Tuesday, 7 February 2017

50 हजार रुपए में शुरू करें ये 5 बिजनेस, सरकार भी करती है मदद...



नई दिल्‍ली. यदि आप अपना बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए ज्‍यादा पैसे नहीं हैं, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई छोटे-छोटे बिजनेस हैं, जिन्‍हें शुरू करने के लिए आपको भारी-भरकम इन्‍वेस्‍टमेंट की जरूरत नहीं होती है।

स्‍मॉल स्‍केल पर शुरू करने वाले कई ऐसे बिजनेस हैं, जिनके लिए राज्‍य और केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट्स से भी मदद मिलती है। आइए ऐसे 5 बिजनेस के बारे में जानते हैं, जिन्‍हें 30 से 50 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है।

गैजेट शॉप
देश में स्‍मार्टफोन और इंटरनेट के एक्‍सपेंशन के चलते कस्‍टमर्स के लिए रोजमर्रा के लिए जरूरी गैजेट्स और एक्‍सेसरीज की डिमांड बढ़ी है। युवाओं में इनका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यदि आपके पास 50 हजार रुपए तक की कैपिटल है तो आप लो-कॉस्‍ट गैजेट शॉप शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस के जरिए आप हर महीने अच्‍छी इनकम कर सकते हैं।

वीडियोग्राफी
यदि आपके पास 30-35 हजार रुपए की कैपिटल है तो आप छोटे स्‍केल पर वीडियोग्राफी का बिजनेस कर सकते हैं। हैंडीकैम और अफोर्डेबल कैमरे के जरिए वीडियोग्राफी का बिजनेस शुरू करने में आपको 30 से 40 हजार रुपए तक की जरूरत होगी।

ट्रैवल एजेंसी
आजकल छोटे शहरों में भी ट्रैवल और ट्रांसपोर्टेशन की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में रेल, बस, टैक्‍सी की बुकिंग का बिजनेस तेजी से बढ़ा है। आप रेल, बस रिजर्वेशन और शहर के भीतर टैक्सी बुक करने का बिजनेस महज 50 हजार से कम रकम में शुरू कर सकते हैं। बुकिंग का काम अपने घर से कर सकते हैं। इसके लिए शॉप लेना जरूरी नहीं है। इस बिजनेस में बुकिंग कमीशन के जरिए हर महीने अच्‍छी इनकम कर सकते हैं।

डिजिटल स्टूडियो
डिजिटाइजेशन के दौर में लो स्‍केल पर डिजिटल स्‍टूडियो का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस 50 हजार रुपए से शुरू किया जा सकता है। इसमें हर महीने अच्‍छी इनकम हो सकती है। कंप्यूटर, यूपीएस, फोटो क्वालिटी प्रिंटर आदि की बिक्री और मरम्मत का बिजनेस बेहतर विकल्प है।

फास्ट फूड शॉप
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में फास्‍ट फूड की डिमांड काफी ज्‍यादा है। इसे देखते हुए कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फूड, चिप्स, बिस्किट,साल्डेट स्नैक्स, आइसक्रीम आदि का बिजनेस 20-50 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है। इस बिजनेस में अच्‍छी इनकम होती है।

सरकारें देती हैं सुविधा
स्‍माल स्‍केल पर बिजनेस शुरू करने में वैसे तो ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन फिर भी केंद्र और राज्य सरकारें कई स्कीमों के तहत छूट और लोन देती हैं। कई बिजनेस ऐसे हैं, जिनके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। ऐसे में निशुल्क सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी जुटाई जा सकती है। इस हेल्‍पलाइन नंबर 1800-180-6763 पर आप कोई भी राय ले सकते हैं।

Monday, 6 February 2017

जानिए कब लॉन्च होगी एप्पल की सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक iCar

माना जा रहा है कि एप्पल फिलहाल एक कार परियोजना पर काम कर रही है जिसका कोड नेम 'टाइटन' है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार टेस्ला को कड़ी टक्कर देगी. एप्पल मौजूदा वक्त में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल iCar पर काम कर रही है, जिसको लेकर काफी शोध-विकास कार्य किया जा रहा है
मैकवर्ल्ड वेबसाइट में छपी खबर की मानें तो एप्पल ने कनाडा में इस ऑटोनॉमस कार के ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए ब्लैकबेरी से भी कई इंजीनियर्स को नियुक्त किया है. रिपोर्ट बताती हैं कि यह iCar दिखने में मिनी वैन की तरह होगी और 2020 तक इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा. एप्पल ने इसके रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर करीब 10 बिलियन डॉलर्स का भी निवेश किया है हाल ही में एप्पल इंक में प्रोडक्शन इंटिग्रिटी के निदेशक स्टीव केन्नर ने अमेरिकी ट्रांसपोर्ट रेगुलेटर्स को एक पत्र लिखकर ऑटोनॉमस कार और इससे जुड़े नियम की जानकारी ली इस पत्र में उन्होंने लिखा कि सेल्फ ड्राइविंग व्हीकल्स के लिए बहुत ज्यादा नियम और कानून नहीं होने चाहिए और इसमें आने वाली नई कंपनियों के साथ भी पहले से मौजूद निर्माताओं की ही तरह व्यवहार किया जाना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि इन सिस्टम को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कंपनियों को चाहिए वे क्रैश और अन्य कमियों से जुड़े आकड़ों को दूसरों के साथ साझा करें फाइनेंसियल टाइम्स के मुताबिक एप्पल अपनी iCar परियोजना को और बेहतर बनाने के लिए मैकलॉरेन को भी खरीदने पर विचार कर रही है, क्योंकि मैकलॉरेन के एप्लाइड टेक्नोलॉजीज ग्रुप द्वारा फॉर्मूला 1 और नास्कार आदि को इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई की जाती है. इस वजह से मैकलॉरेन एप्पल की सेल्फ ड्राइव इलेक्ट्रिक कार के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है इससे पहले अगस्त 2016 में एप्पल ने दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता कंपनी के साथ एक समझौता किया था, जिसके अंतर्गत सिलिंड्रिकल लीथियम ऑयन बैटरी का निर्माण किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि एप्पल की नई ड्राइवरलेस कार में इन्हीं बैटरियों का इस्तेमाल किया जा सकता है फिलहाल एप्पल की iCar निर्माणाधीन हैं और कहा जा रहा है कि 2019 में इसे पहली बार सबके सामने पेश किया जाएगा और यह 2020-21 से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी यहां एक रोचक बात यह है कि एप्पल की iCar के सामने भविष्य की चुनौतियों में अन्य कार निर्माता नहीं होंगे बल्कि गूगल जैसी कंपनियां होंगी. इससे पहले कंपनी एप्पल कार से जुड़े कई डोमेन बुक करा चुकी है

जाने कैसे whatsapp पे आप दोस्तों की Live Location अपने मोबाइल पर देख सकते है



WhatsApp अब सिर्फ़ Messaging App नहीं है. इसमें फ़ोटो, वीडियो और कॉलिंग के अलावा अब Live Calling जैसे फ़ीचर भी जुड़ चुके हैं. Facebook ने जब से WhatsApp को खरीदा है, तब से उसमें हर दिन नए-नए ​फ़ीचर्स जुड़ते जा रहे हैं. ये बताया जा रहा है कि WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे आप WhatsApp Group के लोगों की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं. ये बिलकुल GPS Locator जैसा होगा.

Live Location Tracking अभी WhatsApp के Beta Version में पाया गया है, Android Version 2.16.399 और iOS Version 2.17.3.28 में. इस फीचर से लोग ग्रुप चैट में अपनी लोकेशन लोगों को दिखा सकते हैं, ताकि वो आसानी से एक दूसरे से मिल सकें.

Users के पास Live Location Tracking का आॅप्शन कुछ समय के लिए होगा. यानि 2,3 या 5 मिनट के लिए लोग आपकी लोकेशन देख पाएंगे. आपके पास 'Show my Friends' का आॅप्शन आएंगे, जिस पर क्लिक करके आप इसे इस्तेमाल कर सकेंगे

इस फीचर की जानकारी और कुछ तस्वीरें Twitter Account @WABetaInfo ने Tweet की हैं. जानकारी के मुताबिक ये फ़ीचर WhatsApp के कुछ Beta Version में मौजूद है पर Disabled है.

Privacy के लिए लोग चाहें, तो इस फीचर को Settings में जा कर बंद भी कर सकते हैं. अभी भी WhatsApp पर आप अपनी लोकेशन भेज सकते हैं, पर ये Real Time Location Tracking होगी. यानि आप जैसे-जैसे कदम बढ़ाते जाएंगे, आपके दोस्तों को पता चलता रहेगा.

ये भी कहा जा रहा है कि WhatsApp एक फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे आप भेजे हुए Message में चाहें, तो Editing कर सकते हैं. यानि ज़ुबान से निकली बात को ठीक किया जा सकता है. लेकिन ये आॅप्शन सिर्फ़ Unread Messages पर लागू होगा.

नोटबंदी में कहीं आपके PAN से तो नहीं हुआ फ्रॉड, अपनी डिटेल्स ऐसे करें पता



नई दिल्ली। नोटबंदी में बड़े पैमाने पर ब्लैकमनी खपाने के लिए लोगों ने दूसरों के पैन नंबर का मिसयूज किया है। ऐसे में अब अनजाने में कई लोगों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से सवाल-जवाब का सामना करना पड़ सकता है।
इससे बचने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने ऑनलाइन वेरिफिकेशन की सर्विस शुरू की है। जहां आप अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। साथ ही ऐसे किसी फ्रॉड की जानकारी ऑनलाइन ही डिपार्टमेंट को भेज सकते हैं।

क्या है मामला
सीबीडीटी से मिली जानकारी के अनुसार  देश में करीब 18 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होने 9 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच जो रकम डिपॉजिट की है। वह उनके इनकम के आधार पर मेल नहीं खाती है। यानी ऐसे लोगों ने अपनी रियल इनकम छुपाई है।

यहां करे ऑनलाइन डिटेल्स चेक
सीबीडीटी ने सभी नागरिकों को मौका दिया है कि वह अपने डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर ले। अगर उनके पैन कार्ड का मिसयूज है तो वह ऑनलाइन अपना वेरिफिकेशन करा सकते है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो 10 दिन के बाद उनके पास इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट का नोटिस आ जाएगा। अपने डिटेल्स पता करने के लिए आपको https://incometaxindiaefiling.gov.in पर जाकर क्लिक करना होगा।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको अपने पैन नंबर के जरिए लॉग इन करना होगा। इसके बाद एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपको कंप्लायंस सेक्शन में कैश ट्रांजैक्शन 2016 के लिंक पर क्लिक करना होगा। जहां पर आपके द्वारा 8 नवंबर के बाद से 30 दिसंबर के बीच जमा की गई रकम की डिटेल दिख जाएगी। इसमें ये साफ तौर पर डिटेल्स होंगी की आपके पैन नंबर के नाम पर किस बैंक अकाउंट में कितना पैसा डिपॉजिट हुआ है। जिसे देखकर आप खुद जान सकेंगे, कि कौन सा बैंक अकाउंट आपका नहीं है। यानी आपके साथ फ्रॉड हुआ है।
फ्रॉड होने पर क्या करें

सीबीडीटी के अनुसार जहां पर आपको बैंक अकाउंट की डिटेल्स मिलेगी, वहीं पर सबमिट व्यू का ऑप्शन भी मिलेगा। जो अकाउंट आपका नहीं है, उसके सबमिट रिस्पांस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। जहां पर आपको ऑप्शन मिलेगा, जिसमें सेलेक्शन ऑप्शन को क्लिक करने के बाद अंत में एक ऑप्शन दिखेगा, जिस पर लिखा होगा, कि आपका उस अकाउंट से कोई रिलेशन नहीं है। क्लिक करने के बाद आपको सबमिट करना होगा। जिसके बाद आपकी डिटेल्स इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास चली जाएगी।

अगर नहीं है लॉगइन आईडी तो ऐसे बनाएं
अगर आपने अभी तक लॉगइन आईडी नहीं बनाई है, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड योरसेल्फ पर जाकर क्लिक करना होगा। जहां पर आप अपनी पैन कार्ड डिटेल्स के साथ आईडी, पासवर्ड आदि बनाना होगा। जिसके बाद लॉगइन करके आप कॉम्पलियांस विंडों पर जाकर अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

10 दिन में देना होगा जवाब
सीबीडीटी के अनुसार अगर किसी भी व्यक्ति को एसएमएस और ई-मेल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिलता है, तो उसे ऑनलाइन ही 10 दिन में जवाब देना होगा। वह जवाब के जरिए डिपार्टमेंट को संतुष्ट कर सकता है। अगर जवाब से वह संतुष्ट नहीं है, तो डिपार्टमेंट आपको नोटिस भेजेगा। साथ ही अगर आपने 10 दिन के अंदर जवाब नहीं दिया, तो डिपार्टमेंट जरूरी एक्शन लेगा।

Sunday, 5 February 2017

‘बाहुबली 2’ ने रिलीज से पहले ही कर दिया बड़ा धमाका



बाहुबली’ का धमाका अभी भी कोई नहीं भूला है. साउथ की इस फिल्म ने 600 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वहीं फिल्म की हिंदी डबिंग ने केवल 120 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म की दूसरे हिस्से का फैंस को लंबे समय से इंतजार है. फिल्म का ट्रेलर फिलहाल नहीं आया है, लेकिन दो पोस्टर जारी हुए हैं, जिन्हें देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म कितना धमाका करने वाली है

रिलीज से पहले 500 करोड़
‘बाहुबली 2’ 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हो रही है. इससे पहले ही फिल्म ने 500 करोड़ कमा लिए हैं. जी हां, ये बात आपको हैरान कर सकती है, लेकिन ये खबर बिल्कुल सच है.
दरअसल, बाहुबली के थियेटर राइट्स बहुत ही ऊंचे दामों पर खरीदे गए हैं, जिस वजह से फिल्म ने इतनी भारी कमाई रिलीज से पहले ही कर ली है

130 करोड़ में बिके तेलुगु वर्जन के राइट्स
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सोशल मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट रमेश बाला द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन इसके हिंदी वर्जन को प्रोड्यूस कर रहा है. हिंदी वर्जन 120 करोड़, तमिल वर्जन के 47 करोड़, कर्नाटका राइट्स 45 करोड़ और केरला राइट्स 10 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं. वहीं इसके तेलुगु वर्जन के राइट्स को 130 करोड़ रुपए में बेचा गया है

सैटेलाइट राइट्स से हुई इतनी कमाई
इसके अलावा फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स से भी तगड़ी कमाई की है. इसके हिंदी वर्जन के राइट्स 51 करोड़, जबकि ऑरिजिनल तेलुगु वर्जन के 26 करोड़ रुपए में बेचे गए हैं. वहीं इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो रिलीज से पहले ही फिल्म ने नार्थ अमेरिकन राइट्स से 45 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि, यूएस डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के आंकड़ों का खुलासा नहीं हुआ है

रिलीज से पहले ही सुपरहिट
अगर पूरे राइट्स को जोड़ दिया जाए, तो फिल्म अपने रिलीज से पहले ही सुपरहिट हो चुकी है और करीब 500 करोड़ कमा चुकी है. अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद कितना धमाका करती है. ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ फिल्म की शूटिंग करीब साढ़े तीन साल तक चली थी

Saturday, 4 February 2017

अपनाएं ये आसान टिप्स तो नहीं हैंग होगा आपका स्मार्टफोन




एंड्रायड स्मार्टफोन का हैंग होना काफी आम समस्या है। कई बार स्मार्टफोन स्लो हो जाता है, तो कई बार हैंग होने की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसी परेशानी से निपटने के लिए कई यूजर फोन को ऑन-ऑफ करते हैं। तो कई यूजर्स फोन को सर्विस सेंटर ले जाते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन का बार-बार हैंग होना कभी-कभी हमारी खुद की गलती भी होती है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आपको केवल कुछ सावधानी बरतने की जरुरत है।

इंटरनल मेमोरी से एप्स को करें मूव
स्मार्टफोन में जो भी एप्स होते हीं है उसे इंटरनल मेमोरी में ही सेव किया जाता है। अगर फोन में एप्स ज्यादा होंगे, तो फोन की प्रोसेसिंग स्लो हो जाएगी। ऐसे में आप फोन में मौजूद एप्स को एसडी कार्ड मे ट्रांसफर कर दें। इससे फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

बेकार की एप्स को करें डिलीट
कई एप्स ऐसी भी होती हैं, जो फोन की स्टोरेज को सिर्फ बढ़ाती हैं। लेकिन इसका यूज नहीं होता। ऐसी एप्स को डिलीट कर देना चाहिए।

गैलरी को करें मैनेज
सभी के स्मार्टफोन की गैलरी फोटोज और वीडियोज से भरी होती है। ऐसे में आपके फोन का स्पेस खत्म होने लगता है और फोन की प्रोसेसिंग कम हो जाती है। ऐसे में अपने वीडियो और फोटोज को गैलरी की जगह द क्लाउड और गूगल फोटोज पर सेव कर सकते हैं। इससे फोन की स्टोरेज पर ज्यादा लोड नहीं पड़ेगा।

डिलीट कर दें Cache
कैश मेमोरी को सीपीयू मेमोरी भी कहते हैं। जब भी आप स्मार्टफोन का यूज करते हैं तब फोन की कैश मेमोरी में अनवांटेड डाटा इंस्टॉल हो जाता है। ऐसे में आपको फोन से Cache डाटा को डिलीट करना बेहतर होगा। अगर Cache डाटा को कम कर दिया जाएं, तो फोन का मेमोरी स्पेस उपलब्ध हो जाएगा। और फोन की प्रोसेसिंग फास्ट हो जाएगी।

फैक्टरी रिसेट
अगर इन सबके बाद भी आपका फोन ठीक नहीं होता है, तो आप फोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें। फोन की इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने का यह आखिरी रास्ता होता है, लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि फैक्ट्री डाटा रिसेट के ऑप्शन पर जाने से पहले फोन के महत्वपूर्ण डाटा का बैकअप ले लें, क्योंकि इसके बाद आपके फोन का सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।

Friday, 3 February 2017

सिर्फ 888 रुपए में कर सकते हैं हवाई सफर, यह कंपनी दे रही है मौका...


नई दिल्‍ली। स्‍पाइसजेट ग्राहकों के लिए एक बार फिर ऑफर लाई है। कंपनी ‘ग्रेट बजट सेल’ के तहत ग्राहकों को 888 रुपए के किराए पर हवाईसफर करने का मौका दे रही है।
यह सेल बुधवार 1 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 4 फरवरी 2017 की रात तक रहेगी। चार दिन के इस सेल ऑफर के जरिए स्‍पाइसजेट ग्राहकों को कंपनी से जोड़ना चाहती है। ऑफर के तहत 19 फरवरी 2017 से 12 अप्रैल 2017 तक के लिए टिकट बुक की जा सकती है।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
ऑफर में टिकट कंपनी की वेबसाइट www.spicejet.com, स्पाइसजेट मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट ऑफिस या ट्रैवल एजेंट के जरिए बुक किए जा सकता है। इस ऑफर को ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति के तहत लागू किया जाएगा।  हालांकि ऑफर के साथ कंपनी ने कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं।

ये हैं शर्तें
यह ऑफर किसी एक तरफ की यात्रा पर ही लागू होगा।
इस ऑफर के तहत किराया रिफंडेबल होगा।
कंपनी का यह ऑफर ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगा।

टिकट बुकिंग के बाद इसमें बदलाव पर फीस और फेयर अलग होंगे।
इस ऑफर को पहले आओ – पहले पाओ के तहत लागू किया जाएगा।
यह ऑफर केवल नॉन स्‍टॉप फ्लाइट के लिए ही लागू है।

अलग-अलग जगहों के अनुसार टिकट की कीमत में भी बदलाव हो सकता है।
यह ऑफर सिर्फ डोमे‍स्‍टिक फ्लाइट के लिए ही लागू होगा।

स्‍पाइसजेट द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह ऑफर चेन्‍नई – हैदराबाद, चेन्‍नई- पुणे, पुणे-बंगलूरू, कोयंबटूर-चेन्‍नई, अगरतल्‍ला-गुवहाटी, जम्‍मू - श्रीनगर, श्रीनगर-जम्‍मू, चंडीगढ़-श्रीनगर और श्रीनगर-चंडीगढ़ जैसे पॉपुलर रूट के लिए मान्‍य होगा।