Friday, 3 February 2017

हॉस्पिटल में एडमिट मनवीर गुर्जर ने तोड़ी शादी पर चुप्पी, जानिए क्या कहा...



मुंबई. शादी को लेकर 'बिग बॉस-10' विनर मनवीर गुर्जर काफी सुर्खियों हैं। हाल ही में मनवीर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
मनवीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर फैन्स के सामने अपनी बात रखी है। मनवीर ने इस वीडियो में एक्सेप्ट किया है कि उनकी शादी हुई थी लेकिन उन्होंने अपनी शादी की बात नहीं छुपाई थी। उनकी ऐसी कोई स्ट्रेटजी नहीं थी।

शादी की बात छुपाने पर बोले मनवीर...
वीडियो में मनवीर ने कहा, "मैंने कभी शादी को छुपाया नहीं, साल 2014 में फैमिली और कुछ इमोशनल रीजन की वजह से शादी हुई थी। लेकिन 4-5 महीनो बाद ही उनकी(पत्नी) तरफ से रिलेशन खराब हुए और हम अगल हो गए।
मेरी शो में जाकर शादी की बात छुपाने की कोई स्ट्रैटजी नहीं थी। ना ही मैंने शो में कभी इसे अपने फायदे के लिए आजमाने का सोचा। मैंने शो में किसी का कोई फायदा नहीं उठाया, ना ही कभी कोई ऐसी कोशिश की है।"

हॉस्पिटल में एडमिट हैं मनवीर
मनवीर को फिलहाल तेज फीवर के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हाल ही में मनवीर ने अपने इंस्टग्राम पर फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग के चलते एडमिट कराया गया है। बात दें, मनवीर ने शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए जो वीडियो शेयर किया है वो हॉस्पिटल में एडमिट फोटो के सामने आने के 3 घंटे बाद ही शेयर किया है।

मनवीर पर दर्ज हुआ केस
मनवीर पर हाल ही में IPC के सेक्शन 341 के तहत एक केस भी दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनवीर के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स ने नोएडा के सेक्टर 46 स्थित पार्क में सम्मान समारोह रखा था और यही सम्मान समारोह उनके लिए नया विवाद लेकर आया।
दरअसल नोएडा पुलिस ने इस समारोह के लिए 40 वाहनों की इजाजत दी थी। लेकिन मनवीर के फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स इससे 25 गुना ज्यादा वाहनों के साथ वहां पहुंचे। पार्क के आसपास 1000 से ज्यादा वाहन होने की वजह से लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा और हंगामे के बाद पुलिस ने मनवीर गुर्जर के खिलाफ IPC के सेक्शन 341 के तहत FIR दर्ज की।

शादी को लेकर चर्चा में मनवीर
पिछले दिनों मीडिया में मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो वायरल हुआ। इसमें उन्हें फैमिली मेंबर्स और रिलेटिव्स की मौजूदगी में घोड़ी चढ़ते देखा जा सकता है।
रिपोर्ट्स में उनकी तीन साल की बेटी होने का दावा भी किया गया।

इसे लेकर खूब कानाफूसी हुई। लोगों ने यह सवाल उठाने शुरू कर दिए कि मनवीर ने अपनी शादी की बात छुपाई है। ऐसा करके उन्होंने फैन्स के साथ धोखा किया है।

हालांकि, सच्चाई यह है कि 'बिग बॉस सीजन 10' के चौथे दिन टेलिकास्ट हुए एपिसोड 'Day 4: Om Baba Gets Jailed' में मनवीर ने वीजे बानी को अपनी शादीशुदा होने की बात बताई थी।

मनवीर बानी को बताते हैं कि 22 साल की उम्र में उन्होंने शादी की थी।
इसपर बानी पूछती हैं कि आपके यहां आने पर वाइफ ने क्या कहा? तो मनवीर ने कहा कि मां और पत्नी के सिवाए उन्होंने किसी को भी बिग बॉस में आने की बात नहीं बताई।

मनवीर आगे कहते हैं कि उनकी एक 3 साल की बेटी है, जिसका नाम विविशा है।

जब इस हालत में पिता ने सनी को पकड़ा रंगेहाथ


नई दिल्ली: हाल ही में हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। और ये खुलासा उनकी सेक्स लाइफ के बारे में था। एक चैनल को दिए गए अपने इंटरव्यू में सनी ने बताया कि- एक बार उनके पिता ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा था।

आइये हम आपको रूबरू करते हैं हॉट सनी लियोन की टीनएज लाइफ के किस्सों से-
सनी लियोनी ने बताया कि- टीनएज में उनका दिल पहली बार तब टूटा था जब फैमिली मिशिगन से कैलिफोर्निया शिफ्ट हुई थी।

सनी ने बताया कि- वो अपने परिवार के साथ 1 साल मिशिगन में रहीं। जहां वो एक हॉट लड़के को डेट कर रही थीं। जिस लड़के को वो डेट कर रहीं थीं वो इतना अच्छा था कि मुझे हर रोज अपने हाथों से लव-लेटर लिखता था।

सनी ने बताया कि उनकी इस लवस्टोरी में सबकुछ एकदम परफेक्ट चल रहा था।
सनी ने अपनी पहली kiss के बारे में बताते हुए कहा कि- 'रोमियो और जूलियट' का नाटक देखने के बाद हमने पहली बार KISS किया था। वह बहुत अद्भुत अनुभव था।

फिर एक दिन जब सनी को पता चला कि उनका परिवार मिशिगन से कहीं और शिफ्ट होने जा रहा है तो उनका दिल ही टूट गया था।
सनी ने अपने पहले क्रश के बारे में बताते हुए कहा कि- वह बास्केटबॉल खेलता था। हॉट और हैंडसम था, लेकिन मेरे पेरेंट्स उससे नफरत करते थे।

मेरे पिता ने हम दोनों के एक बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। वह बहुत बुरा हादसा था।
दरअसल, एक बार हम दोनों साथ थे। बड़े से हॉल के कॉर्नर में, मैं उसकी गोद पर बैठी थी। हम इंटीमेट हो रहे थे। तभी मेरे पिता आए और मुझे डांटने लगे। डेड को देखकर मैं बहुत ज्यादा डर गई थी। वह मेरी लाइफ का सबसे बुरा इंसिडेंट था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने ये खुलासा किया कि उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार किस किया और 16 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार सेक्स किया था। सनी के मुताबिक ये कोई बड़ी बात नहीं है।

असली नाम था करनजीत कौर वोहरा
सनी का जन्म 13 मई, 1981 को सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है।

पोर्न इंडस्ट्री में जाने के बाद न्होंने अपना नाम सनी रखा। बचपन में वे एथलेटिक्स थीं और लड़कों के साथ हॉकी खेला करती थीं। सनी के घर वालों को उनका पब्लिक स्कूल में जाना सुरक्षित नहीं लगा, जिसके चलते उन्हें कैथोलिक स्कूल में दाखिला दिलाया गया।
सनी उनका असली नाम है, जबकि लियोनी सरनेम उन्होंने पेंटहाउस मैगजीन के पूर्व मालिक बॉब गुसियोन के नाम से लिया है।

पोर्न इंडस्ट्री में आने से पहले सनी एक जर्मन बेकरी में काम किया करती थीं।
बता दें कि सनी के पति डेनियल वेबर भी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के स्टार रह चुके हैं। 2011 में दोनों की शादी हुई थी। सनी बॉलीवुड में अपने सफल करियर का श्रेय अपने पति डेनियल को देती हैं, जो कि उनके बिजनेस मैनेजर भी हैं। डेनियल से पूछे बिना सनी कोई भी फिल्म साइन नहीं करती हैं।

Thursday, 2 February 2017

पाकिस्तान में ‘काबिल’ की रिलीज पर राकेश रोशन ने कह दी ये बड़ी बात...!!



मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्माता राकेश रोशन की ‘काबिल’ बुधवार रात पाकिस्तान में रिलीज की गई. राकेश का कहना है कि पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के लिए अपने दरवाजे दोबारा खोल दिए हैं, इसलिए भारतीयों को भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए

पिछले साल 18 सितंबर को उरी हमले और उसके बाद की घटनाओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी तनाव पैदा कर दिया, जिससे दोनों ओर का मनोरंजन उद्योग भी प्रभावित हुआ था

‘काबिल’ के सीमा पार रिलीज होने से राकेश रोशन को कुछ उम्मीद जगती दिखी है. राकेश ने बताया, “मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं तो हमें भी आगे बढ़ना चाहिए”

उन्होंने कहा, “यह फिल्म पाकिस्तान के कराची में रिलीज की गई. इसका बुधवार रात 11 बजे का पहला शो हाउसफुल रहा. आज (गुरुवार को) फिल्म पूरे कराची, रावलपिंडी और हैदराबाद (सिंध) में दोपहर तीन, शाम छह और नौ बजे के शो पर रिलीज की गई है. शुक्रवार को फिल्म पूरे पाकिस्तान में रिलीज की जाएगी”

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में ‘काबिल’ को बुधवार रात नौ बजे सेंसर प्रमाण पत्र मिला था

फिल्म में मुख्य भूमिका राकेश रोशन के बेटे रितिक रोशन ने निभाई है. रितिक ने फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज होने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म को भारत की ही तरह पाकिस्तान में भी पसंद किया जाएगा

अमित शाह ने राहुल गांधी का असली चेहरा दिखाया



यहां गोवा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन पर जमकर निशाना साधा है।

एक चुनावी सभा में बोलते हुए शाह ने राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई आरोप लगाएं। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष ने उत्तरी गोवा के बीचोलिम शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता को केन्द्र में रही यूपीए सरकार और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दौरान सीमा पार से जारी आतंकवाद पर भारतीय सेना की ओर से की जाने वाली कार्रवाई की समझ नहीं है।

साथ ही अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को केन्द्र की पूर्व संप्रग सरकार और मौजूदा मोदी सरकार के बीच अंतर नहीं पता है। उन्होंने कहा कि अब राहुल बाबा मोदी जी से पूछते हैं आपकी सरकार के दौरान सीमा पार से आतंकवाद जारी है और यह हमारी सरकार के दौरान भी होता था। इसमें क्या अंतर है।

रैली में राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा कि आप नहीं जान पाओगे राहुल बाबा आपने अपनी आंखों पर इटली का चश्मा पहन रखा है। भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि जब आपकी सरकार सत्ता में थी तब सीमा पार से गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से शुरू की जाती थी और खत्म भी पाकिस्तान की ओर से की जाती थी।

उन्होंने कहा कि अब केन्द्र में भाजपा की सरकार है और नरेन्द्र मोदी उसके प्रधानमंत्री हैं और मनोहर पर्रिकर उसके रक्षा मंत्री इसलिए अब सीमा पार से गोलीबारी पाकिस्तान की ओर से ही शुरू की जाती है लेकिन उसे खत्म भारतीय सेना करती है। वे एक गोली चलाते हैं हम उसका जवाब गोले से देते हैं। अब किसी में साहस नहीं कि हमारे सैनिक का सिर काट सके।

STF ने खोला 37 अरब का फ्रॉड, आप भी तो नहीं आ गए इस कंपनी के झांसे में?


घर बैठे लाखों कमाएं जैसे विज्ञापनों पर कभी न कभी आपकी नजर भी पड़ी होगी। ऐसी ही घर बैठे अमीर बनाने वाली एक कंपनी की जालसाजी का खुलासा यूपी एसटीएफ ने किया है।

अब्लेज इंफो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नाम से सेक्टर नोएडा में चल रही एक कंपनी 7 लाख लोगों से एक फर्जी स्कीम के तहत 3700 करोड़ से ज्यादा रुपए का इन्वेस्टमेंट करा चुकी है।

इस स्कीम के तहत बताया गया कि सोशलट्रेड.बिज नाम के पोर्टल से जुड़ने के‌ ल‌िए 5750 रुपए से लेकर 57,500 रुपए कंपनी के अकाउंट में जमा करने हैं।

मेंबर बनने के बाद हर सदस्य के क्लिक करने पर घर बैठे पांच रुपए मिलेंगे। इसके बाद हर मेंबर को अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना है जिसके बाद मेंबर को उसका भी कमीशन म‌िलेगा।

इन्फोर्समेंट एजेंसी के हत्थे न चढ़ जाए इसल‌िए ये फ्रॉड कंपनी लगातार नाम बदलती रही। अब तक ये सोशलट्रेड.बिज (socialtrade.biz) , फ्रीहब.कॉम (freehub.com), इनमार्ट.कॉम (intmaart.com), फ्रेनजअप.कॉम (frenzzup.com) और 3डब्लू.कॉम 3W.com के नाम से फ्रॉड कर चुकी है।

कंपनी के खिलाफ मेंबर्स ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसटीएफ अब तक 500 करोड़ रुपए की धनराशि सीज कर चुकी है।

Wednesday, 1 February 2017

रतन टाटा की यह कार चलेगी एक लीटर में 100 किमी


टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा के कहने पर एक खास कार तैयार की गई है। टाटा मेगापिक्सल के रूप में सामने आने वाली इस कार में बेहद एडवांस फीचर्स शामिल होंगे। यह कार 1 लीटर पेट्रोल में 100 किमी का माइलेज देगी।

वहीं एक बार कार की टंकी भरवाने पर यह कार 900 किलोमीटर तक चलाई जा सकेगी। इस कार को 2017 में लॉन्च किया जायेगा।टाटा मोटर्स कई सालों से फ्यूल की कम खपत करने वाली कारों पर काम कर रही है।

टाटा मोटर्स अगले साल कई मॉडल्स को लॉन्च करेगी जिसमें टाटा मेगापिक्सल भी शामिल है। इस खास कार का कॉन्सेप्ट लगभग तैयार हो चुका है। रतन टाटा ने इस कार को 82वें जिनेवा मोटर शो के दौरान पेश किया था।

रतन टाटा चाहते थे कि नेनो के बाद ऐसी कार बनाई जाये जो भारतीय सड़कों पर कम पेट्रोल में ज़्यादा चल सके। कंपनी ने इस कार को मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चार सीटों वाली इस कार को ईको फ्रेंडली बनाया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 5 से 6 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

टाटा मेगापिक्सल में एक लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी और चलती कार में रिचार्ज के लिये पेट्रोल इंजन जेनरेटर लगा है। इस कार में 325cc सिंगल सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है। इस कार में प्रति किलोमीटर महज 22 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन होगा।

रोटी की जंग छेड़ने वाले BSF जवान तेज बहादुर को बड़ा झटका, पत्नी चिंतित




सेना में रोटी की जंग छेड़ने वाले तेज बहादुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सेना की तरफ से अब उन्हे बड़ा झटका मिला है।
सेना में भोजन ठीक न मिलने का आरोप लगाने वाले जम्मू कश्मीर में तैनात बीएसएफ जवान तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला की मानें तो तेज बहादुर को 31 जनवरी 2017 को मिलने वाला वीआरएस कैंसल हो गया है।
रेवाड़ी के शांति विहार में किराए पर रही शर्मिला ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे पति से बात हुई। पति तेज बहादुर ने बताया कि पहले सोमवार दोपहर 12 बजे वीआरएस स्वीकार होने की बात बीएसएफ अधिकारियों ने की।
इसके बाद अचानक एक बजकर पांच मिनट पर कहा कि वीआरएस कैंसल कर दिया गया है। इस संबंध में पत्र भी उनको थमा दिया गया। वीआरएस कैंसल होने की वजह भी नहीं बताई गई।
बता दें कि तेजबहादुर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सरहद पर तैनात थे। खराब खाने के वीडियो वायरल करने के बाद उन्हें वहां से हटाकर हेडक्वार्टर में लगा दिया गया था।
मोबाइल जब्त, सरकारी फोन से होती है बात
शर्मीला के अनुसारपहले तेज बहादुर चोरी-छुपकर किसी तरह बात कर लेते थे। अब सरकारी फोन से रोजाना चंद मिनट की बातचीत हो जाती है। उनके पति का मोबाइल फोन अभी तक अधिकारियों के ही पास है।