Friday, 20 January 2017

खुशखबरीः जियो यूजर्स 31 मार्च के बाद भी उठा सकते हैं फ्री सर्विस का फायदा! जानिए कैसे?

नई दिल्ली। रिलायंस जियो का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है। सूत्रों से हवाले से खबरें आ रही है कि कंपनी 31 मार्च 2017 के बाद भी अपनी फ्री सेवाओं को जारी रख सकती है। हालांकि कंपनी कुछ पैसा लेना शुरू करेगी, इसके उपभोक्ताओं में थोड़ी कमी आ सकती है।

बता दें कि टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो साढ़े सात करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर चुकी है। कयास लगाया जा रहा है कि रिलायंस जियो मार्च 2017 तक 10 करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल कर लेगी।
4जी फोन
जल्दी ही कंपनी 4जी फीचर वाले फोन भी लॉन्च कर सकती है। जिनकी बाजार में कीमत 1500 रुपए से भी कम होगी। सस्ते स्मार्ट फोन के चलते भी बड़ी संख्या में ग्राहक जियो से जुड़ेंगे।

कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी दी गई है कि जियो से एयरटेल के नेटवर्क पर की जाने वाली हर 1000 कॉल्स में से 175 कॉल ड्रॉप होती हैं। नियमों के मुताबिक, 1000 कॉल्स में से 5 से ज्यादा कॉल ड्रॉप नहीं होनी चाहिए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जब तक कंपनी की सेवाएं तकनीकी रूप से दुरुस्त नहीं हो जाती, कंपनी अपनी फ्री सर्विस जारी रखेगी।

पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया। 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे है। इस ऑफर के तहत यूज़र हर दिन तेज स्पीड में 1जीबी डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे है।

युवराज सिंह देते हैं नए बिजनेस के लिए पैसा और सपोर्ट, आप भी उठाएं फायदा..



नई दिल्‍ली। अगर आप अपना स्‍टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे न होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने जज्‍बे और हिम्‍मत के बल पर क्रिकेट के मैदान में धमाकेदार वापसी कर रहे युवराज सिंह आपके इस सपने को पूरा कर सकते हैं। क्रिकेट के मैदान में 6 छक्‍के मार चुके और जिंदगी की पिच पर कैंसर जैसी बीमारी को आउट कर चुके युवराज सिंह आपको न केवल फंड उपलब्‍ध कराएंगे, बल्कि आपके बिजनेस आइडिया को एक पहचान भी दिला सकते हैं। 2011 में कैंसर की बीमारी पर जीत हासिल करने के बाद युवराज ने न केवल अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, बल्कि यंग एंटरप्रेन्‍योर्स को सपोर्ट करने की मुहिम शुरू की। इसके लिए उन्‍होंने यूवीकैन (YouWeCan) वेंचर्स नाम से एक कंपनी की शुरुआत की है। आज हम आपको बताएंगे कि यह कंपनी किस तरह आपके स्‍टार्ट-अप की मदद कर सकती है।

जानें, युवराज ने कब की शुरुआत
कैंसर बीमारी पर जीत हासिल करने के बाद जब युवराज सिंह ने अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत की तो उन्‍होंने उन युवा एंटरप्रेन्‍योर्स को सपोर्ट करने की ठानी, जिनके पास आइडिया है, जज्‍बा है, लेकिन पैसे या अन्‍य सपोर्ट न होने के कारण वे एक बड़ा ब्रांड बनने का सपना पूरा नहीं कर पाते। उन्‍होंने अपने बिजनेस एडवाइजर निशांत सिंघल से बात की और 2014 में सिंघल के साथ मिलकर यूवीकैन वेंचर्स नाम से कंपनी की शुरुआत की।

जानें, क्‍या करती है युवराज की कंपनी
अगर आपके पास कोई आइडिया है और आप उसे पंख देना चाहते हैं तो युवराज सिंह आपका साथ दे सकते हैं। वह आपको ब्रांड, मार्केटिंग स्‍ट्रेंथ, टैक्‍नोलॉजी टीम के साथ फाइनेंशियल कंसलटिंग दे सकते हैं। युवराज आपके बिजनेस आइडिया को इंडोर्स करेंगे और उसे स्‍टार्ट करने में सहयोग देंगे। युवराज ग्‍लोबल ब्रांड पूमा, रिबॉक, हीरो मोटर्स जैसे एसोसिएट्स हैं और आपके स्‍टार्ट-अप में युवराज के ये एसोसिएट्स भी पैसा लगा सकते हैं।

क्‍या मिलेगा आपको सपोर्ट
यूवीकैन द्वारा स्‍टार्ट-अप्स को इस तरह से सपोर्ट किया जाता है।
  • सीड कैपिटल
  • टैक्‍नोलॉजी एडवाइजरी
  • फाइनेंशियल एडवाइजरी
  • ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं पीआर

कैसे करें अप्‍लाई
अगर आप अपने बिजनेस आइडिया को स्‍टार्ट-अप में तब्‍दील करना चाहते हैं तो आप अपना प्रपोजल proposal@youwecanventures.com पर भेज सकते हैं। युवराज और उनकी टीम आपके प्रपोजल की पड़ताल करेंगे ओर आइडिया अच्‍छा होने पर आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Thursday, 19 January 2017

मोदी सरकार की नई योजना: बेनाम संपत्तियों की नीलामी कर, गरीबो को देगी ये सुविधा

नई दिल्ली:   गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय लोगों को सस्ते घर मुहैया कराने के लिए मोदी सरकार 'बेनामी' संपत्तियों की नीलामी कर सकती है। सचिवों के समूह ने केंद्र सरकार को सौंपी अपनी सिफारिशों में यह सुझाव दिया है। बेनामी संपत्तियों को बेचने की सलाह सरकार को ऐसे वक्त पर दी गई है, जब वह काले धन के खिलाफ कदम उठाने में जुटी है।इसके अतिरक्त  मार्च, 2018 तक देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10 गुना तक बढ़ाने और जेनेरिक दवाएं न लिखने वाले डॉक्टरों पर पेनल्टी लगाने जैसे सुझाव भी दिए गए हैं।
केंद्र की और से की गई सिफारिश में  कहा गया है कि यह खुला तथ्य है कि ब्लैक मनी का बड़ा हिस्सा बेनामी प्रॉपर्टीज की खरीद में निवेश किया जाता है। ऐसी संपत्तियों को बेचकर हासिल की गई राशि को अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में खर्च किया जा सकता है। इससे गरीबों के लिए घर की कीमत कम की जा सकेगी।हेल्थ, सेनिटेशन ऐंड अर्बन डिवेलपमेंट से जुड़े समूह ने सरकार को सुझाव दिया था  कि लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि स्टोर्स की संख्या को 683 से बढ़ाकर 6,000 तक किया जाना चाहिए।ग्रुप ऑफ सेक्रटरीज ने अपनी सिफारिश में कहा कि 90 फीसदी ब्रैंडेड दवाएं जेनेरिक दवाइयों के मुकाबले 5 गुना तक महंगी मिलती हैं।  यही नहीं जून तक ई-फार्मेसी पॉलिसी तैयार करने का भी सुझाव दिया गया है।
बुधवार को केमिकल ऐंड फर्टिलाइजर्स मिनिस्टर अनंत कुमार ने ऐलान किया कि सरकार ने देश के हर ब्लॉक और ग्राम पंचायत में जन औषधि केंद्र खोलने का फैसला किया है। इसके अतिरिक्त प्रति टन 1,500 रुपये मार्केट डिवेलपमेंट असिस्टेंस भी मुहैया कराई जाएगी।सचिवों के समूह की कुछ सिफारिशों पर सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। जैसे, उर्वरक मंत्रालय ने शहरी विकास मंत्रालय के साथ मिलकर सिटी कंपोस्ट के लिए ऑपरेशनल गाइडलाइंस जारी की हैं। इनमें नगर निकायों को सीधे तौर पर किसानों को खाद बेचने की अनुमति दी गई है। 

Wednesday, 18 January 2017

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाकर्मियों को फिर मिली बडी सफलता

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैय्यबा के एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।  बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ बांदीपोरा ज़िले में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ सुरक्षाकर्मियों को क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी।  इसके बाद क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू हुआ था।
इस बीच आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है।  सामने आया है कि आतंकी लश्कर-ए-तैय्यबा का सदस्य है।

आमिर खान के साथ 'हिंदोस्तान' को ठगेंगी करीना कपूर!

पिछले साल दिसंबर में तैमूर अली ख़ान के जन्म के बाद करीना कपूर 2017 की सबसे बड़ी ख़बर देने वाली हैं। बॉलीवुड में चर्चा गर्म है कि बेबो आमिर ख़ान के साथ एक बार फिर काम कर सकती हैं और ये फ़िल्म है 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'।
विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म की लीड स्टार कास्ट में आमिर ख़ान और अमिताभ बच्चन हैं। लेकिन अभी लीडिंग लेडी फ़ाइनल नहीं हुई है। ख़बरों में कई नाम तैर रहे हैं, मगर अब कहा जा रहा है कि करीना इस रोल को पाने के बेहद क़रीब हैं। सूत्र बताते हैं कि करीना से ज़ोर-शोर से बात चल रही है और उन्हें इस प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' पीरियड फ़िल्म है, जिसमें आमिर के साथ पहली बार अमिताभ बच्चन स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं।
अगर करीना इस फ़िल्म के लिए हां बोल देती हैं तो आमिर के साथ उनकी ये तीसरी फ़िल्म होगी। करीना और आमिर पहली बार '3 ईडियट्स' में साथ आए थे। इसके बाद दोनों 'तलाश' में भी साथ दिखाई दिए। हालांकि उस फ़िल्म में करीना आमिर की लीडिंग लेडी नहीं थीं।
वहीं 'ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान' के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य के साथ करीना 'टशन' में काम कर चुकी हैं। इस फ़िल्म के लिए बेबो ने साइज़ ज़ीरो बनाकर सनसनी मचा दी थी। करीना फरवरी में एक फ़ैशन शो में शो-स्टॉपर बनकर काम पर लौट रही हैं। उनके पास फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग' है, जिसमें करीना सोनम कपूर के साथ लीड रोल में नज़र आएंगी।
फ़िल्म के लिए आमिर ख़ान ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 'दंगल' की शूटिंग ख़त्म होने के साथ ही आमिर ने इस फ़िल्म के लिए लुक टेस्ट शुरू कर दिए थे। एक लुक 'दंगल' की प्रमोशनल इवेंट्स में भी दिखाई दिया था।

मोदी सरकार अब आपको देगी ये बडा फायदा!!!

नई दिल्ली : नोटबंदी के बाद सरकार के पास बड़ी तादाद में कैश आया है, जिसको ध्यान में रखते हुए सरकार बजट में आम जनता को कुछ राहत दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, आरएसएस को भारतीय मजदूर संघ ने कुछ मांगे दी है, जो बजट में दिखाई दे सकती है।
भारतीय मजदूर संघ ने इनकम टैक्स स्लैब को 5 लाख रुपये करने की मांग की है। इसी के साथ उनका कहना है कि सरकार को लेबर और सोशल ग्रुप के बारे में बजट में कुछ बड़े ऐलान करने चाहिए।
उम्मीद की जा रही है वित्त मंत्री अरुण जेटली इस बार के बजट में मध्यवर्गीयों को लाभ दे सकते हैं। इस संबंध में पहले भी रिपोर्ट्स भी चुकी है, जिनमें कहा गया है कि मोदी सरकार इस टैक्स छूट के नियम, टैक्स स्लैब में परिवर्तन कर सकती है।
आइए जानते हैं कि उन 5 चीजों के बारे में जिनकी घोषणा इस बजट में मिडिल क्लास को ध्यान में रखकर हो सकती है।
1 कर योग्य आय की सीमा में वृद्धि
वर्तमान में ढाई लाख तक की इनकम को कोई टैक्स नहीं देना होता है। अगर इस बार यह लिमिट बढ़ाई जाती है तो इसका फायदा कम आय वाले टैक्स दाताओं को हो सकता है, जिसमें मिडिल क्लास भी शामिल है।

2 टैक्स स्लैब का पुनर्गठन
टैक्स स्लैब का पुनर्गठन शहरी मध्यम वर्ग के लिए एक बड़ा मरहम साबित होगा। वर्तमान में 2.50 से 5 लाख तक की आमदानी पर 10 प्रतिशत, 5 से 10 लाख पर 20 प्रतिशत और 10 लाख से ऊपर की आय पर 30 पर्सेंट टैक्स लगता है। पहले के दो टैक्स स्लैब का दायरा बढ़ाने या रेट को कम करने की जरुरत है।

3 भत्ते पर छूट की सीमा बढ़ाई जाए
सैलरी पाने वालों कर्मचारियों के लिए नियोक्ता की ओर से कुछ भत्तों में टैक्स छूट दी जाती है। इनमें चिल्ड्रेन एजुकेशन, यात्रा भत्ता, चिकित्सीय अदायगी, हाउस रेंट और लीव ट्रैवल शामिल है। पिछले काफी समय से भत्तों की सीमा फिक्स है और मुद्रास्फीति को देखते हुए इसमें संशोधन की जरुरत है।

4 धारा 80 सी के तहत कटौती बढ़ाएं
वर्तमान में इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1,50,000 से 3 लाख तक कटौती की जा सकती है। अगर वित्त मंत्री अरुण जेटली इस सीमा को बढ़ाते है तो घरेलू बचत में बढ़ोत्तरी होगी क्योंकि इसका निवेश किया जाएगा।

5 वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट की सीमा में परिवर्तन
वर्तमान में सीनियर सिटीजन जिनकी उम्र 60 से 80 के बीच है उनको तीन लाख रुपए तक की आय पर और 80 साल की उम्र से अधिक वालों को 5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होता है। इस लिमिट को बढ़ाकर क्रमश: 4 लाख और 650,000 लाख की जा सकती है।

Tuesday, 17 January 2017

विराट कोहली के साथ बिजनेस करने का मौका, हर महीने होगी लाखों में इनकम

नई दिल्‍ली। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। मौका है करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले यूथ आइकन के साथ बिजनेस पार्टनर बनने का। यह यूथ आइकन कोई और नहीं, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। आप भी कोहली के साथ अपना नया बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।

विराट कोहली देश भर में अपने जिम और फिटनेस सेंटर का विस्तार करना चाहते हैं। इसके तहत चिशेल ब्रांड नाम से 75 सेंटर्स खोलने के लिए फ्रेंचाइजी दी जा रही है। आप किसी भी राज्य के रहने वाले हैं, इसकी फ्रेंचाइजी लेकर विराट काहेली के साथ बिजनेस पार्टनर बन सकते हैं।

किन शहरों में खुल सकता है सेंटर
विराट कोहली की जिम और फिटनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास एक स्टोर के बराबर स्पेस होनी चाहिए। यह स्टोर मार्केट या रेजिडेंशियल एरिया दोनों ही जगह खोला जा सकता है। अमूमन स्टोर का साइज इतना होना चाहिए कि उसमें एक जिम या फिटनेस सेंटर खुल सके। अमूमन इसके लिए 4000 से 5000 वर्गफुट जगह होनी चाहिए।
यह स्टोर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू जैसे बड़े शहरों के साथ जयपुर, इंदौर, लखनऊ, भोपाल जैसे शहरों में भी खोला जा सकता है।

कितनी होगी फ्रेेंचाइजी फीस
विराट के चिशेल ब्रांड नाम से जिम और फिटनेस सेंटर खोलने के लिए फ्रेंचाइजी और ब्रांड फीस देनी होगी। यह फीस अलग-अलग शहर के हिसाब से 20 से 30 लाख रुपए हो सकती है। इसके लिए किसी तरह की रॉयल्टी या कमिशन नहीं देना होगा।

कितनी होगी कमाई
जिम की मेंबरशिप फीस एक महीने की 3000 रुपए होगी। अनुमान लगाया गया है कि एक जिम को कम से कम 500 से 600 मेंबर ज्‍वॉइन करेंगे, यानी कि लगभग 18 लाख रुपए मंथली इनकम होगी। इसके अलावा फूड सेंटर, स्वीमिंग पूल, योगा, इनडिविजुअल हेल्थ ट्रेंनिंग जैसी एक्टिविटी से अलग से कमाई होगी। यानी फ्रेंचाइजी पर किया खर्च 1.5 साल में निकल जाएगा।

कैसे करें अप्लाई
इसके लिए आपको फ्रेंचाइजी इंडिया की वेबसाइट www.franchiseindia.com पर जाना होगा। इस पर आपको Chisel (शिशेल) फ्रेंचाइजी अपॉर्च्युनिटी पर क्लिक करना होगा। जो पेज खुलेगा, उस पर आपको आवेदन करने के लिए एक अलग से लिंक मिल जाएगा।
लिंक में आपको अपने नाम के साथ एड्रेस, मोबाइल नंबर, सिटी, स्टेट के साथ ई-मेल डालना होगा। इसके बाद आपको अप्लाई करना होगा।

ये होंगी सुविधाएं
-जिम में वर्ल्ड क्लास जिम इक्विपमेंट होंगे।-जिम में एक कैफे होगा, जिसमें हेल्थ फूड भी मिलेगा।-ट्रेनिंग के दौरान डायटीशियन खाने-पीने की टिप्स देंगे।-स्वीमिंग और वाटर एरोबिक्स सेंटर भी होगा।-फिजियोथेरेपी की भी सुविधा होगी।-जिम में ग्रुप और पर्सनल ट्रेनिंग सेशन दोनों की सुविधा होगी।-वेट लॉस ट्रेनिंग जरूरी होगा।

कोहली के पहले महेंद्र सिंंह धोनी भी जिम स्पोर्ट्स चेन के बिजनेस में उतर चुके हैं। धोनी ने रिति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर 2012 रिति एमएसडी आलमोड प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू की। इस कंपनी में धोनी की 65 फीसदी हिस्सेदारी हैं।

शिशेल ब्रांड नाम से जिम व फिटनेस सेंटर खोलने के लिए कम से कम 1 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट करना होगा। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अगर आप यूनिट फ्रेंचाइजी शुरू करते हैं तो इसके लिए पे-बैक पीरियड 1.5 साल हो सकता है।