Wednesday, 30 November 2016

अब सभी जिओ सिम यूजर्स को पड़ेगी इन कोड की जरूरत, जानिए क्यों और क्या हैं ये (Important USSD code for Reliance JIO)


नई दिल्ली। अभी रिलायंस जिओ 4जी सिम पर मिलने मिलने वाले वेलकम ऑफर का फायदा उठाने के लिए सभी लोग यह सिम लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसी वजह लोगों को प्री-पेड या पोस्ट पेड जैसी सिम मिल रही है वैसी ही ले रहे हैं। लेकिन ध्यान रहे है कि फ्री सर्विस वाला वेलकम ऑफर 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा उसके बाद आपके पैसे लगेंगे। ऐसे में जिनके पास रिलायंस जिओ प्री-पेड सिम है उन्हें इससें जुड़े कुछ कोड पता होना जरूरी है। क्योंकि इन कोड की मदद से आप सिम में बैलेंस के साथ-साथ उससें जुड़ी कई जरूरी बातें पता कर सकते हैं।

ये कोड 31 दिसंबर के बाद वेलकम ऑफर खत्म होते ही सभी जिओ सिम यूजर्स के काम आएंगे

  • मैनबैलेंस के लिए USSD कोड *333# डायल करें
  • मैन बैलेंस चेक करने के लिए MBAL टाइप करके 55333 पर सेंड करें।
  • बैलेंस और वेलिडिटी के लिए BAL टाइप कर 199 पर सेंड करें।
  • बिल अमाउंट के लिए BILL टाइप करके 199 पर सेंड करें।
  • सब्सक्राइब प्लान की डिटेल के लिए MY PLAN टाइप कर 199 पर सेंड करें।
  • अपनी जिओ सिम का नंबर पता करने के लिए *1# डाउयल करें।

रिलायंस जिओ वेलकम ऑफर अब 3 दिसंबर तक सिम लेने वालों को ही मिलेगा(Last Chance to avail JIO welcome offer)

नई दिल्ली। रिलायंस जिओ का फ्री सर्विस वेलकम ऑफर अब केवल 3 दिसंबर से पहले सिम लेने वालों को ही मिलेगा। गौरतलब है कि इस ऑफर के तहत कंपनी 31 दिसंबर तक फ्री वॉयस कॉल, एसएमएस और इंटरनेट की सुविधाएं दे रही है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 4 सितंबर को जिओ के साथ दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश किया था और उससे जुडऩे वाले ग्राहकों के लिए फ्री ऑफर की पेशकश की थी।

ट्राई ने लगाई रोक
दूरसंचार नियामक ट्राई ने एक आदेश में कहा कि नियमों के अनुसार जियो की मुफ्त सेवाएं केवल 90 दिनों तक ही मुहैया करायी जा सकती हैं और यह अवधि तीन दिसंबर को खत्म हो रही है। इस संबंध में जिओ का कहना है कि उसका वेलकम ऑफर 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा लेकिन यह सुविधा 3 दिसंबर से पहले सिम लेने वाले ग्राहकों को ही मिलेगी।

बनाया वर्लड रिकॉर्ड
रिलायंस जियो ने अपने ऑपरेशन के पहले ही महीने में 1.6 करोड़ ग्राहक बनाए हैं। कंपनी का कहना है कि यह अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है। क्योंकि यह उपलब्धि दुनिया की किसी भी दूरसंचार कंपनी या स्टार्टअप ने हासिल नहीं की है। चाहे वह फेसबुक हो, व्हाट्सएप या स्काइप। कंपनी सिम एक्टिवेशन की आधुनिकतम प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही है जिसमें आधार कार्ड धारक का नया सिम कुछ ही मिनटों में एक्टिवेट हो जाता है। कंपनी का कहना है कि वह 3100 शहरों कस्बों में यह प्रणाली इस्तेमाल कर रही है और इससे भी उसे अधिक व जल्दी सिम सक्रिय करने में मदद मिली है।

Tuesday, 29 November 2016

युवराज-हेजल की शादी आज; संगीत में पहुंची टीम इंडिया ने दी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस(yuvraj singh sangeet)

मंगलवार रात युवराज सिंह और हेजल कीच की संगीत सेरेमनी हुई। इसमें कोहली, पार्थिव पटेल और कोच अनिल कुंबले के साथ टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नजर आए। संगीत सेरेमनी का आयोजन होटल ललित में रखा गया। इसी होटल में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम भी रुकी है। लेकिन वो फंक्शन में शामिल नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ इंडियन क्रिकेट टीम ने एक स्पेशल डांस भी तैयार किया था, जिसे उन्होंने नए जोड़े के लिए किया। टीम के कप्तान कोहली ने यहां भी सभी का नेतृत्व किया। बता दें कि युवराज बुधवार को हेजल से शादी करेंगे। शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ के होटल 'द ललित' में होंगी। 

इन प्रोग्राम में युवी के परिवार के बहुत खास लोगों को ही बुलाया गया है।




डबल हुआ टीम इंडिया का जश्न
- मोहाली के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। ऐसा कहा जा रहा है कि प्लेयर्स को डबल जशन मनाने का मौका मिल गया है।
- मैच खत्म होने के बाद विराट ने बताया कि पूरी टीम युवी के वेडिंग प्रोग्राम का हिस्सा होगी।
- एक दिन पहले मैच खत्म होने से टीम इंडिया शादी और ज्यादा इन्जॉय करेगी।
शादी के बाद बाबा जी के खास दर्शन
- चंडीगढ़ में वेडिंग सेरेमनी के बाद युवी-हेजल सबसे पहले बाबा जी से मिलने जाएंगे। युवी की मां ने बताया कि दोनों सबसे पहले बाबा राम सिंह का आशीर्वाद लेंगे।
- ये वही धर्मगुरु हैं जिन्होंने युवराज को कहा था कि हेजल उनकी होकर रहेंगी।
टीम इंडिया देगी युवी-हेजल को डांस परफॉर्मेंस
- मेंहदी और संगीत में टीम इंडिया खास सरप्राइज दे सकती है। टीम के कुछ प्लेयर्स ने यहां युवी-हेजल के लिए डांस करने का प्लान बनाया है।
- माना जा रहा है कि ये प्लान खुद कप्तान विराट कोहली का है।


अपने Computer पर WhatsApp कैसे चलाये ? (How To Use WhatsApp On PC or Laptop)

whatsapp web

दोस्तो WhatsApp आज का सबसे लोकप्रिय एप्लीकेशन है। आजकल इसका उपयोग लगभग सभी इन्टरनेट इस्तेमाल करने वाले करते है।

कुछ लोग इसका इस्तेमाल बहोत ज्यादा करते है पर लैपटॉप या कंप्यूटर पे काम करते समय बार बार मोबाइल देखना या मोबाइल से रिप्लाई करना आसान नही होता इसलिए WhatsApp ने अपने यूज़र्स को इसे अपने कंप्यूटर या लैपटॉप वे इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी दे दिया।

तो आज अब हम आपको बताते है WhatsApp को कंप्यूटर या लैपटॉप पे कैसे इस्तेमाल कर सकते है

Step1. सबसे पहले अपना WhatsApp एप्लीकेशन को खोले

Step2. अब ऊपर के दाएं(right) कोने में स्थित मेनू पर क्लिक करे।


Step3 आपके सामने एक मेनू खुलेगा जिसमे कुछ ऑप्शन होंगे उनमे से आपको WhatsApp Web पर टच करना होगा।


Step4 इसके बाद आपके WhatsApp में कैमरा ओपन हो जायेगा और ऊपर लिखा होगा visit web.whatsapp.com on your computer and scan the QR code.

Step5 अब आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउज़र में web.whatsapp.com को खोले।

Step6 अब आपको अपने ब्राउज़र में एक QR कोड प्राप्त होगा जिसे आपको अपने WhatsApp से स्कैन करना है।                        
स्कैन करने के लिए बस आपको अपने WhatsApp में जो कैमरा खुला था उसे लैपटॉप की स्क्रीन में दिख रहे QR कोड के सामने लाना है





Step7 आप जैसे ही कोड स्कैन करेंगे आपका WhatsApp आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के ब्राउज़र में खुल जायेगा। जिसमे आपके सारे पुराने मैसेज कांटेक्ट सब लोड हो जायेंगे।

अब आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से भी WhatsApp का पूरा आनंद उठा सकते है।
Note: इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका लैपटॉप या कंप्यूटर तथा मोबाइल एक्टिव इंटरनेट से जुड़े होने चाहिए।
अगर आपका मोबाइल इंटरनेट से जुड़ा ना हुआ तो आपको नीचे लगी फोटो वाला सन्देश ब्राउज़र में दिखेगा

लेकिन याद रखे एक बार ब्राउज़र में कनेक्ट करने के बाद आपका whatsapp जब तक आप logout नहीं करेंगे तब तक उस लैपटॉप/कंप्यूटर के उसी ब्राउज़र में हमेशा login रहेगा इसलिए जब भी आपको वापस उसे चलाना हो तब आपको बस web.whatsapp.com लिख कर खोलना है।

अगर आप को कभी भी logout करना हो तो आप कर सकते है। आप ब्राउज़र या अपने मोबाइल में WhatsApp दोनो में से किसी से भी logout कर सकते है। 
नीचे दी गयी फोटो में आप देख सकते है ये ऑप्शन आपको कहा मिलेगा।⁠⁠⁠⁠

आशा है आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा तथा आपके ये जानकारी काम आएगी। 
अगर आपको इस से सम्बंधित कुछ भी जानकारी और चाहिए तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

Sunday, 27 November 2016

स्विस बैंकों में भारतीयों के अकाउंट्स डिटेल हासिल करने का काम तेज, 5 नाम पता लगे(india steps up efforts to trace indians swiss account details)

नई दिल्ली. भारतीयों के विदेशी बैंकों में जमा काले धन का पता लगाने का काम मोदी सरकार ने तेज कर दिया है। हाल के कुछ महीनों में स्विटजरलैंड को 20 रिक्वेस्ट भेजकर सरकार ने कुछ खास भारतीयों के अकाउंट्स की जानकारी मांगी है। नवंबर में अब तक सरकार को 5 नामों की जानकारी मिल चुकी है। इन लोगों पर नजर....
- जानकारी के मुताबिक, भारत ने जिन लोगों की जानकारी मांगी है उनमें तीन लिस्टेड कंपनियां हैं। इसके अलावा एक रियल एस्टेट कंपनी का पूर्व सीईओ, दिल्ली में रहने वाले पूर्व ब्यूरोक्रेट की पत्नी, दुबई में बस चुका इन्वेस्टमेंट बैंकर, एक भगोड़ा कारोबारी-उसकी पत्नी और यूएई की कंपनी शामिल हैं। 

- कुछ गुजराती बिजनेसमैन भी इसी लिस्ट में शामिल हैं जो अब विदेश में रह रहे हैं और ट्रेडिंग से जुड़े हैं। 
- शक है कि इन लोगों ने पनामा और ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स में कंपनियां लिस्टेड कराईं और फिर स्विस बैंकों में अकाउंट्स ओपन किए। 

एक्सचेंज की जाएंगी इन्फॉर्मेशन
- भारत ने स्विटजरलैंड से ‘एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंस’ की रिक्वेस्ट की है। इसमें अकाउंट होल्डर के बारे में इन्फॉर्मेशन मांगी जाती है। स्विस रूल्स के मुताबिक, अकाउंट होल्डर से इस बारे में पूछताछ की जाती है। अगर उसके जवाब सही नहीं होते तो इसकी जानकारी संबंधित देश को दे दी जाती है। 
- पिछले हफ्ते ही भारत और स्विटजरलैंड ने एक करार पर दस्तखत किए हैं। इससे दोनों देश सितंबर 2018 के बाद सभी अकाउंट की इन्फॉर्मेशन शेयर की जा सकेगी। 
- बता दें कि पहले भी स्विटजरलैंड भारत को कुछ लोगों की जानकारी दे चुका है। इन सूचनाओं पर टैक्स डिपार्टमेंट और ईडी ने कार्रवाई भी की है। 
- नवंबर में अब तक पांच अकाउंट होल्डर की जानकारी भारत को मिल चुकी है। वहीं, जून से अब तक यह आंकड़ा 20 हो चुका है। 
- बता दें कि स्विटजरलैंड के बैंक लंबे वक्त तक कथित तौर पर ब्लैकमनी छुपाने के सेफ हेवन्स के तौर पर जाने जाते थे। लेकिन दुनिया के कई देशों ने स्विस सरकार पर दबाव डाला। इसके बाद से स्विस सरकार ने कानूनों में ढील दी और अब काफी जानकारी इन बैंकों की सामने आने लगी है।

Saturday, 26 November 2016

पानी-बिजली के बिल से लेकर रिचार्ज तक, 20 जगहों पर चलेंगे 500 के पुराने नोट


नई दिल्ली. गुरुवार को सरकार ने एलान किया कि कुछ चुनिंदा जगहों को छोड़कर 500 का पुराना नोट नहीं चलेगा। अब 15 दिसंबर तक 500 का पुराना नोट इस्तेमाल किया जा सकेगा। 1000 का नोट का इस्तेमाल तो कहीं नहीं किया जा सकेगा। उसे सिर्फ बैंक अकाउंट में जमा किया जा सकेगा। 500 के नोट से आप पानी-बिजली के बिल से लेकर प्री-पेड टॉप अप तक इस्तेमाल कर सकेंगे। 

जानिए, इन 20 जगह चलेगा 500 रु. का पुराना नोट...

1. पेट्रोल/डीजल/गैस फिलिंग स्टेशन पर।
2. प्री-पेड सिम में रीचार्ज। अगर आपके पास 3 प्री-पेड सिम हैं तो हरेक में 500 तक का रीचार्ज करा सकते हैं।
3. पानी-बिजली के मौजूदा और बकाए बिल।
4. 3 से 15 दिसंबर तक हाईवे पर टोल प्लाजा में 500 का पुराना नोट चल सकेगा। 2 दिसंबर तक टोल टैक्स नहीं लगेगा।
5. घरेलू एलपीजी सिलेंडर।
6. सरकारी हॉस्पिटल्स।
7. सरकारी हॉस्पिटल्स में मौजूद दवा की दुकान।
8. रेलवे के टिकट काउंटर। मेट्रो के टिकट भी 500 रु. के पुराने नोट से खरीदे जा सकेंगे।
9. सरकारी टिकट काउंटर्स।
10. सरकारी बसें।
11. एयरपोर्ट्स पर टिकट काउंटर्स।
12. केंद्र या राज्य सरकार के सहकारी स्टोर। एक बार में 5 हजार तक की खरीदारी।
13. मिल्क बूथ।
14. शवदाह गृह/कब्रिस्तान।
15. इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर आने-जाने वाले पैसेंजर्स।
16. केंद्र, राज्य, म्यूनिसिपल और लोकल बॉडी स्कूलों में 2000 तक की फीस भरने में।
17. केंद्र या राज्य सरकार के कॉलेजों में फीस भरने में।
18. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के किसी स्मारक के टिकट काउंटर पर।
19. कोर्ट फीस की पेमेंट करने के लिए।
20. सरकारी बीज की दुकान से खरीदी करने के लिए।

Friday, 25 November 2016

नोटबंदी: बड़े डिपॉजिट का हिसाब न दे पाए तो जाने क्या होगा (Demonetization: higher tax and penalty if assessees not declare the unaccounted cash)

demonetization india



नई दिल्ली.नोटबंदी के बाद बड़े डिपॉजिट का हिसाब नहीं दे पाने पर सरकार कड़ा एक्शन ले सकती है। अघोषित आय पर 50 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा चार साल तक इस रकम का 25 फीसदी हिस्सा इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई खुद इस अघोषित आय के बारे में नहीं बताता है तो 90 फीसदी टैक्स के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एक एजेंसी के मुताबिक, इसके लिए इनकम टैक्स एक्ट में बड़े बदलाव किए जाएंगे। इस कानून में होने वाले बदलावों को गुरुवार रात मोदी की तरफ से अचानक बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई।