Tuesday, 17 January 2017

गजब की है इस लड़की की आंखें, आपके शरीर में ढूंढ लेगी वो सब जिसके बारे में आपको पता भी नहीं

नर्इ दिल्ली। रूस की 17 वर्षीय नताशा डेमकिना दुनिया में एक्स-रे गर्ल के रूप में मशहूर है। जो भी इस लड़की के बारे में जानता है वो आश्चर्यचकित रह जाता है। नताशा का दावा है कि उसकी आंख में एक्स-रे विजन है।

नताशा का कहना है कि एक्से-रे विजन के चलते वह किसी भी व्यक्ति के शरीर के अंदरूनी हिस्से को देखकर आैर बीमारियों की पहचान कर सकती है। उनके इस दावे की दुनिया के कर्इ वैज्ञानिकों ने जांच की है आैर वे वैज्ञानिक इसे देखकर हैरान रह गए। हालांकि कोर्इ भी उनके पास मौजूद इस शक्ति की असली वजह का पता नहीं लगा सका है।

नताशा ने अब तक जितने भी लोगों के बारे में बताया है आश्चर्यजनक रूप से वह सही निकला है। नताशा जो भी देखती है उसे पहले समझती है आैर उसके बाद एकदम सही बीमारी के बारे में बताती है। इसमें कुछ समय लगता है, लेकिन कर्इ बार शुरुआती वक्त में ही वह बीमारी को पहचान लेती है। नताशा ने अभी तक कर्इ लोगों को देखकर उनकी बीमारी के बारे में बताया है, जो बिल्कुल सही निकला है।

Monday, 16 January 2017

अभी तो सिर्फ कांग्रेस में गए हैं, फायदे के लिए पाकिस्तान से भी मिल सकते हैं सिद्धू: हरसिमरत कौर


New Delhi : मोदी सरकार में मंत्री और पंजाब की बड़ी नेता हरसिमरत कौर ने नए नवेले कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को करारा जवाब दिया है, उन्होंने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सिद्धू को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे खुद को पंजाबी बताते हैं, कहते हैं कि उन्हें सिख होने पर गर्व है लेकिन वे उस पार्टी में गए हैं जिसने सिखों का कत्लेआम करवाने का जुर्म किया था। इसी पार्टी ने सिखों की शान गोल्डन टेम्पल पर भी हमला करवाया था।


उन्होंने कहा कि सिद्धू की घर वापसी पर मै बधाई देती हूँ लेकिन उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। क्योंकि वे इससे पहले खुद सोनिया गाँधी, कांग्रेस और मनमोहन सिंह की हंसी उड़ाते थे और आज उन्हीं के साथ गले मिल रहे हैं। वह बड़े सेल्फिस आदमी हैं, आज यह भी साबित हो गया है कि वे अपना मतलब निकालने के लिए किसी के साथ भी जा सकते हैं।


हरसिमरत कौर ने कहा कि सिद्धू केवल अपना मतलब निकालने और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए कांग्रेस में गए हैं, कुछ लोगों के पैर तीन नावों में होते हैं, बीजेपी, कभी कांग्रेस हो सकता है कि वह अपने फायदे के लिए पाकिस्तान के साथ भी जा मिलें।


उन्होंने कहा कि ड्रग का मुद्दा केवल राज्य को बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा है। राहुल गाँधी जिसका कहना है कि पंजाब के युवा नशे की चपेट में हैं वे हो सकता है कि खुद ड्रग्स लेते हों। पंजाब के लोगों को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए जो हमारे बच्चों को बदनाम कर रहे हैं।


जानकारी के लिए बता दें कि आज नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस से जुड़ने के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस की और बादल परिवार को धो डाला। उन्होंने सुखबीर सिंह पर पंजाब को बर्बाद करके अपना धंधा धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बादल परिवार पंजाब को लूट रहा है, इनकी जायदाद बढ़ती जा रही है लेकिन पंजाब के सर पर 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया है। मै चुनावों में इनकी पोल पट्टी खोलने जा रहा हूँ।

जब भारत के PM ने पाकिस्तान से कहा था, अच्छा चलो ले लो कश्मीर पर .....


आज जो बात हम आपको बताने जा रहे है वो 1990 की है जब मालदीप में सार्क सम्मेलन चल रहा था 21 नवंबर-23 नवंबर के बीच इस सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी भाग लिया था उस समय भारत का प्रतिनिधित्व चंद्रशेखर कर रहे थे बता दें कि चंद्रशेखर पहली बार भारत के प्रधानमंत्री चुने गए थे और दूसरी तरफ नवाज शरीफ भी पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे ।

1990 के दशक में कश्मीर की स्थिति बहुत दयनीय थी तब कश्मीर पूरी तरह से आतंकवाद की आग में जल रहा था और लाखो कश्मीरी पंडितो को यहाँ से निकाल दिया गया था यहाँ तक गृहमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को भी आतंकवादियों ने अगवा कर लिया था ।

बता दें कि चंद्रशेखर को केवल 4 महीने ही प्रधानमंत्री के पद पर बैठना पड़ा क्यूंकि आम चुनावो के समय राजीव गाँधी के देहांत के बाद उन्हें और काम चलाना पड़ा . जिस समय चंद्रशेखर प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान थे तो इसी बीच वे सार्क सम्मेलन में माले गए वहां पर उनकी भेंट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हुई और उस समय भी एक मजेदार किस्सा ठीक वैसा ही हुआ जैसा पाक आज भी करता है .

दरअसल हुआ यूँ था कि सार्क सम्मेलन में नवाज शरीफ और चंद्रशेखर के बीच कश्मीर को लेकर थोड़ी-बहुत बातचीत चली . अब नवाज शरीफ तो अपनी आदतों से मजबूर है उन्होंने वहां भी कश्मीर को लेकर अपना राग गाना शुरू कर दिया जैसे कि ” कश्मीर तो पाकिस्तान के गले की नस है और कश्मीर के बिना तो पाकिस्तान बिलकुल अधुरा है इसलिए जब तक वे कश्मीर को भारत से छीन नही लेते वे शांत नही बैठेंगे “.

नवाज शरीफ ने जैसे ही अपने मुहं से कश्मीर की बात कही तो चंद्रशेखर भी कहाँ चुप बैठने वाले थे उन्होंने भी जबाब देते हुए क्या खूब कहा था ” कश्मीर, कश्मीर, कश्मीर ! बस आप लोग कश्मीर की रट लगाते रहते हो ” .

आगे चंद्रशेखर ने नवाज से ये भी पूछा ” आप लोगो की बड़ी इच्छा है कि आखिरकार हिन्दुस्तान से भारत को कैसे छीन लिया जाए चूँकि कश्मीर में तो केवल आपके सगे-सम्बन्धी ही रहते है और फिर आपका पाकिस्तान तो कश्मीर के बिना अधुरा है “

अब आगे चंद्रशेखर ने नवाज शरीफ को सबक सिखाने के लिए जो कहा उससे नवाज को मुहं की खानी पड़ी थी क्यूंकि चंद्रशेखर ने कहा था चलिए आपकी बात मानते हुए हम आपको कश्मीर देने के लिए भी तैयार है लेकिन इसके लिए हमारी एक शर्त है और वो है ” आपको हिंदुस्तान में रह रहे 15 करोड़ मुसलमानों को भी पाकिस्तान में लेना होगा अब आपका क्या भरोसा कल के लिए यही कहने लग जाओ हमारा इनके बिना भी मन नही लग रहा ” ।

इसके बाद क्या हुआ नवाज शरीफ की बोलती बंद हो गयी और वे चुपचाप पतली गली से अपने रास्ते निकल लिए और उन्होंने दोबारा कभी भी कश्मीर के मुद्दे पर बात नही की थी . हालंकि अब भी उनकी कश्मीर को लेकर मांग जारी है लेकिन जब उन्हें उस समय कश्मीर नही दिया गया तो अब तो देश के प्रधानमंत्री स्वयं नरेंद्र मोदी जी है जिन्हें नवाज से बेहतर शायद कोई दूसरा जानता होगा ।

उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका....

नई दिल्ली: उत्तराखण्ड में चुनाव के चंद दिन पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा धक्का लगा है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक यशपाल आर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यशपाल आर्य को दिल्ली में अपने घर पार्टी में शामिल कराया. यशपाल आर्य का छोड़ना गुटों में बंटी कांग्रेस के लिए बड़ा धक्का है. माना जा रहा है कि यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य भी पिता की राह लेंगे
राज्य के सिच्चाई मंत्री रहे यशपाल आर्य छह बार विधायक रहे हैं और मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनकी खटपट चल रही थी
आर्य अपने बेटे को भी विधानसभा चुनाव में उतारना चाहते हैं. लेकिन ये मुमकिन होता नहीं दिख रहा है. उत्तराखंड में 15 फरवरी को पोलिंग है और वोटों की गिनती 11 मार्च को होनी है

Sunday, 15 January 2017

देशभक्त अभिनेता अक्षय कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़ जानें किसकी हुई मौत !!

एक बेहद दुःख भारी ख़बर आ रही है। बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार के लिए इस नए साल की शुरुआत बहुत सारे दुखों के साथ हुई है। पहले उन्होंने अपने क़रीबी ओम पुरी को खो दिया था तो अब एक ज़बरदस्त फैन की दुखद मौत से अक्षय बेहद दुखी हैं। वैसे तो इस देशभक्त अभिनेता के करोड़ों फैन हैं, लेकिन यह फैन नहीं अक्षय के दिल का टुकड़ा था।

तभी तो जैसे ही 15 साल के मासूम मुदित भाटिया की मौत की खबर अक्षय कुमार को मिली, वो अपने आंसू नहीं रोक सके और बिलख बिलख कर बच्चों की तरह रो पड़े। वैसे भी बहुत हंसमुख थे मुदित भाटिया। उनकी बातों में एक खास तरह का हुनर था कि वो पलभर में किसी को भी हंसा देते थे।

आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि मुदित को ख़ुद भी पता था कि उनकी जिंदगी बस कुछ ही महीनों या दिनों की मेहमान है । लेकिन उन्हें कभी भी मौत से डर नहीं लगा और वे सदा हँसते रहते थे बल्कि जिंदगी को बड़ी ही जिंदादिली के साथ जिया । यही तो बात थी मुदित की कि अक्षय कुमार भी उनके दीवाने बन गए थे। बता दें कि अक्षय जब भी किसी भी काम से जयपुर आते थे, वो मुदित से मिलना नहीं भूलते थे और मुदित को भी तो अक्षय कुमार का साथ बहुत ज़्यादा अच्छा लगता था ।

ग़ौरतलब है कि मासूम और हँसमुख मुदित को मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी की बीमारी से ग्रसित थे। यहाँ ये जान लेना बेहद ज़रूरी है कि मेडिकल साइंस के अनुसार, यदि किसी को भी बचपन से ही यह बीमारी हो जाए, तो उसकी उम्र ज़्यादा से ज़्यादा 18 साल ही हो सकती है। इस बीमारी से व्यक्ति की मसल एक-एक कर खत्म होती जाती हैं। पिछले दिनों वो इसी बीमारी से जूझते हुए हॉस्पिटलाइज्ड हुए थे।

अक्षय की ऐसे हुई थी अपने इस ज़बरदस्त फैन से मुलाकात
ये क़िस्सा भी भावना से भरा हुआ प्रेम का क़िस्सा है। दरसल मुदित ने जब अक्षय की फिल्म जम्बो देखी, तो उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता है। उसकी यह इच्छा सुनकर उसकी मां बेहद आश्चर्य में पड़ गई।

लेकिन जब उन्हें किसी ने मेक अ विश फाउंडेशन के जरिए इस इच्छा को पूरी करने के बारे में बताया, तो उन्होंने मुदित की यह ख्वाहिश अक्षय की एक बेहतरीन फ़िल्म वेलकम के सेट पर पूरी करा दी थी। इस मुलाकात के बाद अक्षय और मुदित के बीच ऐसी बॉन्डिंग हो गई कि अक्षय जब भी किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर आते, मुदित से मिले बिना नहीं रहते थे ।

आखिरी बार अक्षय ने फोन पर मुदित से बात की थी, तो कहा था- मैं जॉली एलएलबी 2 के प्रमोशन के लिए जयपुर आ रहा हूं। हम मिलेंगे ढेर सारी बातें करेंगे खूब एंजॉय करेंगे। लेकिन अब अक्षय और मुदित की मुलाकात कभी नहीं हो सकती। बेशक, अक्षय जयपुर आएंगे, लेकिन यहां वो किसी को मिस करेंगे, बहुत ज्यादा मिस करेंगे। बता दें कि अक्षय कुमार ने मुदित की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी मां को फोन किया और सांत्वना दी। अक्षय ने मुदित की मां से कहा- मुदित जैसा मेरे लिए कोई नहींं उस बच्चे से मैंने बहुत कुछ सीखा। उसकी सीख मेरे साथ हमेशा रहेंगी उसकी यादें मेरे जेहन में हमेशा बनी रहेंगी।

Saturday, 14 January 2017

RSS किसी का विरोधी नहीं, सिर्फ हिंदुओं को एकजुट कर रहा है: मोहन भागवत

नई दिल्ली : कोलकाता में मकर संक्रांति के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आरएसएस कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित किया। भागवत ने कहा, ''हमारा संगठन हिंदुओं को एकजुट कर मजबूत बना रहा है। बिना किसी का विरोध करे। पड़ोसी देश (बांग्लादेश) में हिंदुओं के हालात के लिए उनकी कमजोरी ही जिम्मेदार है।'' बता दें कि इस रैली के लिए कोलकाता पुलिस से इजाजत नहीं मिली थी, जिसके बाद संघ ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।


संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ''यह संगठन किसी के विरोध के लिए नहीं, बल्कि हिंदुओं की मजबूती के लिए बना है। देश में हिंदू समाज का गौरवशाली इतिहास रहा, इसके बावजूद क्या ऐसे हालात होने चाहिए थे?''उन्होंने पूछा, ''क्या आज देश में हिंदू पूरी आजादी से पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रम कर पा रहा है? क्या देश में हिंदुओं के ह्यूमन राइट्स सुरक्षित हैं?''


भागवत ने कहा कि ''अगर जवाब ना है तो फिर आपको बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर आश्चर्य क्यों होता है? अपनी मौजूदा हालत के लिए वे ही जिम्मेदार हैं। हम एकजुट और मजबूत नहीं हैं, इसीलिए ऐसे हालात का सामना करना पड़ रहा है।''


कोलकाता में अपनी रैली की परमिशन मिलने में आई दिक्कत पर संघ प्रमुख ने कहा, ''यह मजाक जैसा है कि हम बाधाओं के बावजूद अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते हैं। केशव बलिराम हेडगेवार ने भी तमाम कठिनाइयों के बाद भी हिंदुओं को मजबूत करने के लिए संघ की नींव रखी थी। अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को काम में तेजी लानी होगी।'' उन्होंने कहा कि''आज हम भारत को सशक्त बनाने, हिंदुओं को एकजुट करने और प्रेम का संदेश फैलाने की शपथ लें। सबको अपने दिन (वक्त) और कमाई का एक तिहाई हिस्सा देश के विकास में लगाना चाहिए। बाहर खड़े नहीं रहना है, क्योंकि आपको भी विकास का हिस्सा बनना होगा।''


बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान आरएसएस ने पश्चिम बंगाल के गवर्नर के.एन. त्रिपाठी से शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि राज्य के कुछ हिस्सों में हिंदुओं को धार्मिक कार्यक्रम करने की आजादी नहीं है।

Friday, 13 January 2017

नये आर्मी चीफ की हुंकार, पाक के खिलाफ फिर होगा सर्जिकल ऑप्रेशन!

नई दिल्ली : आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकी हरकतें जारी रखता है तो सेना दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई करने में नहीं हिचकेगी। उन्होंने कहा कि सीमा पार पाकिस्तान की हरकतों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सेना प्रमुख  के मुताबिक पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में क्षद्म युद्ध यानि प्रॉक्सी वॉर जारी रख भारत की धर्म निरपेक्षता पर चोट कर रहा है। प्रॉक्सी वॉर पाक के साथ परंपरागत युद्ध के मुकाबले बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान फिर से ट्रेनिंग कैंप स्थापित करने लगा है। वहां से उसकी घुसपैठ की कोशिश लगातार जारी है।  एक हद केबाद पाकिस्तान वहीं हरकतें करता है तो उसे उसी की भाषा में जवाब देने केलिए सेना हर वक्त तैयार है।