Showing posts with label new currency. Show all posts
Showing posts with label new currency. Show all posts

Thursday, 9 March 2017

बड़ी खबरः होली के बाद नही चलेंगे 500 और 2000 के ये नोट !


देश में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने नई करेंसी को साफ और स्वच्छ रखने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी जारी कर दी है। इस पॉलिसी के तहत लिखे या रंगे हुए और गंदे नोट अब बैंक में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

एेसे में होली का त्योहार सामने है और आपके 500 या 2000 के नोट पर होली का रंग लग जाता है, तो बैंक इन नोटों को नहीं लेगा। इसलिए सावधान रहें और जब होली खेलने जाएं तो कैशलेस होकर जाएं।

इसका मतलब इस बार की होली का रंग आपकी जेब की चमक को फीकी कर सकता है। इसलिए सावधान रहें और जब होली खेलने जाएं या होली के रंग में पड़ोसी को रंगने जाएं तो कैश लैस होकर जाएं।

आप भी जानें सीएनटी पॉलिसी
आर.बी.आई. ने सीएनटी यानि‍ क्लीन नोट पॉलिसी जारी की है। बाजार में स्वच्छ मुद्रा का चलन ही इस पॉलिसी का उद्देश्य है आर.बी.आई. ने सभी बैंकों को इस पॉलिसी की गाइडलाइन जारी करते हुए इसके नियमों का पालन करने के आदेश दिए हैं।

इस पॉलिसी के तहत कोई भी बैंक अब उन नोटों को स्वीकार नहीं करेगा जिन पर पेन से लिखा हुआ होगा या फिर किसी तरह के रंग में हुआ नोट होगा। ऐसे नोटों को बैंक नहीं लेगा सहारनपुर की कोर्ट रोड शाखा के एक सीनियर बैंक कर्मचारी ने अपना नाम नाम बताने की शर्त पर आर.बी.आई. पॉलिसी की पुष्टि की है।

Wednesday, 22 February 2017

500 के नोट को लेकर खड़ी हो गई नई मुसीबत, बैंकों में भी मचा है हड़कंप


500 के नए नोट को लेकर एक बार फिर से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। इसके चलते बैंकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। देख लीजिए, कहीं पछताना न पड़ जाए आपको।

दरअसल, पानी में गीला हो जाने पर 500 का नया नोट रंग छोड़ देता है। उसका कलर उड़ जाता है। ऐसा होने का खामियाजा पंजाब के जालंधर निवासी एक टीचर को भुगतना पड़ा।

हुआ यूं कि बैंक ने वह नोट लेने से इंकार कर दिया। बैंक अफसरों का कहना है वह रंग उड़े नोटों को नहीं बदल सकते।

स्कूल टीचर सत्यदेव शर्मा ने कहा कि उनकी पैंट में पड़े 500-500 के 6 नोट गलती से वॉशिंग मशीन में धुल गए। धुलने के बाद सभी का रंग भी बदल गया। अब कोई बैंक इन्हें बदलने को तैयार नहीं है। वे पीएनबी बैंक गए तो अफसर ने कहा कि पैसे बदलवाने हैं तो मेन ब्रांच जाकर बात करें।

अफसर की बात मानते हुए वे पीएनबी की दीपनगर शाखा के अफसरों से मिले तो वहां जवाब मिला कि नई करंसी के नोटों को बदलने के लिए हमें कोई गाइडलाइन नहीं मिली है, जबकि आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक हर तरह के फटे-पुराने नोट भी हर हालत में बदलेंगे।

ऐसा ही एक मामला मोहाली में सामने आया था। यहां बलौंगी निवासी एक परिवार शादी में गया था तो बारिश के चलते जेब में रखे 500 के नोट गीले हो गए। उसके बाद नोटों का रंग उड़ गया था और नोटों से गांधी जी गायब हो गए थे।

Sunday, 11 December 2016

चिप नहीं फिर कैसे पकड़े जा रहे हैं नोट के बंडल?

देश में जितने बड़े पैमाने पर नोटों के बंडल पकड़े जा रहे हैं वैसा अभी तक कभी नहीं हुआ होगा। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि नोट के बंडल बैंकों से निकलते ही 2 से 4 दिन के अंदर पकड़ लिए जा रहे हैं। इनकम टैक्स के अफसरों को आखिर बड़ी तादाद में ले जाए जा रहे कैश का पता कैसे चल जा रहा है? यहां हम आपको बता दें कि नकदी की तलाश में मारे गए इनकम टैक्स के छापों में से एक भी अभी तक ऐसा नहीं है जिसमें उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा हो। ऐसे छोटे बड़े छापों में अब तक 300 करोड़ से ज्यादा कैश पकड़ा जा चुका है।

छापों में 100 फीसदी कामयाबी कैसे?
कई लोग इस बात पर हैरान हैं कि नकदी के लिए मारे गए छापे अब तक लगभग सौ फीसदी सफल रहे हैं। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में इनकम टैक्स अफसरों ने सीधे घर के बाथरूम में ही छापा मारा था और ऐसा लग रहा था कि वहां पर नोट कहां है इसकी जानकारी पहले से थी।

यही हाल लगभग सभी जगह हुआ है। चाहे वो दिल्ली में चार्टर्ड अकाउंटेंट का दफ्तर हो या बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के इंजीनियरों का घर। सबसे ज्यादा बरामदगी नकदी को कार, ट्रेन या हवाई जहाज से ले जाने की कोशिश में हुई है। इसी वजह से कई लोग यह शक जताने लगे हैं कि नई नोट में चिप तो नहीं लेकिन कोई न कोई ऐसा सिक्योरिटी फीचर लगा है जिसकी वजह से इसका सुराग आसानी से मिल जा रहा है। इस बारे में इनकम टैक्स विभाग से जुड़े एक अहम व्यक्ति से बात की उन्होंने हमें कुछ अहम बातें बताईं वो इस तरह से हैं:

लेन-देन पर कई एजेंसियों की नज़र
पैसा बैंक की मिलीभगत से निकाला जा रहा हो या किसी और जरिए से इसके ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने के लिए कई एजेंसियां काम पर जुटी हैं। इसमें सीबीआई और ईडी की भी मदद ली जा रही है। ऐसा करने से लेन-देन के लगभग हर चैनल पर पहरा है। जब भी कोई एक जगह से पैसा लेकर बाहर आता है तो वो व्यक्ति भी पकड़ा जाता है जिसने ये रकम दी और वो भी जिसके तक इसे पहुंचाया जाना है।

बैंकों से मिल रहे हैं लेनदेन के सुराग
किसी बैंक में मैनेजर या कोई दूसरा कर्मचारी जब किसी ग्राहक को गलत तरीके से उसके कोटे से ज्यादा नोट देता है तो हो सकता है कि उसके आसपास बैठा कोई दूसरा कर्मचारी ही इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दे दे। दरअसल सभी बैंकों में एक टोल फ्री हेल्पलाइन दी गई है, जिस पर कॉल करके ऐसी लेन-देन की खबर बिना पहचान जाहिर किए दी जा सकती है।

खुद बैंक के अफसरों ने दी सूचना
दूर-दराज के कुछ मामलों में पैसा देने के लिए राजनीतिक या किसी किस्म का दबाव होता है तो मजबूरी में बैंक वालों को पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन बाद में वो इसकी जानकारी पहले से तय तरीके से अपने ऊपरी अधिकारियों तक पहुंचा देते हैं। जिसके कारण पैसे पाने वाला पकड़ा जाता है। इस कैटेगरी में कई बड़े पुलिस अफसर और प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। इनकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग के पास है। इनका भी पकड़ा जाना तय है।

हर चोर देता है कई चोरों के सुराग!
किसी के पास नई करंसी पकड़ी गई तो ऐसा नहीं कि वो पैसे सिर्फ एक आदमी के पास से पकड़े गए। ज्यादातर मामलों में जब एक से पूछताछ होती है तो वो अपने जैसे कई और चोरों के सुराग दे देता है। जैसे कि दिल्ली में 3.5 करोड़ रुपये के साथ जब दो लोग पकड़े गए थे, तो उनसे पूछताछ के बाद बैंक के दो मैनेजर की गिरफ्तारी हुई। बाद में इन दोनों मैनेजरों ने कई और मामले खोल दिए। साथ ही यह पोल भी खुल गई कि कश्मीरी गेट ब्रांच जैसी धांधली चांदनी चौक ब्रांच में भी चल रही है। इस तरह से चोरों का एक पूरा जाल खुल जाता है। ये एक चेन रिएक्शन की तरह है जो काफी लंबा चलने वाला है।

जो बच गए उनकी भी बारी आएगी
हमारे सूत्र ने बताया कि कई छोटे मामलों को इनकम टैक्स अफसर अभी नजरअंदाज करके चल रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने किसी कमीशन एजेंट या दूसरे तरीकों से अपने काले नोट को सफेद बना लिया है। अगले छह महीने में इन सभी के घरों पर बिन बुलाए मेहमान पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं 8 नवंबर की रात के बाद बैक डेट में सोना, प्रॉपर्टी और कार खरीदने वालों का भी पूरा हिसाब सरकार के पास पहुंच चुका है। मतलब ये कि कैश ही नहीं, इसके बाद अवैध प्रॉपर्टी और सोना जब्त होने की बारी है।