। यह भी मुमकिन हो सकता है कि उसने साड़ी की दुकानों पर रेड डाली हो और कपड़ों को रख लिया हो।

एसीबी को करियप्पा के घर से संपत्ति के कई दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर हैं। इसमें तीन घर, बेंगलुरु में एक फ्लैट, कृषि भूमि और प्लॉट शामिल हैं। उनके यहां से जूलरी, जूते, घड़ियां और अन्य सामान भी मिला है। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं जो विदेश में पढ़ रहे हैं।

ये है करियप्पा की प्रॉपर्टी : यशवंतपुर में एक 10 हजार स्क्वेयर फुट का प्लॉट, हुबली में एक करोड़ का डुप्लेक्स घर, हेसाराघट्टा में एक फ्लैट, हुबली में दो फ्लैट, मंजूनाथ नगर में को प्लॉट, कोलीवाड़ा गांव में 20 एकड़ की कृषि भूमि, नवलगुंड में 4 एकड़ की जमीन।

वहीं एक अन्य अफसर केटी नागराज के यहां भी एसीबी ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। वह बेंगलुरु महानगरपालिका में चीफ इंजीनियर है। जांचकर्ताओं को उसके घर से कई किलो सोने के आभूषण और प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं।

एक वरिष्ठ एसीबी अफसर ने कहा कि उनके पास सकलेशपुर और हासन जिले में 150 एकड़ का एक कॉफी एस्टेट मिला है, जो उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर है। एसीबी अधिकारी ने बताया कि उसके यहां से 7 लाख कैश, 10 किलो का सोना, 5 आधुनिक कारें, 4 प्लॉट के कागज, 2 घर और एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के दस्तावेज मिले हैं। 2 लॉकरों को चेक किया जाना अभी बाकी है।

Wednesday, 8 February 2017

जानिए कैसे एक बार फिर मोदी ने सबकी बोलती कर दी बंद




नई दिल्‍ली. राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर बहस के दौरान मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने आम बजट को समय से पहले करने और रेल बजट को खत्‍म करने का राज खोला। इस दौरान मोदी ने नोटबंदी के फैसले को सही ठहराया और कहा कि इकोनॉमी मजबूत स्‍थि‍ति‍ में थी इसलि‍ए नोटबंदी का फैसला कि‍या। मजबूत इकोनॉमी ही नोटबंदी के झटके को झेल सकती थी। हमने पूरी तैयारी के साथ यह नि‍र्णय कि‍या।

आमतौर पर आम बजट फरवरी के अंतिम कार्य दिवस को पेश किया जाता था। लेकिन, मोदी सरकार ने इस साल से बजट की तारीख 1 फरवरी कर दी। साथ 92 साल से चली आ रही रेल बजट को पेश करने की परंपरा को भी खत्‍म कर दिया और इसका आम बजट में मर्जर कर दिया।

अगली स्‍लाइड में... तो मोदी ने इसलिए बदली बजट की तारीख
लोकसभा में मोदी ने बताया कि भारत एक कृषिप्रधान देश है। 1 जून के बाद देश में बारिश हो जाती है, जबकि फरवरी के आखिर में पेश किया जाता था। ऐसे में खेती के नजरिए से तीन महीने में बजट का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता था।
पीएम ने कहा कि क्या कारण था कि आजादी के कई सालों तक बजट शाम को पांच बजे आता था? किसी ने क्यों नहीं सोचा? बस चल रहा है तो चल रहा है। यूके की संसद चलती थी, उसी के लिहाज से हिंदुस्तान में बजट आता था। मोदी ने घड़ी दिखाकर बताया कि बहुत कम लोगों को पता है कि हम घड़ी ऐसे पकड़ते हैं तो इंडियन टाइम है और घड़ी को ऐसे पकड़ते हैं तो लंदन टाइम है।

रेल बजट खत्‍म करना सही फैसला
पीएम मोदी ने रेल बजट को खत्म करने के फैसले को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा कि पहले रेलवे विभिन्न इलाकों को खुश करने के लिए पेश किया जाता था। सांसदों और मंत्रियों के भी रेल बजट से अलग-अलग उम्मीदें होती थीं।
रेल बजट में उनकी उम्मीदें पूरी कर रेलवे का नुकसान किया जाता रहा। मोदी ने कहा कि हमने देखा कि रेल बजट में 1,500 घोषणाएं की गईं और ज्यादातर ने कागजों पर ही मुक्ति पा ली।
रेलवे के स्वास्थ्य के लिए उसके बजट को राजनीति का शिकार होने से बचाना जरूरी था। पहले की सरकारें लोगों को नाखुश करने की हिम्मत नहीं दिखा पाईं, लेकिन हमें ऐसा करना था और हमने किया।

नोटबंदी से बड़ा बदलाव आया
पीएम मोदी ने कहा कि 'नोटबंदी से बड़ा बदलाव आया है, पहले सिर्फ घोटालों का ही नाम आता था। इकोनॉमी मजबूत थी। इसलि‍ए नोटबंदी का फैसला कि‍या। कमजोर इकोनॉमी के समय यह फैसला कि‍या जाता तो परेशानी होती। 'पूरी प्‍लानिंग के साथ नोटबंदी को लागू कि‍या। हमें पता था कि‍ इकोनॉमी ऐसे झटके झेल लेगी।

Sunday, 22 January 2017

टैक्‍स चोरी पकड़ने के लिए सरकार ने अपनाए ये 5 नए दांव, आप भी रहें अलर्ट...


नई दिल्‍ली।नोट बंदी के बाद मोदी सरकार ने देश में टैक्‍स चोरी रोकने के लिए 5 नए दांव अपनाएं हैं। सरकार को भरोसा है कि इन 5 तरीकों से टैक्‍स चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा। इससे देश में टैक्‍स देने वालों की संख्‍या बढ़ जाएगी और सरकार की टैक्‍स के तौर पर होने वाली आय में ज्‍यादा इजाफा होगा।

सरकार टेक्‍नोलॉजी से कर रही है टैक्‍स चोरी करने वालों की पहचान
इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट टेक्‍नोलॉजी की मदद से टैक्‍स चोरी करने वालों की पहचान कर रही है। सरकार ने उपलब्‍ध आंकड़ों के आधार पर बड़े पैमाने पर ऐसे लोगों की पहचान की है जिनकी इनकम पर टैक्‍स बनता है लेकिन ये लोग टैक्‍स का पेमेंट नहीं कर रहे हैं।

बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए जमा करने वालों पर नजर
अगर आपने एक साल में अपने अकाउंट में 10 लाख रुपए या इससे अधिक जमा कराएं हैं तो बैंक आपकी डिटेल इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट को दे देगा। इसके बाद इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट आपकी डिक्‍लेयर्ड इनकम चेक करेगा। अगर आपने अपनी इनकम कम दिखाई है या टैक्‍स नहीं दिया है तो आप इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट के शिकंजे में आ सकते हैं।

अगर खरीदा है 30 लाख रुपए से अधिक का घर
अगर आपने 30 लाख रुपए से अधिक का घर खरीदा है तो रजिस्‍ट्री कराने पर राजिस्‍ट्री अथॉरिटी आपकी डिटेल इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट को देगा। ऐसे में इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट आपसे पूछ सकता है कि जिस पैसे से आपने घर खरीदा है उसका सोर्स क्‍या है।

अगर आपने खरीदी है 5 लाख रुपए से अधिक की कार इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट का कहना है‍ कि देश में ऐसे लोगों की संख्‍या काफी अधिक है जिनके पास कार है लेकिन वे इनकम टैक्‍स नहीं देते हैं। ऐसे में विभाग कार रखने वालों पर भी नजर रख रहा है। अगर आपने 5 लाख रुपए से अधिक की कार खरीदी है तो इनकम टैक्‍स विभाग आपसे आपकी इनकम के बोर में पूछताछ कर सकता है।

1 लाख रुपए या इससे ज्‍यादा कैश में किया है क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट
अगर आप साल में एक लाख रुपए या इससे ज्‍यादा का क्रेडिट कार्ड बिल कैश में पेमेंट करते हैं तो बैंक इसकी रिपोर्ट इनकम टैक्‍स विभाग को देगा। इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट इसके आधार पर आपकी इनकम की जांच पड़ताल कर सकता है।

एक साल में खरीदा है 10 लाख रुपए का बांड या स्‍टॉक
अगर आपने एक साल में 10 लाख रुपए या इससे अधिक का बांड या शेयर खरीदा है तो इस डिटेल इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट को मिल जाएगी। इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट आपसे पूछ सकता है कि इस रकम का सोर्स क्‍या है।

Friday, 2 December 2016

सबसे बड़े काले धन का खुलासा! जाने क्या है पूरा मामला (gujarat Businessman declares Rs 13,000 crore under disclosure scheme)

सबसे बड़े काले धन का खुलासा! उद्योगपति ने कबूले 13 हजार 860 करोड़ रुपए

अहमदाबाद। केन्द्र सरकार के इन्कम डेक्लेरेशन स्कीम (आईडीएस) के तहत अहमदाबाद के उद्योगपति महेश शाह ने देश में संभवत: सबसे ज्यादा 13 हजार 860 करोड़ रुपए का कालाधन कबूला। लेकिन इस बड़ी रकम के कर के रूप में 3900 करोड़ का पहला हफ्ता (25 फीसदी) 30 नवम्बर तक नहीं भरने पर आयकर विभाग ने सर्च आरंभ किया। विभाग ने शाह के चार्टर्ड एकाउंटेंट के निवास, कार्यालय व अन्य जगहों पर सर्च किया।

आईडीएस की अंतिम तारीख 30 सितम्बर थी और इसी दिन शहर के जोधपुर इलाके के उद्योगपति ने अपनी अघोषित आय कबूली। आईडीएस के तहत जितना काला धन घोषित किया जाएगा उसकी आयकर विभाग की ओर से कोई जांच नहीं की जाएगी। 

लेकिन इस आय की 25 फीसदी रकम 30 नवम्बर तक भरी जानी थी। लेकिन ऐसा नहीं करने पर आयकर विभाग सक्रिय हुई। बताया जाता है कि वित्त मंत्रालय की ओर से भी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार करने वाले इस उद्योगपति पर नजर रखी जा रही थी। आईडीएस के तहत देश भर में 6 5 हजार 250 करोड़ के करचोरी की बात कबूली गई है।