Showing posts with label aadhar card. Show all posts
Showing posts with label aadhar card. Show all posts

Thursday, 23 March 2017

आधार की 10 बातें जो हम सबको पता होनी चाहिए


केन्‍द्र सरकार ने आधार कार्ड को इनकम टैक्‍स से लेकर पेन कार्ड एप्‍लाई करने के लिये भी जरूरी कर दिया है। यही नहीं सरकार यूनिक आईडेंटिटीफिकेशन 12 अंकों के नंबर को आप की सभी जरूरतों का हल बनाना चाहती है।

अब ये सिर्फ आप की पहचान और घर का पता बताने तक ही सीमित नहीं रह गया है। सरकार आधार के जरिये लोगों तक बुनियादी चीजे पहुंचाना चाहती है। अब आप को सिम कार्ड लेने के लिये आधार की जरूरत होती है। अब सिर्फ आधार कार्ड जमा कर के आप ढेरों डॉक्‍यूमेंट देने से बच सकते हैं। हम आप को बताने जा रहे हैं कि कैसे आधार आप की जिंदगी में जरूरी होता जा रहा है।

1- इनकम टैक्‍स
1 जुलाई से अगर आप अपना इनकम टैक्‍स भरना चाहते हैं तो आप को आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नही है वो अपना आईटीआर आधार इनरोलमेंट नंबर से भर सकते हैं। जुलाई से पहले आप को अपना आधार कार्ड पेन कार्ड से लिंक करना होगा। आधार के बिना आईटीआर को वैध नहीं माना जायेगा।

2- पेन कार्ड
अगर आप को पेन कार्ड के एप्‍लाई करना है तो आप के पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। 1 जुलाई 2017 से ये नियम सभी पर लागू हो जायेगा।

3- पेंशन
इंप्‍लाई प्रोविडियेंट फंड के जरिये मिलने वाली पेंशन के लिये अब से आधार कार्ड जरूरी हो गया है। सभी पेंशनर्स से आधार नंबर जमा करने के लिये कहा गया है।

4- पेमेंट
आधार पेमेंट एप के जरिये सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है। अगर आप के पास आधार नंबर है तो आप को डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पडे़गी। आप को कार्ड स्‍वाइप करने की भी जरूरत नहीं होगी। ये यूनिवर्सल एप यूएसएसडी कोड के जरिये काम करती है। आधार नंबर के जरिये आप किसी भी बैंक से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिये आप को इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी।

5- एलपीजी
फ्री एलपीजी कनेक्‍शन के लिये भी आप को आधार नंबर की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत जिसे भी फ्री कनेक्‍शन चाहिये उसके पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। एलपीजी सब्सिडी लेने के लिये भी आप को आधार नंबर की जरूरत होगी।

6- ई एनपीएस खाता
आप ई एनपीएस के जरिये अपना पेंशन खाता खोल सकते हैं। इसके लिये आप को आधार कार्ड चाहिये। एनपीएस की ऑफीशियल साइट् पर आधार कार्ड के जरिये आप ई एनपीएस खाता बना सकते हैं।

7- पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिये अब से आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। पासपोर्ट बनवाने के लिये अभी तक ढेरों डॉक्‍यूमेंट की जरूरत होती थी। कई बार एंटी नेशनल लोग भी पासपोर्ट आसानी से बनवा लेते थे। अब से पासपोर्ट बनवाने के लिये आधार नंबर अनिवार्य हो गया है।

8- अटेंडेन्‍स
केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों ने अपने कर्मचारियों की अटेंडेन्‍स के लिये आधार इनेबल्‍ड बायोमेट्रिक अटेंडेन्‍स सिस्‍टम तैयार किया है। जिसके जरिये सभी कर्मचारियों की उपस्थिती का पता लगता है। भविष्‍य में हर जगह अटेंडेन्‍स के लिये आधार नंबर अनिवार्य हो गया है।

9- रेलवे टिकट
रेलवे टिकट बुकिंग के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आप आधार नंबर के जरिये रेलवे टिकट बुक करवा सकते हैं।

10- रासन की दुकान
रासन की दुकानों पर सामान लेने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। बिना आधार कार्ड और आधार नंबर के रासन की दुकानों से सामान नहीं लिया जा सकता है।

Thursday, 16 February 2017

आधार कार्ड को लेकर ये हैं बड़े फैसले, देख लें नहीं तो पछताएंगे आप


आधार कार्ड को लेकर दो बड़े फैसले लिए गए हैं,​ जिन्हें एक दिसंबर से लागू भी कर दिया गया है। जल्दी से देख लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

अभी तक सरकारी कामकाज के लिए आधार कार्ड जरूरी है, लेकिन अब इसे पढ़ाई-लिखाई के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। हरियाणा बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि एग्जाम में बैठने के लिए आधार कार्ड होना बहुत जरूरी है।

जेईई मेन्स के फॉर्म भरने के लिए भी इसे जरूरी कर दिया गया है। इस बार ऑनलाइन आवेदन में आधार नंबर देना जरूरी होगा। जम्‍मू-कश्‍मीर, असम और मेघालय के आवेदकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।

सीबीएसई बनवाएगा आधार कार्डः सरकार के इस फैसले के बाद आधार कार्ड की अनिवार्यता की वजह से परेशान स्‍टूडेंट्स के लिए सीबीएसई ने नई कवायद शुरू की है। दरअसल, सीबीएसई स्‍टूडेंट्स के आधार कार्ड बनवाएगा। बोर्ड ने इन केंद्रों की सूची जेईई मेन्‍स की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

आधार कार्ड के लिए बनाए सुविधा केंद्रः सुविधा केंद्र पर रजिस्‍ट्रेशन कराने के बाद 3 से 5 हफ्तों में आधार कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी स्टूडेंट को मैसेज और ईमेल से मिलेगी। एनरोलमेंट नंबर आधार के रजिस्‍ट्रेशन के समय मिले स्‍लिप पर लिखा होता है और यह 28 डिजिट का होता है।

आधार को लेकर दूसरा फैसलाः अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो रसाई गैस पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। ऑयल कंपनियों ने निर्देश जारी किए हैं कि सब्सिडी उन्हें ही दी जाए जिनके आधार कार्ड गैस कनेक्शनों से लिंक हैं।

Monday, 12 December 2016

अब डिजिलॉकर के जरिए लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी के साथ कीजिए ड्राइविंग (DigiLocker)

नई दिल्ली। अब आप जल्द अपने लाइसेंस और आरसी को बिना साथ रखे भी ड्राइविंग कर सकेंगे। ऐसा मुमकिन होगा डिजिलॉकर के कमाल से। आप अपने इन डॉक्युमेंट्स को नैशनल डिजिटल लॉकर सिस्टम में सुरक्षित रख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस या दूसरी एजेंसियां उन डॉक्युमेंट्स को वेरिफाइ भी कर सकेंगी।

ट्रांसपॉर्ट और आईटी मिनिस्ट्री बुधवार को लोगों के लिए यह नई व्यवस्था लॉन्च करने जा रही हैं। डिजिलॉकर आपको अपने सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को एक जगह पर डिजीटली स्टोर करने की सुविधा देता है। अपना डिजिटल लॉकर साइन अप करने के लिए आपको आधार नंबर और इससे जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।

सूत्रों का कहना है कि एक बार जब यह सर्विस शुरू हो गई तो डीएल और आरसी के स्पॉट वेरिफिकेशन में मदद मिलेगी। स्पॉट वेरिफिकेशन यूजर के मोबाइल पर नैशनल रजिस्ट्री ऑफ वीकल और ड्राइवर डेटा के जरिए हो सकेगा।

ट्रांसपॉर्ट मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने बताया कि जो अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहा होगा उसे इसके लिए एक मोबाइल ऐप की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि आईटी मिनिस्ट्री जल्द ही ऐप लॉन्च करेगी। ऑनलाइन वेरिफिकेशन में अगर किसी तरह के उल्लंघन का पता चला है तो ऐप की मदद से पेनल्टी पॉइंट्स भी भरा जा सकेगा।