Showing posts with label online payment. Show all posts
Showing posts with label online payment. Show all posts

Sunday, 22 January 2017

टैक्‍स चोरी पकड़ने के लिए सरकार ने अपनाए ये 5 नए दांव, आप भी रहें अलर्ट...


नई दिल्‍ली।नोट बंदी के बाद मोदी सरकार ने देश में टैक्‍स चोरी रोकने के लिए 5 नए दांव अपनाएं हैं। सरकार को भरोसा है कि इन 5 तरीकों से टैक्‍स चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा। इससे देश में टैक्‍स देने वालों की संख्‍या बढ़ जाएगी और सरकार की टैक्‍स के तौर पर होने वाली आय में ज्‍यादा इजाफा होगा।

सरकार टेक्‍नोलॉजी से कर रही है टैक्‍स चोरी करने वालों की पहचान
इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट टेक्‍नोलॉजी की मदद से टैक्‍स चोरी करने वालों की पहचान कर रही है। सरकार ने उपलब्‍ध आंकड़ों के आधार पर बड़े पैमाने पर ऐसे लोगों की पहचान की है जिनकी इनकम पर टैक्‍स बनता है लेकिन ये लोग टैक्‍स का पेमेंट नहीं कर रहे हैं।

बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए जमा करने वालों पर नजर
अगर आपने एक साल में अपने अकाउंट में 10 लाख रुपए या इससे अधिक जमा कराएं हैं तो बैंक आपकी डिटेल इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट को दे देगा। इसके बाद इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट आपकी डिक्‍लेयर्ड इनकम चेक करेगा। अगर आपने अपनी इनकम कम दिखाई है या टैक्‍स नहीं दिया है तो आप इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट के शिकंजे में आ सकते हैं।

अगर खरीदा है 30 लाख रुपए से अधिक का घर
अगर आपने 30 लाख रुपए से अधिक का घर खरीदा है तो रजिस्‍ट्री कराने पर राजिस्‍ट्री अथॉरिटी आपकी डिटेल इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट को देगा। ऐसे में इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट आपसे पूछ सकता है कि जिस पैसे से आपने घर खरीदा है उसका सोर्स क्‍या है।

अगर आपने खरीदी है 5 लाख रुपए से अधिक की कार इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट का कहना है‍ कि देश में ऐसे लोगों की संख्‍या काफी अधिक है जिनके पास कार है लेकिन वे इनकम टैक्‍स नहीं देते हैं। ऐसे में विभाग कार रखने वालों पर भी नजर रख रहा है। अगर आपने 5 लाख रुपए से अधिक की कार खरीदी है तो इनकम टैक्‍स विभाग आपसे आपकी इनकम के बोर में पूछताछ कर सकता है।

1 लाख रुपए या इससे ज्‍यादा कैश में किया है क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट
अगर आप साल में एक लाख रुपए या इससे ज्‍यादा का क्रेडिट कार्ड बिल कैश में पेमेंट करते हैं तो बैंक इसकी रिपोर्ट इनकम टैक्‍स विभाग को देगा। इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट इसके आधार पर आपकी इनकम की जांच पड़ताल कर सकता है।

एक साल में खरीदा है 10 लाख रुपए का बांड या स्‍टॉक
अगर आपने एक साल में 10 लाख रुपए या इससे अधिक का बांड या शेयर खरीदा है तो इस डिटेल इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट को मिल जाएगी। इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट आपसे पूछ सकता है कि इस रकम का सोर्स क्‍या है।

Thursday, 12 January 2017

28 फरवरी तक जमा नहीं किया PAN तो सीज हो जाएगा आपका बैंक/डाकघर खाता

यदि आपका खाता बैंक या डाकघर में है और उसमें पैन (परमानेंट एकाउंट नंबर) नहीं लगा है तो 28 फरवरी से पहले जमा कर दें। ऐसा नहीं करने की स्थिति में खाता सीज हो सकता है। यदि पैन नहीं बना है तो उसके लिए आवेदन कर दें।

फिलहाल आवेदन की स्लिप ही खाते में लगाई जा सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स विभाग ने शनिवार को इस आशय का सर्कुलर जारी किया है।

आयकर विभाग के अधिकारी बताते हैं कि अब भी बड़ी संख्या में बैंकों में खाताधारकों का पैन नहीं जमा है। सभी खातों में पैन की अनिवार्यता के पीछे खाताधारकों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग करना मकसद है।

Wednesday, 11 January 2017

500-1000 नोटबंदी के बाद की सबसे बड़ी खुशखबरी, देश की जनता खुश हो जाएगी ये खबर पढ़कर

नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के ठीक दो महीने बाद बैंकों में जमा कुल राशि में करीब 3 से 4 लाख करोड़ की रकम कालाधन (जिस रकम पर टैक्स अदा न किया गया हो) है। यह खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि यह रकम नोटबंदी के फैसले के बाद अगले 50 दिन के भीतर बैंक खातों में (500 और 1000 रुपए के नोट) जमा हुई है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग से कहा गया है कि जिस रकम पर टैक्स अदा नहीं किया है उन बैंक खातों की जांच की जाए जिनमें 3 से 4 लाख करोड़ की रकम जमा हुई है। अधिकारी ने बताया कि हमारे पास काफी डेटा है जिसका विश्लेषण बताता है कि करीब 60 लाख बैंक खातों में 2 लाख से ऊपर की रकम जमा की गई है। खातों में जमा हुई कुल रकम 7.34 लाख करोड़ है।

सूत्रों ने कहा कि 9 नवबंर 2016 के बाद पूर्वोत्तर में 10,700 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। इसके अलावा आतंकवाद से प्रभावित राज्यों में भी जमा हुए पुराने नोट के संबंध में जानकारी संबंधित प्रवर्तनकारी एजेंसियों को दे दी गयी है। इन क्षेत्रों पर सरकार की विशेष नजर है। आयकर विभाग उन खातों पर भी ध्यान दे रहा है जिनमें दो से ढाई लाख रुपए जमा हुए हैं लेकिन इनमें से कई का पैन नंबर, मोबाइल नंबर और पता एक ही है। ऐसे खातों में लगभग 42,000 करोड़ रुपए जमा होने का अनुमान है।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों में भी भारी भरकम राशि पुराने नोट के रूप में जमा होने के मामले भी जांच के दायरे में हैं। अगर किसी जन धन खाते में एक लाख रुपए से अधिक कैश जमा हुआ है तो खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी जांच की जाएगी।

इसके अलावा बंद पड़े खातों में भारी भरकम 25,000 करोड़ रुपए जमा होने का अनुमान है। नोटबंदी के बाद जमा हुई धनराशि से जुड़े मामलों की जांच आयकर विभाग के साथ-साथ ईडी और सीबीआई भी कर रही है। आयकर विभाग व्यापक स्तर पर आंकड़ों का विश्लेषण भी कर रहा है।

Friday, 6 January 2017

UPI से पेंमेंट करते समय जरुर बरतें ये सावधानी, नहीं होगी कोई परेशानी

नई दिल्ली। यूपीआई से फंड ट्रांसफर करना सिंपल और आसान है। लेकिन छोटी सी गलती आपको परेशानी में भी डाल सकती है। इसलिए यूपीआई से पेमेंट करते समय इन सावधानियों का यूज करके परेशानियों से बच सकते हैं। यूपीआई यूज करते वक्त फोन खो जाने से लेकर दूसरी कई सिचुएशन सामने आ सकती है। ऐसे में आपको बताते हैं कि ऐसी सिचुएशम में क्या करना चाहिए।
अगर खो जाए आपका मोबाइल या सिम कार्ड
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के एमडी और सीईओ ए पी होता ने बताया कि "यूपीआई ऑनलाइन बैंकिंग का बहुतआसान और सिंपल तरीका है। जो कि यूज करने में बेहद सिंपल है, वहीं सेफ भी है"।
यूपीआई आपके मोबाइल नंबर और सिम कार्ड को वैलिडेट करता है। अगर आपका मोबाइल या सिम कार्ड खो जाए तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोई भी आपके यूपीआई अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा क्योंकि ट्रांजेक्शन करने के लिए यूपीआईपिन की जरूरत होगी। ऐसे में हमेशा यह ध्यान रखे, कि यूपीआई पिन को फोन में सेव नहीं रखे। साथ ही फोन खो जाने पर अपने यूपीआई अकाउंट को बैंक के ब्लॉक कर देना चाहिए।
वर्चुअल आईडीका एग्जिस्ट नहीं होना
आपने जो वर्चुअल आईडी फीड की है वह अगर एग्जिस्ट नहीं करता तो पैसा ट्रांसफर करने पर आपके अकाउंट से पैसा कट जाएगा। हालांकि राहत की बात यह है कि ऐसी सिचुएशन में पैसा 2-3 घंटे में आपके अकाउंट में रिटर्न हो जाता है।
वर्चुअल आईडी गलत भरना
अगर अकाउंट ऐड करते समय अगर बेनिफिशियरी का वर्चुअल आईडी गलत फीड कर दिया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। जैसे फंड महेंद्र को भेजना है लेकिन नरेंद्र को भेज दिया है, तो इसके लिए बैंक से संपंर्क करें। रिसीवर से पैसे वापिस करवाने के लिए रिक्वेस्ट करें।
गलत यूपीआई आईडी पर ट्रांसफरकरने पर करें ये काम
बैंक में करें शिकायत
अगर आपने गलत यूपीआई आईडी पर फंड ट्रांसफर कर दिया है तो बैंक से तुरंत संपंर्क करें। बैंक को लिखित में रिक्वेस्ट देनी होगी और उसे यह साबिक करना पड़ेगा कि ये ट्रांजेक्शन गलत आईडी में हुई है इसलिए आप अमाउंट वापस मांग रहे हैं। अगर बैंक ब्रांच के अधिकारी आपकी मदद नहीं कर रहे हैं, तो हायर अथॉरिटी को कंप्लेंट करें।
कानूनी केस
अगर गलत बेनिफिशियरी आपको फंड वापिस करने से मना कर रहा है, तो आप बैंक अकाउंट होल्डर के खिलाफ कानूनी केस दर्ज करा सकते हैं। बैंक ऑटोमेटिकली उसके अकाउंट से फंड रिवर्स भी करा सकता है। आप कानूनी मामला अपने स्तर पर भी दायर कर सकते हैं। कानूनी केस ऐसे मामले सुलझाने का अंतिम ऑप्शन होता है।

बचने के लिए अपनाएं ये तरीके
1. अपना पासवर्ड और एम पिन किसी को भी न बताएं
2. बैंक से अपना ई-मेल और एसएमएस अलर्ट चालू करवाएं
3. वर्चुअल आईडी पर 1 रुपया ट्रांसफर करके ये पुख्ता कर ले कि आपने सही व्यक्ति को ऐड किया है या नहीं। इससे आप बड़ी परेशानी से बच जाएंगे।
अपनी डिटेल शेयर न करें
बैंक कभी भी कस्टमर से पासवर्ड नहीं मांगता। इसलिए किसी से भी अपना एम पिन या पासवर्ड शेयर न करें। अपनी लॉगइन की जानकारी न दें।

अपने सेविंग अकाउंट पर रखें नजर
यूपीआई ट्रांजैक्शन करते समय अकाउंट पर नजर जरूर रखें क्योंकि इसमें फंड सीधे आपके अकाउंट से कटता है। यूपीआई से फंड ट्रांसफर करते समय वेरिफाई करें कि अमाउंट सही है या नहीं। अगर अमाउंट में कोई फर्क दिखे तो तुरंत बैंक को संपंर्क करें।
एंटी वाइरस का करें इस्तेमाल
कोई आपका बैंक अकाउंट और मोबाइल बैंकिंग अकाउंट को हैक न करे इसके लिए लाइसेंस्ड एंटी वाइरस डाउनलोड करके रखें। आप अपने एंटी वाइरस को अपडेट करते रहें, ताकि आपकी कॉन्फिडेंशियल जानकारी सेफ रहें। पाइरेटेड एंटी वाइरस का इस्तेमाल न करें।