Saturday, 4 March 2017

सुलझ गया बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य! इस कारण खो जाते थे प्लेन और जहाज


कई सालों से बरमूडा ट्राएंगल लोगों के लिए मिस्ट्री बना हुआ है। यहां से गुजरने वाले ना जाने कितने ही समुद्री जहाज और प्लेन खो चुके हैं।

इसका कारण कोई नहीं जान पाया। लेकिन अब साइंटिस्ट्स ने काफी रिसर्च के बाद इस बात का दावा किया है कि उन्हें इन सबके पीछे का कारण पता चल चुका है।

मौसम का है इससे गहरा रिश्ता...
साइंटिस्ट्स ने बरमूडा ट्राएंगल के आसपास के मौसम की काफी बारीकी से स्टडी की। इससे उन्हें ऐसी कई बातें पता चली, जिनके आधार पर वो इसकी मिस्ट्री सुलझाने का दावा कर रहे हैं। हजार सालों से ज्यादा हुए, अब तक कोई भी इस जगह से जिंदा लौट कर नहीं आ पाया।

साइंटिस्ट्स की रिसर्च के मुताबिक, इस ट्राएंगल के ऊपर खतरनाक हवाएं चलती हैं। इन हवाओं की गति 170 मील प्रति घंटे रहती है। जब कोई जहाज इस हवा की चपेट में आता है, तो अपना संतुलन खो बैठता है। जिसके कारण उनका एक्सीडेंट हो जाता है। ये हवाएं इसके ऊपर बनने वाले बादलों के कारण चलती हैं।

इस ट्राएंगल के ऊपर 'killer clouds', यानी कि जानलेवा बादल छाए रहते हैं। इन बादलों को जानलेवा इस लिए कहा जाता है क्यूंकि ये काफी घने होते हैं। इनके अंदर कई तूफान भी उठते हैं। जैसे ही इन बादलों के अंदर प्लेन जाता है, बैलेंस खो देता है, जिसकी वजह से ज्यादातर प्लेन्स में विस्फोट हो जाता है।

सेटेलाइट से देखने पर पता चलता है कि इस ट्राएंगल के वेस्टर्न साइड पर छाए बादलों का दायरा 20 से 55 मील तक का होता है। इनसे गुजरना वाकई खतरों भरा काम है।

सेटेलाइट से देखने पर भी इन बादलों की दिशा का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। हवाओं के साथ ये किसी भी दिशा मुड़ सकते हैं। ऐसे में इनसे गुजरते हुए प्लेन को बैलेंस रख पाना वाकई चुनौती भरा काम है।

ट्रायंगल पर मौजूद हैं एयर बम
जी हां, साइंटिस्ट्स का दावा है कि इस आइलैंड पर कई एयर बम हैं। इनकी वजह से यहां की हवाएं काफी तेज गति से चलती है। इस दौरान जो कुछ भी इनकी चपेट में आता है, उसमें विस्फोट हो जाता है।

Friday, 3 March 2017

Airtel लाया JIO का तोड़


डाटा वॉर में देश की सभी कंपनियां कूद पड़ी हैं। इसी बीच एयरटेल ने जियो की तरह ही अनलिमिटेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल ने दो प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें 149 रुपये और 349 रुपये के प्लान शामिल हैं।

149 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें प्लान के तहत एयरटेल से एयरटेल कॉलिंग और रोमिंग में इनकमिंग फ्री है। साथ ही इसमें आपको 2 जीबी डाटा भी मिलेगा जिसकी वैधता 28 दिन की होगी।

वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 28GB डाटा के साथ लोकल नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड होगी, हालांकि यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर पाएंगे। वहीं 3AM से 5AM के बीच यूजर्स को 500MB एक्स्ट्रा डाटा दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का यह प्लान प्रीपेड यूजर के लिए है, हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस प्लान की पुष्टि नहीं हुई है। कई ग्राहकों ने इस ऑफर के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें इस ऑफर की जानकारी दी गई है।

2000 रुपए के नोट को लेकर अब हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए


नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल-BRBNMPL) जो कि आरबीआई की एक सहायक इकाई है ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई का काम केंद्र सरकार की ओर से लिए गए नोटबंदी के फैसले से ठीक 2 महीने पहले शुरू कर दिया था। यह खुलासा एक आरटीआई के जवाब के रूप में सामने आया है।

यह आरटीआई मध्यप्रदेश के नीमच जिले में रहने वाले चंद्रशेखर गौड़ नामक व्यक्ति ने दाखिल की थी। उन्होंने बताया कि उनकी आरटीआई में पूछे गए सवाल पर बीआरबीएनएमपीएल की ओर से भेजे गए जवाब में कहा गया है कि 2000 रुपए के नए नोटों की छपाई का काम 22 अगस्त 2016 से ही शुरु हो गया था। जबकि 500 रुपए के नए नोटों की छपाई का काम 23 नवंबर 2016 से शुरू हुआ।

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 500 रुपए के पुराने नोटों की छपाई का काम 27 अक्टूबर को रोक दिया गया था जबकि 1000 रुपए के पुराने नोट की छपाई का काम बीते साल 28 जुलाई को ही रोक दिया गया था।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला बीते साल 8 नवंबर को लिया था। इस फैसले के बाद ही बाजार में प्रचलित 86 फीसद करेंसी अमान्य हो गई थी जो 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के रूप में थी। इसके बाद ही आरबीआई की ओर से 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए।

Thursday, 2 March 2017

ये खबर सुनकर बॉलीवुड का हर सेलेब्रिटी हैरान है...


पिछले दिनों खबर आई थी कि कादर खान बहुत बीमार हैं और इलाज के लिए उन्हें कनाडा ले जाया गया है। उनका बेटा सरफराज उन्हें वहां लेकर गया है। कल सरफराज ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को कॉल कर कादर खान की सेहत के बारे में काफी कुछ बताया।

सरफराज ने कहा, 'हां मेरे पिता को चलने-फिरने में काफी परेशानी है। हम हर तरह से उनका इलाज करने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़ा सा चलने के बाद ही वो बैठने की जिद करते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं वो गिर ना जाएं।'

बता दें कि फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' की प्रोड्यूसर फौजिया आर्शी ने बताया था कि कादर खान का परिवार उनकी बिलकुल देखभाल नहीं करता है। इस वजह से वो काफी दुखी रहते हैं।

वहीं सरफराज का कहना है कि कुछ साल पहले उनकी सर्जरी हुई थी। लेकिन सर्जरी के बाद से वो कभी चले ही नहीं। डॉक्टर उन्हें चलने की कोशिश करने को कहते थे लेकिन उन्होंने कभी कोशिश नहीं की। फिलहाल वो ठीक हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो मेरे और मेरे परिवार के साथ रह रहे हैं और बहुत खुश हैं।

साथ ही सरफराज ने ये भी बताया कि शायद अब वो फिल्मों में कभी काम नहीं कर पाएंगे। क्योंकि वो चल नहीं पाते और बहुत कमजोर भी हो गए हैं। कादर खान कई साल पहले ही फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं।

सरफराज ने कहा कि बॉलीवुड से जु़ड़ा कोई भी शख्स उन्हें याद नहीं करता है। सब अपने काम से काम रखते हैं। कादर खान आज कल बहुत धीरे बोलने लगे हैं लेकिन उनकी याददाश्त पर कोई असर नहीं पड़ा है।

भारत के इस क़दम से तिलमिलाया पाकिस्तान


लाहौर से नजर आने वाला देश का सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बार्डर पर लगने जा रहा है। इससे पाकिस्तान तिलमिला गया और तिरंगे पर कड़ा ऐतराज जताया। तिरंगा पांच मार्च को लहराया जाएगा।

भारत के सबसे लहराने वाले तिरंगे को लेकर पाकिस्तान ने एतराज जताया है। पाकिस्तान मान रहा है कि तिरंगे के लिए जो पोल है, उनमें लंबी दूरी के कैमरे फिट हैं जो पाकिस्तान क्षेत्र की जासूसी कर सकते हैं। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नही है।

तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है, देश उसके सम्मान में सबसे ऊंचा तिरंगा अटारी बार्डर पर फहराएगा। पाकिस्तान का कहना है कि इतना ऊंचा पोल दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन है, भारत ने जवाब दिया है कि तिरंगा जीरो लाइन से 200 मीटर पीछे है, कोई उल्लंघन नही किया जा रहा है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अटारी बार्डर पर पांच मार्च को लहराने वाला सबसे ऊंचा तिरंगा को लेकर वीरवार सुबह जीरो लाइन पर एतराज जताया है।

पाकिस्तान नहीं चाहता कि अटारी बार्डर पर तिरंगा लहराए। पाकिस्तान रेंजर्स ने बीएसएफ अधिकारियों से तिरंगा को बार्डर से और पीछे लगाने की बात कही है। बीएसएफ ने साफ कर दिया है कि दोनों देशों के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय समझौता का उल्लंघन नही किया जा रहा है।

तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है। अटारी बार्डर पर आने वाले पर्यटकों को राष्ट्रीय ध्वज को नमन करे इसके लिए पंजाब सरकार देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान द्वारा एतराज करने की बात दिल्ली तक भेज दी है पर मीडिया से पुष्टि करने में कतरा रहा है।

टैक्स अधिकारी के घर छापा, मिलीं करोड़ों की संपत्ति, गिनने में लगे 6 घंटे


मंगलवार को जब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कर्नाटक के हुबली में कमर्शियल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के यहां छापा मारा तो वह सन्न रह गए। उन्हें छापेमारी में मिले सामान को जानने में 6 घंटे लगे। उन्हें अलमारी से 7 हजार साड़ियां मिलीं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये है।

सूत्रों ने बताया कि पूरा कमरा अधिकारी करियप्पा एन. की पत्नी की साड़ियों से भरा हुआ था। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो पहले उन्होंने कहा कि वह एक बिजनेस चलाती हैं, लेकिन पूछताछ करने पर वह इसके पक्ष में कोई सबूत पेश नहीं कर पाईं।

एसीबी के एक अफसर ने टाइम्स अॉफ इंडिया से कहा कि हमें साड़ियां गिनने में ही 6 घंटे का समय लग गया। एक कमर्शियल टैक्स विभाग के अफसर की पत्नी की पास इतनी महंगी साड़ियां होने पर विश्वास नहीं हो रहा। यह भी मुमकिन हो सकता है कि उसने साड़ी की दुकानों पर रेड डाली हो और कपड़ों को रख लिया हो।

एसीबी को करियप्पा के घर से संपत्ति के कई दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर हैं। इसमें तीन घर, बेंगलुरु में एक फ्लैट, कृषि भूमि और प्लॉट शामिल हैं। उनके यहां से जूलरी, जूते, घड़ियां और अन्य सामान भी मिला है। इस दंपत्ति के दो बच्चे हैं जो विदेश में पढ़ रहे हैं।

ये है करियप्पा की प्रॉपर्टी : यशवंतपुर में एक 10 हजार स्क्वेयर फुट का प्लॉट, हुबली में एक करोड़ का डुप्लेक्स घर, हेसाराघट्टा में एक फ्लैट, हुबली में दो फ्लैट, मंजूनाथ नगर में को प्लॉट, कोलीवाड़ा गांव में 20 एकड़ की कृषि भूमि, नवलगुंड में 4 एकड़ की जमीन।

वहीं एक अन्य अफसर केटी नागराज के यहां भी एसीबी ने मंगलवार सुबह छापेमारी की। वह बेंगलुरु महानगरपालिका में चीफ इंजीनियर है। जांचकर्ताओं को उसके घर से कई किलो सोने के आभूषण और प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं।

एक वरिष्ठ एसीबी अफसर ने कहा कि उनके पास सकलेशपुर और हासन जिले में 150 एकड़ का एक कॉफी एस्टेट मिला है, जो उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर है। एसीबी अधिकारी ने बताया कि उसके यहां से 7 लाख कैश, 10 किलो का सोना, 5 आधुनिक कारें, 4 प्लॉट के कागज, 2 घर और एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के दस्तावेज मिले हैं। 2 लॉकरों को चेक किया जाना अभी बाकी है।

Wednesday, 1 March 2017

DU विवाद: बबिता फोगाट ने जाबेद अख्तर को ऐसे सिखाई देशभक्ति की तिलमिला उठा पूरा बालीबुड।


डीयू के रामजस कॉलेज विवाद मामले में छात्रा गुरमेहर कौर की टिप्पणी पर गीतकार जावेद अख्तर के ‘पढ़े-लिखे’ वाले ट्वीट पर महिला पहलवान बबीता फोगाट ने पलटवार किया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज का विवाद दिनों-दिन गरमाता ही जा रहा हैं। ABVP और वाम छात्रों के बीच हुई झड़प को लेकर माहौल पूरे चरम पर हैं।हिंसा बढ़ने के बाद छात्रा गुरमेहर कौर के द्वारा शुरू किये गए कैंपेन पर मचे विवाद में नेताओं और खिलाड़ियों के साथ-साथ अब फिल्मी सितारे भी कूद पड़े हैं।

मंगलवार को एक के बाद एक करके सितारों के बयान आ रहे थे। इसी क्रम में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने गुरमेहर पर निशाना साधने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और महिला रेसलर बबिता फोगाट का बिना नाम लिए हुए ट्वीट किया, ‘अगर कोई कम पढ़ा-लिखा खिलाड़ी या पहलवान एक शहीद की बेटी को ट्रोल करता है तो बात समझ में भी आती है लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों के साथ क्या दिक्कत है।’

इस पर बबिता फोगाट ने जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘जावेद अख्तर, जब मैंने स्कूल भी नहीं देखा था उस वक्त से मैं भारत माता की जय बोल रहा हूं। देशभक्ति किताबों से नहीं आती हैं।’ जावेद अख्तर के ट्वीट पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी आपत्ति जताई हैं।

मधुर भंडारकर ने लिखा हैं, ‘अभिव्यक्ति की आजादी से अशिक्षा का कोई लेना-देना नहीं हैं। मैं एक छठी फेल स्टूडेंट हूं लेकिन, फिर भी मुझे अपनी राय रखने से कोई रोक नहीं सकता।’ जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पर भी निशाना साधा। आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि गुरमेहर का दिमाग कोई खराब कर रहा हैं। इस पर जावेद अख्तर ने जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा -‘उसका तो पता नहीं, लेकिन मंत्री जी, मुझे ये जरूर पता है कि आपका दिमाग किसने खराब किया है।

रेसलर गीता फोगाट और बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने भी जावेद अख्तर को जवाब दिया हैं। उन्होंने शायराने अंदाज में ट्वीट कर कहा, ‘यहां उम्र बीत गई देश को मेडल दिलाने में, और वो एक पल नहीं लगाते अनपढ़ बताने में।’ इसके अलावा गीता-बबिता की बहन रितु फोगाट भी अख्तर को जवाब देने में पीछे नहीं थी।

रितु ने लिखा, ‘अनपढ़ लोग कन्हैया कुमार जैसे लोगों से बेहतर हैं जो देश को तोड़ना चाहते हैं। शिक्षा सही होने की योग्यता नहीं है। आजकल तो आतंकवादी भी इंजिनियर होते हैं।’ आपको बता दें, कारगिल युद्ध के बाद आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी और डीयू यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर ने रामजस विवाद के बाद ABVP के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया था।

इसके बाद क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर गुरमेहर का मजाक उड़ाया था। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया कि ‘मैंने दो तिहरे शतक नहीं मारे बल्कि उनके बल्ले ने मारा।’ सहवाग ने गुरमेहर कौर की एक पुरानी तस्वीर का संदर्भ देते देते हुए ट्वीट किया था।

इस तस्वीर में गुरमेहर कौर ने एक तख्ती पकड़ी हई है, जिस पर लिखा हुआ है, ‘मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं, बल्कि जंग ने मारा है।’ दरअसल, गुरमेहर कौर ने पिछले साल जंग के खिलाफ अपना एक विडियो संदेश जारी किया था। लेकिन, सहवाग के ट्वीट के बाद पिछले साल के वीडियो का पोस्टर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग गुरमेहर के समर्थन और विरोध में बंट गए।