Friday, 31 March 2017

अब 15 अप्रैल तक FREE में उठाएं Jio की सुविधा


नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने एकबार फिर अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी। रिलायंस ने 31 मार्च यानी आज खत्म हो रही अपनी फ्री सेवा को 15 अप्रैल तक बढ़ दिया है।

यानी अब आप बिना किसी खर्च के मुफ्त में फोन के साथ-साथ डाटा की सुविधा उठा सकेंगे। दरअसल रिलायांस जियो ने अपनी सेवा के प्रति ग्राहकों में लगातार बढ़ती रूचि के कारण इसे 15 अप्रैल तक बढ़ाने का पैसला किया है। यानी अब तक 15 अप्रैल तक आप जियो की प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

इससे पहले आज यानी 31 मार्च तक रिलायंस के जियो प्राइम मेंबरशिप लेने की मियाद तय की थी। आपको बता दें रिलायांस जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये का शुक्ल तय किया है। इसे देकर आप एकसाल तक मुफ्त में देशभर में कही भी बात कर सकते हैं। 15 अप्रैल तक रीचार्ज नहीं करने पर सर्विस खत्म हो जायेगी।

आपको बता दें कि जियो ने अब तक 7.2 करोड़ प्राइम मेंबर्स जोड़े है। जियो प्राइम मेंबरशिप को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शानदार रिस्पॉन्स के चलते जियो प्राइम मेंबरशिप स्कीम को 15 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

सिर्फ "1 प्याज" की मदद से घर पर हटाएं मस्से


मस्से अगर गर्दन के पीछे हो या कोई ऐसी जगह हो जहां सबकी नजर नहीं जाती... तो लोगों के लिए ये चिंता का विषय नहीं होता।

लेकिन कई बार मस्से चेहरे के ऐसी जगह पर होते हैं जहां से वो दूसरों को आसानी से दिख जाते हैं। ये मस्से दिखने में अच्छे नहीं लगते। कई बार ये मस्से, कैंसर का रुप भी धारण कर लेते हैं।

तो ऐसी स्थिति में अच्छा है कि आप मस्सों को हटा दीजिए। इस लेख में मस्से हटाने के लिए प्याज का नुस्खा दिया गया है वो एक रामबाण इलाज है जो आप आसानी से घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्से हटाने के घरेलू उपाय के बारे में इस लेख में विस्तार से जानें।

कैंसर कारक भी होते हैं मस्से
अगर आपको जन्म के समय से ही कोई मस्सा है तो ये अहानिकारक है। लेकिन मस्से जन्म के बाद हुए हैं या बड़े होने पर हुए हैं तो समय बीतने के साथ ये कैंसर का रूप धारण कर सकते हैं।

अगर ये मस्से किसी इंसान को 30 की उम्र के बाद होते हैं तो कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं।

इन स्थिति में मस्से हैं खतरे
-अगर शरीर के किसी भी मस्से से खून निकले तो इसे नजरअंदाज ना करें।
-मस्सों में होने वाली खुजली को भी हल्के में ना लें।
-इन स्थितियों में एक बार चिकित्सक से जरूर मिलना चाहिए और वर्तमान में जब कैंसर काफी सामान्य बीमारी होते जा रही है तो चिकित्सक से मिलने में कोई बुराई नहीं है।


क्यों होते हैं ये मस्से
पैदा होने के बाद होने वाले मस्सों का मुख्य कारण इंफैक्शन है। इन मस्सों का कारण पेपीलोमा नाम का वायरस है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर दाने उभर आते हैं जिसे मस्सा कहते हैं।

सामान्य तौर पर मस्से काले और भूरे रंग के होते हैं लेकिन कई बार ये त्वचा के ही रंग के होते हैं जिस कारण लोगों को ये जल्दी दिखाई नहीं देते और इस कारण लोग भी इनके बारे में परवाह नहीं करते। मस्से 8 से 12 प्रकार के होते हैं।

जिनसे आप मेडीकल ट्रीटमेंट या कुछ घरेलू उपचारों द्वारा हमेशा के लिए छुटकारा पा जा सकते है। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर को तुरंत दिखना चाहिए।

ना काटें, ना फोड़ें
कुछ लोग मस्सों को हटाने के लिए उसे कटवा देते हैं या घर पर ही खुद से काट व फोड़ लेते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए।

मस्से को काटने और फोड़ने के कारण मस्से के वायरस का शरीर के अन्य हिस्सों में भी जाने का खतरा होता है। जिससे और मस्से हो जाते हैं। कई बार तो मस्से का वायरस एक आदमी से दूसरे आदमी की त्वचा पर भी चला जाता है।

ऐसे करें प्‍याज का इस्तेमाल
प्याज हर तरह से हमारे लिए फायदेमंद है। खाने से लेकर इसके रस को लगाने तक के फायदे हैं। मस्सों के लिए तो ये रामबाण है।

मस्सों को हटाने के लिए लगातर बीस से तीस दिनों तक प्याज के रस को मस्सों में लगाएं। जब समय मिले तब प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। दिन में दो-तीन बार ऐसा करें। प्याज के रस से मस्सों का वायरस मर जाता है और मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

Thursday, 30 March 2017

CM योगी ने किया बड़ा खुलासा...


अखिलेश सरकार के जाते ही प्रदेश में घोटाले और हेराफेरी के मामले सामने आने लगे हैं. अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट रही समाजवादी एंबुलेंस 102 और 108 में सरकार को किस तरह से करोड़ों का चूना लगया गया है

इसकी बानगी मेरठ में देखने को मिली यहां विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से मेरठ स्वास्थ विभाग में खड़ी एंबुलेंस 160 की स्पीड़ पर दौड़ रही है. शायद ये सुनकर आपको यकीन न आए, लेकिन ये सच है जिसे देख और सुनकर अधिकारी भी हैरान हैं.

महज कागजों में दौड़ रहीं एंबुलेंस में फर्जी आईडी का खेल चल रहा गया है. इस खेल को जब ईटीवी/न्यूज़18 ने पकड़ा तो सरकार की योजना को पलीता लगाने वाले अधिकारी बगले झांकने लगे. कैमरे पर आने की बात तो दूर उन्होंने फोन पर बात करने से भी मना कर दिया

मामला सामने आने पर जब सीएमओ ने स्वास्थ विभाग की एंबुलेंस में चले आईडी के खेल की जांच कराई तो मामला सही पाया गया. जिसके बाद से स्वास्थ महमके में हडकंप मचा हुआ है

समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीब आदमी को समय पर स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस चलाई गई थी, ताकि आम आदमी को समय पर चिकित्सा सेवा मिल सके और कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में दम न तोड़े.

लेकिन स्वास्थ विभाग में खड़ी 102 और 108 एंबुलेंस खड़े-खड़े ही 160 की स्पीड़ पर दौड़ रही है. एंबुलेंस ड्राइवर और अधिकारियों की साठगांठ से इन गाड़ियों में ऐसी डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है जिसे देखकर हम खुद हैरान रह गये क्योंकि खड़ी गाड़ी 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से दौड़ रही थी.

खड़ी गाड़ियों के दौड़ने के इस पूरे खेल में स्वास्थ विभाग की 108 और 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर याकूब अली और इमजेंसी मेडिकल एग्जीक्यूटिव राहुल त्यागी की मिली भगत सामने आई. इन दोनों अधिकारियों ने व्हाट्सएप पर सभी ड्राइवर का ग्रुप बना रखा है.

ये दोनों अधिकारी एंबुलेंस ड्राइवर और अन्य स्टाफ कैसे काम करना है और उन्हें क्या आदेश देना है ये सब पूरे दिशानिर्देश व्हाट्सएप पर ही देते थे. जो ड्राइवर जितनी आईडी देता उतना ही उसे सराहा जाता और जिसकी आईडी कम रहती उसे उतनी फटकार झेलनी पड़ती. आईडी का मतलब फर्जी फोन कॉल के जरिए खड़ी एंबुलेंस को दौड़ाना हैं.

जब ये पूरा मामला ईटीवी/न्यूज़18 द्वारा सीएमओ वीपी सिंह के संज्ञान में लाया गया तो खड़ी गाड़ियों का चलता मीटर, व्हट्सएप चैट देख वह भी हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि इस माह ही 108 और 102 एंबुलेंस में लगी आईडी की जांच कराई थी. दोनो एंबुलेंस में 246 आईडी दिखाई गई.

जब इन आईडी की जांच कराई गई तो महज 33 आईडी ही सही पायी गईं, बाकि फर्जी निकली. ऐसे में अंदाजा लगाना सहज है कि किस तरह से स्वास्थ महकमें के अधिकारी ही विभाग को हर माह लाखों रुपए की चपत लगा रहे हैं.

अगर एंबुलेंस का कोई ड्राइवर 108 और 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर याकूब अली और इमरजेंसी मेडिकल एग्जीक्यूटिव राहुल त्यागी की बात नहीं मानता तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता है. चार दिन पहले ही इन दोनो अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस के ईएमटी को हटा दिया.

बताया जा रहा है कि ईएमटी अतर सिंह ने इन दोनो अधिकारियों की शिकायत इनके ही शिकायत प्रकोष्ठ ‘‘वीकेयर‘‘ पर की थी. जिसके बाद उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. कुल मिलाकर का जा सकता है इस योजना से जुड़े मात्र दो लोगों के कारण सरकार को न सिर्फ लाखो-करोड़ो का चूना लग रहा है बल्कि सरकारी योजनाएं आम जन तक नहीं पहुच पा रही हैं.

सूबे में 5 साल रही अखिलेश सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ही आम आदमी को 108 और 102 एंबुलेंस का तोहफा दिया था. लेकिन इस तोहफे के जरिये अधिकारियों ने किस तरह करोड़ों की हेरा-फेरी की इसकी 5 साल तक किसी को भनक तक भी नहीं लगी.

लेकिन अब इस मामला के खुलने के बाद स्वास्थ महकमें में हड़कप मचा हुआ है, क्योंकि यह केवल अभी मेरठ में ही सामने आया है अगर ऐसी स्थिति सूबे के अन्य जिलों में भी रही होगी तो ये घोटाला करोड़ों की जगह अरबों में पहुंच सकता है. देखना ये है कि सूबे की योगी सरकार इस मामले का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचारियों पर कुछ कार्रवाई कर पायेगी या नहीं.

Tuesday, 28 March 2017

आखिर कौन है ये लड़की और क्या संबंध है PM मोदी से इसका ? हैरान करने वाला सच


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सिर्फ भारत के ही लोगों के जुबान पर नहीं है बल्कि दुनियाभर के लोग उनका नाम लेने से नहीं थकते है। लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी ने बाकी सभी नेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

सारी दुनिया के लोग उनके काम की सराहना करते है और उनके जनसभाओं में भारी भीड़ जुटती है।

प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही उनकी बेटी भी लोगों का दिल अपनी मुट्ठी में करना बखूबी जानती है। जी, हम बात कर रहे है साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी एक्ट्रेस और मॉडल अवनि मोदी की।

इस एक्ट्रेस ने अलग ही अंदाज में पीएम मोदी को अपना पापा बताया है। गुजरात के गांधीनगर में जन्मी अवनि मोदी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, लेकिन कॉलेज तक वो इस फील्ड में अपने पैर नहीं जमा सकी थीं।

इसके चलते एक बार तो कॉलेज में एक स्क्रिप्ट राइटर ने अवनि से यहां तक कह दिया था कि एक्टिंग की बात तो दूर, तुम्हें तो एक्टिंग का ‘ए’ भी नहीं आता। लेकिन, स्कूल और कॉलेजों में छात्रों की भीड़ में गुमनामी की जिंदगी जीने वाली अवनि आज तमिल फिल्म इंडस्ट्रीज का जाना-माना चेहरा बन चुकी है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अवनि ने पीएम मोदी से जुड़े रिश्तों के बारे में बताकर सबका ध्यान खींचा।
एक रोचक घटना का जिक्र करते हुए अवनि ने बताया कि एक बार मैं फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में बेंगलुरु गई थी।

यहां प्रेस कांफ्रेंस में अंग्रेजी अखबारों के भी कई जर्नलिस्ट आए थे और सभी बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे थे, ‘मिस मोदी, क्या नरेंद्र मोदी से आपका कोई फैमिली रिलेशन है? क्या नरेंद्र मोदी आपके रिश्तेदार हैं?’

तब इसके जवाब में मैंने उनसे कहा कि ‘नरेंद्र मोदी मेरे सगे तो नहीं, लेकिन मेरे लिए उससे भी बढ़कर हैं। मैं नरेंद्र मोदी की बेटी हूं।

अकेली मैं ही नहीं, बल्कि गुजरात में जितनी भी लड़कियां हैं, वो सब नरेंद्र मोदी की बेटी के समान हैं।’ अवनि का ये जवाब सुनकर लोगों को बेहद हैरानी हुई। इसके बाद तो हर जगह अवनि के इसी बयान की चर्चा हो रही है।

अपने बर्थडे पर दिए एक इंटरव्यू में अवनि ने बताया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वे एक ब्रांड बन चुकी हैं। दरअसल, अवनि का सरनेम भी मोदी है और आजकल देश भर में नरेंद्र मोदी के नाम की ही गूंज है। तो इस वजह से इस तमिल एक्ट्रेस के नाम के साथ जुड़ा ‘मोदी’ सरनेम उन्हें एक अलग ही पहचान दिलाता है।अवनि ने बताया कि अब तो साउथ की पूरी फिल्म इंडस्ट्रीज अब उन्हें ‘मिस मोदी’ के नाम से बुलाती है।

Monday, 27 March 2017

बड़ा खुलासा: अभिषेक से पहले ऐश्‍वर्या ने इनसे की थी शादी, जानें कौन हैं वो


दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय, आज बच्चन परिवार की बहू, अभिषेक बच्चन की पत्नी और प्यारी सी आराध्या की मां हैं और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।

मगर उनके चाहने वाले अब भी उन पर अपनी जान छिड़कते हैं और चूंकि आज उनका जन्मदिन है तो उनकी जिंदगी से जुड़े कई छुए और अनछुए पहलू एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। ऐसे में शादी से पहले ऐश्वर्या राय की चर्चित प्रेम कहानियों को कोई कैसे भुला सकता है।

खास ताैर से सलमान खान से उनके संबंध को लेकर। जो उनकी असल जिंदगी में भी ‘हीरो’ बनकर आए, मगर बाद में ‘खलनायक’ साबित हुए। इसके बाद ऐश्वर्या राय का विवेक ओबेरॉय के साथ अफेयर रहा।

वहीं दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन का नाम भी ऐश से पहले करिश्मा और रानी मुखर्जी के साथ प्यार की पींगे बढ़ाने के लिए जुड़ता रहा। करिश्मा से तो अभिषेक बच्चन की 2002 में सगाई तक हो गई थी लेकिन फिर किन्हीं कारणों के चलते कपूर और बच्चन परिवार में ये रिश्तेदारी हो न सकीं।

इधर सलमान की हरकतों से परेशान हो ऐश्वर्या ने जब उनसे ब्रेकअप कर लिया तो विवेक ओबरॉय की बांहों का सहारा लिया, लेकिन इनका साथ भी ज्यादा दिन चल न सका।

ऐश्वर्या और अभिषेक के टूटे दिलों को एक-दूसरे की पनह में सुकून मिला और फिल्म ‘बंटी और बबली’ में पहली बार दोनों ने दर्शकों के सामने अपनी रोमांटिक कैमेस्ट्री को ‘कजरारे-कजरारे’ आइटम सॉन्ग के साथ रखा था। बताया जाता है इसी गाने में दोनों के बीच नजदीकियों की शुरूआत हुई और यह नजदीकियां फिल्म गुरू की शूटिंग के दौरान गहरे प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ सगाई और फिर शादी का एलान कर दिया।

हालांकि कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार बतौर बहू के रूप में अपनाने को तैयार नहीं था और इसकी वजह ऐश की कुछेक आदतें है जो आज भी बच्चन परिवार को पसंद नहीं।

खैर, जब ‘मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’ की तर्ज पर दोनों की शादी हजार अड़चनों के बाद भी हो ही गई,लेकिन आप यह जानकर हैरत में रह जाएंगे कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के पहले पति नहीं है।

जी हां! बताया जाता है कि अभिषेक के साथ सात फेरे लेने से पहले ऐश्वर्या ने किसी और के साथ भी शादी की थी।

दरअसल, ऐश्वर्या की कुंडली में मांगलिक दोष था और उसके निवारण के लिए अभिषेक से पहले ऐश्वर्या की शादी पीपल के पेड़ से कराई गई थी। पीपड़ के पेड़ से शादी के बाद ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी हो सकी। वैसे बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि ऐश्वर्या राय के पहले पति अभिषेक बच्चन नहीं बल्कि पीपल के पेड़ महोदय है।

ड्यू डेट के बाद भी क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर नहीं लगेगी पेनल्‍टी, जानें RBI के नियम


नई दिल्‍ली। अगर आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपके पास हर माह क्रेडिट कार्ड बिल का एसएमएस आता है। इस एसएमएस में बिल अमाउंट के साथ ड्यू डेट लिखी होती है।

इसमें यह भी लिखा होता है कि चार्जेज से बचन के लिए बिल का पेमेंट जल्‍द करें। लेकिन आम तौर पर बैंक आपको यह नहीं बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड बिल पर लेट पेमेंट चार्ज कब लगता है।

हम आपको बता रहे हैं कि क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में लेट पेमेंट को लेकर रिजर्व बैंक का क्‍या नियम है।

ड़यू डेट के बाद पेमेंट पर क्‍या होगा???

अगर आप किसी वजह से ड्यू डेट के अंदर क्रेडिट कार्ड का बिल जमा नहीं कर पाते हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ड़यू डेट के अगले दिन भी क्रेडिट कार्ड का बिल जमा कर सकते हैं और बैंक इस पर आपसे लेट पेमेंट चार्ज नहीं ले सकता है। रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस में इस बारे में स्‍पष्‍ट निर्देश दिया गया है।

ड्यू डेट के बाद तीन दिन के अंदर बिल जमा कराने पर नहीं लगेगा चार्ज
Bankbazaar.com  के सीईओ आदिल शेट्टी ने बताया कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार बैंक क्रेडिट कार्ड ड़यूज पर लेट पेमेंट तभी लगा सकते हैं जब ड्यूज का पेमेंट ड्यू डेट के बाद तीन दिन तक न किया गया हो। लेट पेमेंट के लिए ड्यू डेट की गणना आपके क्रेडिट कार्ड बिल के स्‍टेटमेंट में दी गई ड्यू डेट से ही की जाएगी।

Saturday, 25 March 2017

ये क्या कह दिया मैडम....कुछ तो सोच लिया होता।



यूपी के नए सीएम को लेकर आजकल बॉलीवुड कुछ ज्यादा ही सजग हो गया है। अभी हाल ही बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान के पति शिरीष कुंदर ने योगी आदित्यनाथ के लिए कुछ ऐसा कह दिया कि मामला FIR तक पहुँच गया।

जिसके बाद आखिरकार उन्होंने बिना शर्त माफी भी मांग ली। दरअसल, शिरीष ने ट्विटर के जरिए योगी आदित्यनाथ की तुलना गुंडे और रेपिस्ट से की थी। उनके इस ट्वीट के फौरन बाद मामला इतना गरमा गया कि यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

FIR की बात सामने आते ही उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और ट्विटर पर ही माफी मांग ली।

इधर शिरीष कुंदर वाला मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बॉलीवुड एक्ट्रेस-लेखक और अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने यूपी के नए योगी आदित्यनाथ को पेट से गैस निकालने वाला आसन करने की सलाह दे डाली।

दरअसल, ट्विंकल दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी एक समिट में गई थीं जहां उनसे योगी आदित्यनाथ के द्वारा महिलाओं के सुरक्षा को लेकर दिए गए बयानों पर उनसे राय पूछी गई। इस पर ट्विंकल ने कहा कि उन्हें इस तरह के आसान करने चाहिए जिससे गैस को निकालने में मदद मिलती हो।

ट्विंकल इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि उन्होंने तो ये भी कहा कि योगी आदित्यनाथ ने तो फैशन में भी बदलाव लाया है।

ट्विंकल ने अपने एक ट्वीट का ज़िक्र करते हुए कहा जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘एशियन पेंट्स को इस सीजन के लिए एक नए रंग की घोषणा कर देनी चाहिए। आकर्षक भगवा और वह भी इस टैगलाइन के साथ- ऑरेंज अब नया ब्राउन है।’ आपको बता दें कि ट्विंकल, योगी आदित्यनाथ के कपड़ों की बात कर रही थीं जो हमेशा भगवा वस्त्रों में ही दिखते है।

बता दें, महिला सशक्तिकरण और फेमिनिज्म का मुद्दा ट्विंकल के दिल के काफी करीब है जिन्होंने हाल ही में अपने कॉलम में काम करने की जगहों पर महिलाओं का शोषण किए जाने को लेकर लेख लिखा था। ‘मिसेज़ फनीबोन्स’ के नाम से मशहूर ट्विंकल खन्ना अपने बिंदास और बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं।

हाल ही में करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी उन्होंने ऐसे कई बयान दिए थे जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। ट्विंकल इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ को प्रोड्यूस कर रही हैं जो सस्ते सेनेटरी नैपकिन बनाने वाले की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म महिलाओं के मासिक धर्म जैसे मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को लेकर है।