Showing posts with label 2000 new notes. Show all posts
Showing posts with label 2000 new notes. Show all posts

Friday, 3 March 2017

2000 रुपए के नोट को लेकर अब हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए


नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल-BRBNMPL) जो कि आरबीआई की एक सहायक इकाई है ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई का काम केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले से ठीक 2 महीने पहले शुरू कर दिया था। यह खुलासा एक आरटीआई के जवाब के रूप में सामने आया है।

यह आरटीआई मध्यप्रदेश के नीमच जिले में रहने वाले चंद्रशेखर गौड़ नामक व्यक्ति ने दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि उनकी आरटीआई में पूछे गए सवाल पर बीआरबीएनएमपीएल की ओर से भेजे गए जवाब में कहा गया है कि 2000 रुपए के नए नोटों की छपाई का काम 22 अगस्त 2016 से ही शुरु हो गया था। जबकि 500 रुपए के नए नोटों की छपाई का काम 23 नवंबर 2016 से शुरू हुआ।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 500 रुपए के पुराने नोटों की छपाई का काम 27 अक्टूबर को रोक दिया गया था जबकि 1000 रुपए के पुराने नोट की छपाई का काम बीते साल 28 जुलाई को ही रोक दिया गया था।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला बीते साल 8 नवंबर को लिया था। इस फैसले के बाद ही बाजार में प्रचलित 86 फीसद करेंसी अमान्य हो गई थी जो 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के रूप में थी। इसके बाद ही आरबीआई की ओर से 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए।

Friday, 13 January 2017

PM मोदी और नोट बंदी को लेकर आई बडी खबर

अपने अध्यक्ष केवी थामस के विचारों को खारिज करते हुए संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने शुक्रवार को फैसला किया कि समिति के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बुलाया जाएगा। इससे पहले समिति में भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस नेता थामस की उस टिप्पणी पर गहरी आपत्ति व्यक्त की जिसमें कहा गया था कि नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को बुलाया जा सकता है।

यह मुद्दा उस समय सुर्खियों में आ गया था जब समिति में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों ने इस सप्ताह के शुरू में दिए गए थामस के उस बयान पर गहरी आपत्ति जताई थी कि नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया जा सकता है।

वित्तीय समितियों और प्रधानमंत्री या मंत्रियों को बुलाने से जुड़े विषय से संबंधित नियमों पर स्पीकर के निर्देशों का जिक्र करते हुए समिति ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि मंत्रियों को समिति के समक्ष लेखा से जुड़े अनुमानों की जांच-परख करने के सिलसिले में साक्ष्य देने या विचार-विमर्श करने के लिए नहीं बुलाया जा सकता। समिति ने कहा कि हालांकि अध्यक्ष जब जरूरी समझे और चर्चा पूरी हो जाने पर मंत्री के साथ अनौपचारिक संवाद कर सकते हैं।

Thursday, 12 January 2017

क्या है वजह जो ‌स‌िर्फ एक द‌िन में द‌िल्ली-एनसीआर में पकड़ गए 4.12 करोड़ के नए नोट

बृहस्पत‌िवार (12 जनवरी) का द‌िन द‌िल्ली और गाज‌ियाबाद के ल‌िए लगभग एक जैसा रहा। जहां एक ओर यहां कड़ाके की ठंड पड़ी तो करोड़ों के नए नोट लेकर चलने वाले भी खूब धरे गए।

गौरतलब है क‌ि द‌िल्ली पुल‌िस ने गांधी नगर इलाके से 2000 के नोट में 12 लाख की करेंसी बरामद की है।
वहीं दूसरी ओर गाज‌ियाबाद के ‌इंद‌िरापुरम में तीन वैन और गाड़ी में नए नोटों में कुल चार करोड़ रुपए पुल‌िस ने पकड़े।

पहला वाकया सुबह गाजियाबाद में इंदिरापुरम के यूपी गेट इलाके में हुआ जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन करोड रुपए की नई करेंसी पकड़ी।

पुलिस ने करेंसी लेकर जा रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो ये पैसा उत्तर प्रदेश चुनावों में खपाने लेकर जाया जा रहा था। पुलिस और आयकर विभाग की टीम इस जांच में जुटी है कि पैसा किस राजनीतिक पार्टी का है। हालांक‌ि हिरासत में लिए गए युवकों का कहना है कि पैसा बैंक का है और वो उसे दिल्ली से ग़ज़ियाबाद लेकर आ रहे थे। पुलिस ने पैसे के कागजात मंगवाकर जांच शुरू कर दी है।

बृहस्पत‌िवार दोपहर में भी इंद‌िरापुरम पुल‌िस ने तीन और कैश वैन पकड़ी ज‌िसमें से 1 करोड़ की नकदी नए नोटों में बरामद हुई। पकड़े गए लोगों से पुल‌िस की पूछताछ जारी है। माना जा रहा है ‌क‌ि यह रुपए इलेक्शन में खपाने के ‌ल‌िए ले जाए रहे थे।